Category: NATIONAL

  • दर्दनाक हादसा : फिरोजपुर में बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण टक्कर; 10 की मौत-5 गंभीर घायल

     दर्दनाक हादसा : फिरोजपुर में बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण टक्कर; 10 की मौत-5 गंभीर घायल

     

    फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे।

    घायलों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थीं। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है।

    इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने के लिए जाते थे। गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर के काम के लिए उक्त पिकअप में सवार थे।

  • बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

    बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

    नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट (Budget 2025) को लेकर जनता की उम्मीदें सबसे ज्यादा बढ़ी हुई है। वित मंत्री निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदें विशेष रूप से मिडिल क्लास और टैक्सपेयर वर्ग की है। बजट 2025 में कई ऐसी घोषणाएं की जा सकती हैं जिनका सीधा असर आम जनता के जीवनस्तर पर पड़ेगा। वहीं, क्यास लगाए जा रहे है कि इस बजट में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। तो चलिए हम आपको बतातें है क्या सस्ता और क्या महंगा होने के उम्मीद है।

    1. पेट्रोल-डीजल की घट सकती हैं कीमतें
    एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की सिफारिश की है। CII एक उद्योग संगठन है।

    2. मोबाइल हो सकते है सस्ते
    कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स से जुड़े पाटर्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20% ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग की लागत में कमी आएगी। इससे उनको बूस्ट मिलेगा। सरकार मेक इन इंडिया के तहत इस तरह की छूट दे रही है।

    3. सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं
    गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अभी इस पर 6% ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।

    4. 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो सकती है
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए रिजीम के तहत 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री की जा सकती है। 15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच की इनकम के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है। अभी इसमें 6 टैक्स ब्रैकेट हैं। 15 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लगता है। नए रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।

    5. PM किसान सम्मान निधि बढ़ सकती है
    PM किसान सम्मान निधि सालाना 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए की जा सकती है। इस योजना में अभी 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना का भी दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी आर्थिक रूप से कमजोर और 70 साल से ज्यादा के बुजर्गों को इस योजना का फायदा मिलता है। इस योजना में 36 करोड़ से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। अटल पेंशन योजना (APY)की पेंशन राशि दोगुनी यानी, 10 हजार रुपए की जा सकती है। फिलहाल, मैक्सिमम मंथली पेंशन 5 हजार रुपए है। अभी तक इस योजना में 7 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर हो चुके हैं।

  • बिगड़े बोल; सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘Poor Lady’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग

    बिगड़े बोल; सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘Poor Lady’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग

     

    नई दिल्ली- संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा कई गई टिप्पणी से सियासत गर्मा गई है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, “वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।

    दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया ने राष्ट्रपति को Poor Lady (बेचारी महिला) कह डाला।
    वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady

    अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, “हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।”

    माफी मांगे सोनिया गांधी
    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।” राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बार-बार लॉन्च नहीं हो पाते हैं।

  • सैनी सरकार को अनिल विज ने दिखाए तेवर, डीसी को हटाया; मंत्री बोले- हेलिकॉप्टर पर ही रहते हैं CM

     

    अंबाला- हरियाणा में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के तेवरों से नायब सैनी सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार ने अंबाला के डीसी पार्थ गुप्ता को हटाकर उनकी जगह अजय सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्थ गुप्ता को यमुनानगर का डीसी लगाया गया है।

    सैनी सरकार ने कुल आठ आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। वहीं, दूसरी तरफ अनिल विज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब से नायब सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, हेलिकॉप्टर पर रहते हैं। अगर हेलिकॉप्टर से नीचे उतरेंगे तो लोगों के दुख-दर्द सुनेंगे।

    दरअसल, अनिल विज इस बात पर नाराज है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अंबाला कैंट सदर थाने के एसएचओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे लेकिन इन पर अमल नहीं किया गया। गृह मंत्रालय मुख्य मंत्री नायब सैनी के पास ही है। विज के गृह जिले में ही उनके आदेश लागू न होने से वह आहत थे। उन्होंने यहां तक चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो वे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की तरह अनशन करने को भी तैयार हैं। जिसके बाद आज सैनी सरकार ने इस मामले को लेकर कदम उठाया है।

    ‘मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों के पीछे किसी बड़े नेता का हाथ’
    मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों ने मुझे चुनाव हराने की कोशिश की थी लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करवाया गया, मरवाने की कोशिश की गई। पहले मुझे शक था कि कोई बड़ा नेता इसके पीछे है लेकिन अब विश्वास है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा नेता ही है। इसकी शिकायत मैंने हाईकमान से की थी लेकिन 100 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से नायब सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, हेलिकॉप्टर पर रहते हैं। अगर हेलिकॉप्टर से नीचे उतरेंगे तो लोगों के दुख दर्द सुनेंगे।

    सैनी बोले- अनिल विज हमारे नेता
    मंत्री अनिल विज के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आंदोलन करने के पत्रकारों के सवाल को मुख्यमंत्री नायब सैनी टालते हुए नजर आए। रोहतक के जाट कॉलेज के मैदान में दीनबंधु सर छोटू राम की 144वीं जयंती समारोह में शिरकत करने आए मुख्य मंत्री नायब सैनी से जब पत्रकारों ने यह सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अनिल विज हमारे नेता हैं।

  • ओम बिरला को जगदंबिका पाल ने  सौंपी वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली है मंजूरी

    संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने वक्फ विधेयक पर ओम बिरला को रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट को 5 वोटों से मंजूरी मिली है. इस समिति की रिपोर्ट को विपक्षी सदस्यों ने असहमति के नोट दिए हैं.

    जगदंबिका पाल ने ओम बिरला को सौंपी वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली है मंजूरी

    लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला

    वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने गुरुवार को समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी. समिति ने बुधवार को 655 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट को बहुमत से स्वीकार किया था, जिसमें बीजेपी के सदस्यों की ओर से दिए गए सुझाव को शामिल किया गया है. वहीं विपक्षी सदस्यों ने इसे असंवैधानिक बताया है.

    विपक्षी पार्टी के सदस्यों का आरोप है कि यह कदम वक्फ बोर्डों को बर्बाद कर देगा. भाजपा सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास करेगा. भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट को 11 के मुकाबले 15 मतों से मंजूरी दे दी गई. इस समिति की रिपोर्ट को विपक्षी सदस्यों ने असहमति के नोट दिए हैं.

    44 प्रावधानों में संशोधन का रखा था प्रस्ताव

    समिति की ओर से सोमवार को हुई बैठक में बीजेपी के सदस्यों के प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया था. साथ ही विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज कर दिया था. समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के सभी 44 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव रखा था. साथ ही दावा किया था कि समिति की ओर से प्रस्तावित कानून विधेयक के दमनकारी चरित्र को बरकरार रखेगा. मुस्लिमों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेगा.

  • जानें केजरीवाल के घर के बाहर किस ने फेंका कचरा फेंक कर किया प्रदर्शन..

    जानें केजरीवाल के घर के बाहर किस ने फेंका कचरा फेंक कर किया प्रदर्शन..

     

    नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्वाति गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा गाड़ी लेकर पहुंचीं और पूरा कूड़ा फेंककर प्रदर्शन कर रही थीं।

    पुलिस ने जब उन्हें डिटेन किया तो उन्होंने कहा, “आज पूरी दिल्ली कूड़े का ढेर बन गई है। मैं यहां अरविंद केजरीवाल से मिलने आई थी। लेकिन पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है।” स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के खिलाफ कई पोस्ट किए। पहले पोस्ट में स्वाति ने लिखा, “विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े का ढेर लगा है। लोगों में बहुत गुस्सा है। ये सारा कचरा उठाकर केजरीवाल के घर फेंकने जा रहे हैं। बुरा हाल कर रखा है पूरी दिल्ली का। जो गंदगी और बदबू दिल्लीवासी रोज झेलते हैं, आज वो केजरीवाल झेलेंगे। जनता आ रही है केजरीवाल जी, डरना मत।”

    स्वाति पोस्ट डालने के बाद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। उनके साथ कुछ महिलाएं भी थीं जो हाथों में बैनर लेकर केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। स्वाति ने दूसरे पोस्ट में लिखा, “ये सारा कूड़ा अभी केजरीवाल जी के घर फेंकने जा रही हूं।” स्वाति ने इस पोस्ट में कई कूड़े की फोटो भी शेयर की। तीसरे पोस्ट में स्वाति ने लिखा कि “3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल जी के घर पहुंचने वाली हूं। केजरीवाल जी, डरना मत.. जनता के सामने आना और देखना क्या हाल बनाया है दिल्ली का।” मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल को समझाने का प्रयास किया लेकिन, वो विरोध प्रदर्शन पर अड़ी रहीं। पुलिस के चेताने के बाद भी जब स्वाति मालीवाल नहीं मानीं तो दिल्ली महिला पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। इस दौरान मालीवाल ने मीडिया से कहा कि “केजरीवाल ने पूरे शहर को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है। मैं यहां उनसे बात करने के लिए आई थी। अभी भी समय है सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधारेगी। मैं केजरीवाल से कहना चाहती हूं कि पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है। लेकिन, मैं डरने वाली नहीं हूं। न ही पुलिस से और न ही आम आदमी पार्टी के गुंडों से।”

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर EC ने डाली रेड, कपूरथला हाउस की तलाशी लेने पहुंचे अधिकारी..

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर EC ने डाली रेड, कपूरथला हाउस की तलाशी लेने पहुंचे अधिकारी..

     

    चंडीगढ- दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पंजाब में सियासी गर्माहठ तेज हो गई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड की है। टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के कपूरथला हाउस की तलाशी ले रही है।

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।

  • महाकुंभ मेले में पंडालों को लगी आग, सेक्टर- 22 में कई पंडाल जले..

    महाकुंभ मेले में पंडालों को लगी आग, सेक्टर- 22 में कई पंडाल जले..

     

    प्रयागराज ; महाकुंभ मेले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कल ही अभी भगदड़ का दुखद समाचार सामने आया था और आज गुरुवार को आग लगने का पता चला है। मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में कई पंडाल जल गए हैं। जहां आग लगी है, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए जनहानि की सूचना नहीं है। सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है।

    इससे पहले, 19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक और आग लगने की घटना हुई थी। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में स्थित गीता प्रेस के कैंप में आग लगी, जिससे करीब 180 कॉटेज जलकर राख हो गए। इन कॉटेजों में रखे 13 एलपीजी सिलिंडर भी आग की चपेट में आकर फट गए, जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में पांच बाइकें और पांच लाख रुपये की नकदी भी जल गई। मेला प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आने से 40 झोपड़ियां और 6 टेंट भी जलकर नष्ट हो गए थे।

  • वक्फ बिल को लेकर जारी जेपीसी की बैठक में मचा हंगामा, एक दिन के लिए निलंबित किए गए ये सांसद

    वक्फ बिल को लेकर जारी जेपीसी की बैठक में मचा हंगामा, एक दिन के लिए निलंबित किए गए ये सांसद

     

    वक्फ बिल पर आज जेपीसी की बैठक में हंगामा देखने को मिला। दरअसल दोनों गुटों के सांसदों के बीच बहस तेज हो गई। इस कारण 10 सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

    वक्फ बिल पर आज जेपीसी यानी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक में खूब हंगामा देखने को मिला है। दरअसल जेपीसी की बैठक में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक दिन के लिए विपक्ष के कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सांसदों ने टीएमसी के कल्याण बनर्जी, टीएमसी के नदीम उल हक, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोबीबुल्लाह, कांग्रेस के नासिर हुसैन, कांग्रेस के इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत, डीएमके के ए राजा और अब्दुल्ला को शामिल हैं। बता दें कि इन सांसदों को समिति से नहीं बल्कि केवल आज की बैठक से निलंबित किया गया है।

    बुलाने पड़ गए मार्शल

    बता दें कि जेपीसी की बैठक में इस कदर दोनों पक्षों में हंगामा बढ़ गया कि मार्शल को बुलाना पड़ा। इस दौरान सांसदों द्वारा खूब नारेबाजी की गई। विपक्ष ने 27 जनवरी को क्लॉज बाई क्लॉज पर चर्चा करने से ऐतराज जताया है। इसके खिलाफ विपक्ष ने जोर से हंगामा किया है। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संसदीय समिति 24 और 25 जनवरी को प्रस्तावित कानून पर खंड-दर-खंड विचार करने वाली है। यह रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया है। समिति की रिपोर्ट संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति ने देश भर के हितधारकों के साथ अपनी परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले समिति के सदस्यों की राय लेने की दिशा की तरफ बढ़ रही है।

    अंतिम चरण में पहुंचा वक्फ संशोधन विधेयक

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति को आगामी बजट सत्र के आखिरी दिन तक कार्यकाल विस्तार दिया था। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक चलेगा। हालांकि बीच में कुछ दिनों का अवकाश होगा। सदस्य अब मसौदा कानून में अपने संशोधनों का प्रस्ताव कर सकते हैं और उन पर मतदान किया जाएगा। विपक्षी सांसद, जो विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं, संशोधन का प्रस्ताव दे सकते हैं। हालाँकि, इन्हें स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है क्योंकि समिति में भाजपा और उसके सहयोगी दल बहुमत में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खंड-दर-खंड विचार के आधार पर मसौदा रिपोर्ट तैयार की जाएगी और विधायी विभाग के साथ साझा की जाएगी।

  • जिस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला किया वो अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार! पकड़े गए आरोपी के पिता आए सामने

    जिस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला किया वो अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार! पकड़े गए आरोपी के पिता आए सामने

     

     

    मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पूरा केस एक बिंदु पर आकर टिक गया है। वो बिंदु है गिरफ्तार आरोपी शरीफुल शहजाद के फेस रिकग्निशन यानी चेहरे के मिलान का जोकि अभी तक नहीं किया गया है। शहजाद और सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी के चेहरों को अलग-अलग बताया जा रहा है।

    वहीं आरोपी शहजाद के पिता ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो सीसीटीवी फुटेज में नहीं है। शरीफुल के पिता का यह भी कहना है कि मेरा बेटा चोरी नहीं कर सकता है। राजनीतिक वजहों से मेरा बेटा मुंबई में काम करने गया था। इधर, कई रिपोट्र्स में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में जिस शख्स का चेहरा कैद हुआ है, उसकी आंख पकड़े गए आरोपी की आंख से मेल नहीं खा रहा है।

    आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को २९ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने ने कहा, आरोपी का चेहरा मेल नहीं खा रहा है। चेहरे की बनावट मौजूदा आरोपी से बिल्कुल अलग है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने उससे सवाल किया कि वह हथियार कहां से लाया और उसके साथी कौन हैं, जिसके चलते उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह मुद्दा पहली रिमांड में उठाया गया था, उन्हें पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं आरोपी के पिता ने साफ कहा है कि उनका बेटा चोरी नहीं कर सकता है।