Category: POLITICAL

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मानः किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मानः किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

    CM Bhagwant Mann reached Jalandhar on the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: made a big announcement, read the full news…

    डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मानः किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

     

    जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जालंधर पहुंचे। उन्होंने बूटा मंडी में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को पूरा किया जाएगा। और पंजाब में डॉ. अंबेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। मान ने कहा की इस बार विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों को हार का सामना करना पड़ा यह सब संविधान की बदौलत ही हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जालंधर को स्पोटर्स हब बनाया जाएगा।

    बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीसी घनश्याम थोरी जालंधर भी पूरी तरह से सक्रिय थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को काम बांट रखे थे। इसके अलावा उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल को लेकर साथ स्वयं भी सारे प्रबंधकों का जायजा लिया था। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

  • सुनील जाखड़ की बढ़ी मुश्किलें, एससी कमिशन ने दिये मामला दर्ज करने के आदेश

    You are currently viewing सुनील जाखड़ की बढ़ी मुश्किलें, एससी कमिशन ने दिये मामला दर्ज करने के आदेश

    Sunil Jakhar’s difficulties increased, SC commission ordered to register a case

    सुनील जाखड़ की बढ़ी मुश्किलें, एससी कमिशन ने दिये मामला दर्ज करने के आदेश

     

    जालंधरः पूर्व पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की मुश्किलें लगातार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा दिए गए बयान पर एसी कमिशन चंडीगढ़ ने संज्ञान लेते हुए जालंधर के पुलिस कमिशअरन को सुनील जाखड़ के खिलाफ मामला दर्ज करके के आदेश दिए हैं, साथ ही 15 दिनों के अंदर मामले की जांच करने के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

    जिक्रयोग्य है कि जी-23 नेताओं को लेकर एक साक्षात्कार के दौरान जाखड़ ने टिप्पणी की थी कि इन्हें नीचे से उठाकर सिर पर नहीं बिठाना चाहिए। उनके बयान के बाद पंजाब में हर जगह अनुसूचित जाति के लोग धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह वह प्रशासनिक अधिकारियों को सुनील जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं। इसी तरह के बहुत से अनुसूचित जाति के नेताओं ने आयोग को भी सुनील जाखड़ की टिप्पणी को लेकर शिकायतें की हैं।

    जिसके बाद आयोग ने शिकायतों और धरने-प्रदर्शनों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अब मामले की जांच और केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एससी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टीवी चैनल पर अपशब्द कहे, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कानूनन अपराध किया है।

  • पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर जल्द आ सकता है फैसला, बैठक जारी

    You are currently viewing पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर जल्द आ सकता है फैसला, बैठक जारी

    Decision may come soon on giving 300 units of free electricity to the people of Punjab, meeting continues

    पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर जल्द आ सकता है फैसला, बैठक जारी

     

     

    चंडीगढः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक की जा रहा है। कैबिनेट की यह बैठक पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे के करीब की जा रही है। इस बैठक में कई अहम निर्णय हो सकते हैं। कल अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम मान आज पंजाब की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि नई दिल्ली स्थित सीएम केजरीवाल के आवास पर कल दो घंटे चली बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर चर्चा की थी। विधान सभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने जनता से ऐसा करने का वादा किया था।

    कैबिनेट की बैठक में मोहल्‍ला क्लिनिक खोलने को लेकर भी प्रस्‍ताव आ सकता है। बैठक में रूरल डवलपमेंट फंड का पैसा सरकार किसानों व मजदूरों की कर्ज माफी पर खर्च न करने का भी एजेंडा लाया जा सकता है। विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस संबंधी बिल लाना है या आर्डिनेंस इस संबंधी फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल इस बात पर एतराज जताया था कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास फंड का पैसा किसानों और मजदूरों की कर्ज माफी पर क्यों कर रही है। कर्ज माफी के वादे राजनीतिक पार्टियों ने किए हैं तो वे सामान्‍य अकाउंट से इसका खर्च करें।

  • केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

    You are currently viewing केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

    Kejriwal called a meeting of officers of Punjab, a decision may come on 300 units of free electricity, the opposition targeted the government

    केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वायदे के बाद सत्ता में भगवंत मान के नेतृत्व में आई आम आदमी पार्टी की सरकार की पंजाब में बिजली के मुद्दे को लेकर खूब किरकिरी हो रही है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव और पावरकाम के अध्यक्ष के बैठक करके फ्री बिजली देने के बारे में चर्चा की।

    मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 3:00 बजे निशुल्क बिजली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की होने वाली बैठक में 300 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में कोई फैसला आ सकता है।

    वहीं कांग्रेस के पंजाब प्रधान सहित वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक करने पर तंज कसा है और कहा कि दिल्ली में हुई पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक में न तो मुख्यमंत्री शामिल थे और न ही कोई बड़ा नेता शामिल रहा। राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधते मुख्यमंत्री मान से जवाब भी मांगा है कि दिल्ली में हुई बैठक में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री सहित कोई बड़ा नेता इस बैठक में शामिल नहीं था।

    जिक्रोयग्य है कि सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, ऊर्जा सचिव दिलीप कुमार और पीएसपीसीएल चेयरमैन बलदेव सिंह सरन के साथ प्रदेश में निशुल्क बिजली देने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उनके साथ दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा इस बैठक में मौजूद रहे।

  • राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

    You are currently viewing राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

    Raja Vading became the President of Punjab Congress, Pratap Singh Bajwa became Leader of Opposition, Ashu Working President

    राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

     

    चंडीगढः पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही अंतर्कल्ह पर विराम लगता नजर आ रहा है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात पंजाब कांग्रेस प्रधान के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंपी गई है, वहीं प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी के साथ पार्टी ने भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर राजावडिंग ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे।

    जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले ही पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा ले लिया था जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के नामों पर विचार चल रहा था। वहीं डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद निवर्तमान प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वड़िंग को बधाई दी।

    बता दें कि चुनाव में हार के बाद पिछले दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांग लिया था। इस्तीफे बाद सिद्धू कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए थे। वह जहां-जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, वहां-वहां गए। महंगाई को लेकर कांग्रेस के धरनों को लीड किया। उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होगा, लेकिन अचानक सोनिया गांधी ने सिद्धू के इस्तीफे पर मंजूरी की मुहर लगा दी

  • पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

    You are currently viewing पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

    Pakistan: Quick action on Imran Khan’s close friends as soon as the government fell, Arslan Khalid’s house was raided late at night

    पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

     

    इस्लामाबादः पाकिस्तान से इमरान खान की सरकार जाते ही उनके करीबियों पर एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार देर रात इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही उनके प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी शुरू हो गई। इस दौरान खालिद के परिवार के सदस्यों के फोन भी छीन लिए गए। खान की पार्टी पीटीआई ने खुद ट्वीट कर अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की जानकारी दी है।

    पीटीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘बेहद परेशान करने वाली खबर, डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापा मारा गया है और उनके परिवार के सारे फोन ले लिए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी किसी को गाली नहीं दी और न ही किसी संस्था पर हमला किया। फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कृपया इस पर गौर करें।’

    बता दें कि इमरान खान के देश छोड़कर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इमरान, फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ याचिका दायर करके उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाले जाने की मांग की गई है। इस याचिका पर 11 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है

  • Punjab: पंजाब में अब खनन माफिया से निपटेगी आप सरकार, CM मान ने बुलाई अहम बैठक

    Punjab: पंजाब में अब खनन माफिया से निपटेगी आप सरकार, CM मान ने बुलाई अहम बैठक

    भगवंत मान ने बुलाई अफसरों की बैठक. (File pic)

    भगवंत मान ने बुलाई अफसरों की बैठक.

    Punjab: बैठक में माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस भी उपस्थित रहेंगे. राज्य सरकार ने आगामी छह में महीने में नई माइनिंग पॉलिसी लाने का भी ऐलान कर रखा है.

    चंडीगढ़. गैंगस्टरों की समस्या से निपटने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाने के बाद अब पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने खनन माफिया पर नकेल कसने की तैयार कर ली है. खनन माफिया को राज्य से खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में विभाग के आलाधिकारियों की बैठक बुलाई है. बैठक में माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस भी उपस्थित रहेंगे. राज्य सरकार ने आगामी छह में महीने में नई माइनिंग पॉलिसी लाने का भी ऐलान कर रखा है.

    भगवंत मान सरकार का खजाना खाली है और अवैध माइनिंग के धंधे को रोक कर सरकार को भारी भरकम राजस्व होने का अनुमान है. खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 यह निर्धारित करता है कि कोई भी ठेकेदार जो खनिजों के लिए खनन करता है, उसे भारत सरकार को रॉयल्टी का भुगतान करना होगा. इस रॉयल्टी का एक तिहाई पंजाब जिला खनिज फाउंडेशन नियम 2018 के अनुसार राज्य सरकार को दिया जाना चाहिए.

    पिछले नवंबर को पंजाब में रेत की कीमत 9 रुपये से घटाकर 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट कर दी गई है. राज्य सरकार ने रेत और बजरी के लिए रॉयल्टी को भी 60 रुपये प्रति टन से घटाकर 18.25 रुपये प्रति टन कर दिया है. पंजाब राज्य रेत और बजरी नीति 2018 के अनुसार राज्य में हर तीन साल में कुल 400 लाख मीट्रिक टन रेत और बजरी के खनन की अनुमति है. अगर कानूनी रूप से किया जाता है तो यह हर साल सैकड़ों करोड़ की रॉयल्टी होगी.

  • चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता,‌ पुलिस ने शुरू किया वॉटर कैनन का प्रयोग… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता,‌ पुलिस ने शुरू किया वॉटर कैनन का प्रयोग… पढ़ें क्या है मामला

    चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता,‌ पुलिस ने शुरू किया वॉटर कैनन का प्रयोग… पढ़ें क्या है मामला

     

    चंडीगढ़: रविवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ पानी के दामों में की गई बढ़ोतरी के चलते जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।

    जानकारी अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ में पानी के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर 17 में प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान उनपर वॉटर कैनन भी चलाए। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि आप पानी की दरों के मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। हम यह मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर नगर निगम के सदन में खुली बहस हो और जो भी 35 पार्षद सामूहिक रूप से तय करेंगे, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

    बता दें कि इस समय न केवल आप बल्कि शहर के निवासी भी पानी की बढ़ी हुई दरों का विरोध कर रहे हैं।

  • मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को 20 अप्रैल तक भेजा जेल

    You are currently viewing मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को 20 अप्रैल तक भेजा जेल

    मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को 20 अप्रैल तक भेजा जेल

     

    जालंधर: मनी लांड्रिंग मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी को जालंधर की अदालत में पेश किया। जहां ईडी की दलीलों के बाद अदालत ने भूपेंद्र को 20 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जिक्र योग्य है कि ईडी ने भूपेंद्र को मनी लांड्रिंग और अवैध रेत खनन के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया था।बता दें कि अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के आरोपों में हनी इस समय कपूरथला जेल में बंद है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः नवजोत सिंह सिद्धू फिर बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के प्रधानः सूत्र

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः नवजोत सिंह सिद्धू फिर बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के प्रधानः सूत्र

    BREAKING NEWS: Navjot Singh Sidhu may again become the President of Punjab Congress: Sources

    ब्रेकिंग न्यूजः नवजोत सिंह सिद्धू फिर बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के प्रधानः सूत्र

     

     

    चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों में हुई हार के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद पंजाब में नए प्रधान को बनाए जाने को लेकर लगातार सियासी चर्चाएं जारी थीं और हालांकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनने की खबरें आग पकड़ रही हैं।

    वहीं अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत कांग्रेस हाईकमान एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना विश्वास जता सकती है और उन्हें पंजाब कांग्रेस का प्रधानगी पद सौंप सकती है। बता दें कि हालांकि रवनीत बिट्टू सहित कई कांग्रेस नेताओं के नामों पर चर्चा हो रही है लेकिन फिलहाल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाएगी जिसकी घोषणा भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी।