Category: ENTERTAINMENT

  • फिल्म Emergency की रिलीज का रास्ता साफ,(सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को दी U/A सर्टिफिकेट की मंजूरी

     फिल्म Emergency की रिलीज का रास्ता साफ,(सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को दी U/A सर्टिफिकेट की मंजूरी

     

    नई दिल्ली- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज करने में आ रही अड़चने अब हट गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को यू/ए प्रमाणपत्र के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब फिल्म रिलीज की जा सकती है।

    सीबीएफसी की संशोधन समिति ने सिख समूहों द्वारा की गई मांगों के मद्देनजर पूरी फिल्म की फिर से जांच की। इसके बाद बोर्ड ने फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर ऐड करने के लिए कहा है, जिसमें कहा गया कि फिल्म ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ है और यह एक ‘नाटकीय परिवर्तन’ है। वहीं, एक सूत्र ने कहा कि हम चाहते हैं कि दर्शकों को यह साफ हो जाए कि यह घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है, ताकि इसमें दिखाई की गई हर बात को पूरा सच न माना जाए। कम से कम तीन सीन से ‘संत’ शब्द और भिंडरावाले का नाम हटाने का सुझाव दिया गया है, जहां भिंडरावाले का करैक्टर फ्रेम में नहीं है, लेकिन अन्य ऐतिहासिक व्यक्तियों के बीच बातचीत में चर्चा की जा रही है। उदाहरण के लिए, बोर्ड चाहता है कि इसे उस सीन से हटा दिया जाए, जिसमें संजय गांधी और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बीच बातचीत दिखाई गई है और एक अन्य सीन में इंदिरा गांधी और सेना प्रमुख के बीच बातचीत दिखाई गई है। बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के 2 घंटे 11 मिनट के एक सीन में सिखों द्वारा गैर-सिखों पर की गई हिंसा को कम करने के लिए कहा है। साथ ही एक अन्य सीन को हटाने का अनुरोध किया है, जिसमें सिखों को बस के सामने गैर-सिखों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। ये सीन उन सिख समूहों द्वारा आपत्तिजनक पाए गए जिन्होंने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी।

    वहीं, जी एंटरटेनमेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने प्रस्तावित कट्स और बदलावों को स्वीकार करने के बारे में निर्देश लेने के लिए समय मांगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी।

  • पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    जालंधर- पंजाब के मशहूर गायक करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान उनकी कार अचानक पलट गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है।

     

     

    वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह जख्मी हो जाते हैं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’ फिलहाल अब करण औजला ठीक है।

    औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार (पत्थरों पर चलने वाली कार) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

  • कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण करवाया गया अस्पताल में भर्ती…

    कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण करवाया गया अस्पताल में भर्ती…

    मुंबई : कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है। व्लॉग में उन्होंने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। कॉमेडियन ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से पेट में काफी दर्द हो रहा था। जब ये दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो वो अस्पताल चेकअप के लिए गई, जहां उन्हें पता चला कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है।

    भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि अभी वो हॉस्पिटल में है। कॉमेडियन ने बताया कि उनके पेट में तीन दिन से दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि ये एसिडिटी की वजह से हो रहा है। कॉमेडियन ने बताया कि दर्द की वजह से ना तो भारती और ना ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया सो पाए। जब दर्द ज्यादा बढ़ गया को वो हॉस्पिटल आई, जहां कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है। व्लॉग में उन्होंने अपने फैंस से प्रार्थना करने के लिए भी कहा। वीडियो में हॉस्पिटल में एडमिट होते हुए भी भारती सिंह स्टाफ के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। वहीं, वो अपने बेटे गोला को याद कर भावुक हो जाती है।

  • मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हुई हादसे का शिकार, बाजू की हडिड्यां टूटीं

    मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हुई हादसे का शिकार, बाजू की हडिड्यां टूटीं

     

    मुंबई- टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में दिव्यांका की बाजू की दो हड्डियां टूट गई हैं और वह फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही उनके पति विवेक को दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर मिली उन्होंने अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचे। दिव्यांका को चोट लगने वाली एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। पति विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर, उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया। इसमें लिखा था, ‘ यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।’ हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे किससे और कब और कैसे हुआ।

  • बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

    बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

     

    मुंबई : गोलमाल रिटर्न्स के ‘लक्ष्मण’ यानी स्टार अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे।

    अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’ मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे।

    उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’ हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

  • संघ के करीबी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले मोहन यादव

    संघ के करीबी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले मोहन यादव

     

    मोहन यादव ने 1982 में राजनीति में कदम रखा था. वह माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव चुने गए थे. विधानसभा चुनाव में उन्हें पहली बार 2013 में मौका मिला था. इसके बाद वह 2018 में भी चुनाव जीते थे. डॉ. मोहन शिवराज सिंंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं.

     

    Who is Mohan Yadav: संघ के करीबी, 2013 में बने विधायक अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव

    मध्‍य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के नए सीएम बने मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी हैं. शिवराज सिंह सरकार में वह उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. वह उज्जैन दक्षिण से लगातार जीतने वाले पहले नेता हैं. मोहन यादव पहली बार 2013 में विधायक बने थे. इस बार चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार से तकरीबन 12941 मतों से जीत हासिल की थी.

    डॉ. मोहन यादव ने 1982 में राजनीति में कदम रखा था. वह माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव चुने गए थे. इसके बाद 1984 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन का नगर मंत्री बनाया गया था. यहां उनके बढ़िया कामकाज का इनाम मिला और 1986 में उन्हें संगठन का विभाग प्रमुख और इसके दो साल बाद ही एबीवीपी की मध्य प्रदेश इकाई में उन्हें सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का दायित्व दिया गया था.

    शिवराज सरकार में थे कैबिनेट मंत्री, उज्जैन संभाग के बड़े नेता

    डॉ. मोहन यादव को 2020 में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. यहां उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्रालय संभाला था. डॉ. यादव को सीएम बनाने के पीछे उज्जैन संभाग पर उनकी पकड़ और यहां कराया गया उनका कामकाज रहा. दरअसल मोहन यादव उज्जैन संभाग के बड़े नेता माने जाते हैं. वह लगातार यहां सक्रिय रहे. यहां कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं.

    उज्जैन के विकास के लिए मिल चुका है पुरस्कार

    डॉ. मोहन यादव को उज्जैन के समग्र विकास के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो की ओर से डॉ. मोहन यादव को महात्मा गांधी पुरस्कार और इंस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में पर्यटन के निंतर विकास के लिए उन्हें 2011 से 2012 और 2013 से 2013 में लगातार दो बार राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया गया.

  • 57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    You are currently viewing 57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    • सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘सीआईडी’ में नजर आने वाले पॉपुलर किरदार का निधन हो गया है. जी हां, सीआईडी अधिकारी फ्रेडरिक्स से मशहूर हुए दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली. 57 साल के दिनेश फड़नीस का मल्टिपल ऒर्गन फिलियर के चलते निधन हो गया है. सीआईडी में दया के किरदार में नजर आने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने निधन की खबर की पुष्टी की है. दया ने ये भी बताया कि दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी परेशानी दिनों दिन बढ़ती ही गई. दिनेश फडणीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में एडमिट थे.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में दिनेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्टर ने टीवी शोज़ के अलावा उन्होंने कई फ़िल्मों में भी‌ किया था काम. दिनेश फड़नीस 1998 में सीआईडी के शुरुआत से ही शो के कई सालों तक जुड़े रहे थे.

  • जानें किस जगह होटल की पार्किंग में मिली एक्टर की

    जानें किस जगह होटल की पार्किंग में मिली एक्टर की

    सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

    पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए ले गई. लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी.

    पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ये भी बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

    सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

    पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए ले गई. लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी.

    पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ये भी बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

  • नहीं रहे TV की दुनिया  के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

    नहीं रहे TV की दुनिया  के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

     

     
     

    मुंबई : महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है।

    एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

  • अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लिया ऐक्शन,जानिए क्या था कारण

    मुंबई: बॉलीवुड के सितारे जोश-जोश में कई बार ऐसे काम कर जाते हैं, जो कि फैंस को बहुत पसंद आया है। लेकिन बाद में उनको उस चीज की भरपाई करना बहुत महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह एक अंजान शख्स के साथ बाइक राइड पर नजर आ रहे थे। वहीं अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह किसी के साथ बाइक पर नजर आ रही थीं। कुछ यूजर्स ने इन एक्टर्स के खिलाफ ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर शिकायतें कर दी हैं।

    सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतें मिलने के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल अमिताभ ने सोमवार को अपने काम के स्थान पर पहुंचने के लिए एक प्रशंसक से लिफ्ट ली थी, जबकि सड़क जाम के बाद शूटिंग की जगह पर जल्दी जाने के लिए अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठीं थीं। दोनों ही स्थितियों में न तो अमिताभ और अनुष्का ने हेलमेट पहन रखा था और ना ही बाइक चलाने वाले ने।

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने जाम से निकलने और शूटिंग पर समय पर पहुंचाने में मदद करने के लिए एक अनजान व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया। बच्चन (80) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक मोटरसाइकिल चालक के साथ रविवार रात एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त… आपको नहीं पता, लेकिन आपकी वजह से मैं समय पर शूटिंग पर पहुंचा। जाम से बचाने के लिए शुक्रिया।’ तस्वीर में अमिताभ एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

    फिल्म जगत के कई लोगों ने बच्चन के बाइक सवार के साथ जाने के फैसले की तारीफ कर उनकी भी सराहना की है, वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछा है कि बच्चन और बाइक चालक दोनों ने ही हेलमेट क्यों नहीं पहना। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘हेलमेट कहां है सर’। एक अन्य ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘सवार और पिछली सवारी दोनों बिना हेलमेट के हैं। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें!’

    अमिताभ बच्चन के बिना हेलमेट के बाइक सवारी करने पर मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हमने इस मामले को ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।’ इसी तरह, जब अनुष्का शर्मा का बाइक सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा, ‘मुंबई पुलिस नो हेलमेट?’ इसके जवाब में, मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। दोनों ट्वीट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था।