डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मानः किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…
जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जालंधर पहुंचे। उन्होंने बूटा मंडी में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को पूरा किया जाएगा। और पंजाब में डॉ. अंबेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। मान ने कहा की इस बार विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों को हार का सामना करना पड़ा यह सब संविधान की बदौलत ही हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जालंधर को स्पोटर्स हब बनाया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीसी घनश्याम थोरी जालंधर भी पूरी तरह से सक्रिय थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को काम बांट रखे थे। इसके अलावा उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल को लेकर साथ स्वयं भी सारे प्रबंधकों का जायजा लिया था। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।








Leave a Reply