Category: PUNJAB

  • रेलवे ने प्रयागराज से ‘Evacuation’करने के लिए बनाया ये प्लान, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

    रेलवे ने प्रयागराज से ‘Evacuation’करने के लिए बनाया ये प्लान, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

     

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में भारी भीड़ पहुंची हुई है। अब रेलवे ने प्रयागराज से लोगों के लिए ‘Evacuation’ प्लान बनाया है। आइए जानते हैं रेलवे की पूरी प्लानिंग

     

    महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारी। - India TV Hindi

    Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भारी संख्या में लोगों का आना जारी है। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र में देर रात भगदड़ जैसी स्थिति भी मच गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसे में इस भारी भीड़ को देखते हुए अब रेलवे ने प्रयागराज के इवेकुएशन प्लान बनाया है। सीएम योगी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात की है और प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाए जाने की अपील की है। आइए जानते हैं कि क्या है रेलवे की प्लानिंग।

    क्या है रेलवे का प्लान?

    रेलवे की तरफ से फिलहाल कोई भी स्पेशल ट्रेन रद्द नहीं की गई है। रेलवे ने प्रयागराज से इवेकुएशन प्लान बनाया है जिसके तहत कई खाली ट्रेनें प्रयागराज भेजी जा रही हैं। इसका मकसद है कि करीब 4 मिनट के अंतराल में एक ट्रेन चलाई जा सके और जल्द से जल्द संगम से जुड़े रेलवे स्टेशन से लोगों को लेकर जाया जा सके।

     

    360 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी

    प्रयागराज में जारी महाकुंभ में स्थिति को सामान्य करने की योजना के तहत रेल मंत्रालय की ओर से भी जानकारी साझा की गई है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेलवे ने आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। फिलहाल किसी भी स्पेशल ट्रेन को रद्द करने की कोई योजना नहीं है। सीएम योगी ने भी बताया है कि रेलवे ने श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस ले जाने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। ध्यान देने वाली बात है कि 360 ट्रेनें आज स्पेशल हैं जो प्रयागराज से चलेंगी। यानी कि प्रयागराज से बाहर जाने के लिए।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। इस पहल के तहत, पूरे पंजाब में इन कार्यालयों में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कैमरा सुचारू रूप से कार्य करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कैमरों की चालू स्थिति के बारे में 31 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

    मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी भी इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नरों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज के माध्यम से किसी भी समय अचानक चेकिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे जब चाहें, कैमरों के माध्यम से कार्यालयों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टला, पंधेर ने केंद्र से 14 फरवरी से पहले चंडीगढ़ में मीटिंग करने को कहा

    हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टला, पंधेर ने केंद्र से 14 फरवरी से पहले चंडीगढ़ में मीटिंग करने को कहा

     

    पटियाला : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टाल दिया गया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने सोमवार को शंभू बॉर्डर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

    पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार को 14 फरवरी से पहले किसानों के साथ बैठक करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि यह बैठक चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली में होनी चाहिए। इससे पहले सुबह पंधेर ने कहा था कि किसान दिल्ली कूच करेंगे। केंद्र सरकार किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत का न्योता दिया था।

    फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज (20 जनवरी) पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। हालांकि, केंद्र से बातचीत का न्योता मिलने के बाद SKM ने इस कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब किसान घेराव करने की बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजेंगे।

    SKM ने यह भी घोषणा की है कि 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। SKM नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा था कि सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक संदेश भेजने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों से जल्द बातचीत शुरू हो सके। केंद्र सरकार के बातचीत के न्योते के बाद किसानों ने फिलहाल दिल्ली कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडिग हैं और सरकार से जल्द बातचीत शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

  • डल्लेवाल को चढ़ाया गया ग्लूकोज, 121 किसानों ने खत्म किया अनशन, 14 फरवरी को सरकार के साथ होगी बैठक

    डल्लेवाल को चढ़ाया गया ग्लूकोज, 121 किसानों ने खत्म किया अनशन, 14 फरवरी को सरकार के साथ होगी बैठक

     

    खनौरी- केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। वहीं रविवार को पंजाब के 111 किसानों ने पांचवें व हरियाणा के 10 किसानों ने तीसरे दिन पर अपना मरणव्रत समाप्त कर दिया।

    किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, बलदेव सिंह सिरसा ने जूस पिलाकर इन किसानों का मरणव्रत समाप्त करवाया।
    14 फरवरी को चंडीगढ़ सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। आंदोलनकारी किसान फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित बैठक की घोषणा के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई है। हालांकि मांगें पूरी होने तक अन्न और भोजन ग्रहण नहीं करेंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया।

    इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे डल्लेवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जो पिछले 11 महीनों से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक के ऐलान के बाद किसान नेताओं ने डल्लेवाल से अनुरोध किया कि वे चिकित्सा सहायता लें ताकि वे इस प्रस्तावित बैठक में हिस्सा ले सकें। यह पहली बार है जब केंद्र के किसी प्रतिनिधि ने पिछले साल फरवरी में केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसी प्रस्ताव के साथ प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की है। पिछले साल 8, 12, 15 और 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच चार दौर की बैठकें हुई थीं, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में केंद्र सरकार को उम्मीद है कि वह अपना आमरण अनशन समाप्त करेंगे और बैठक में हिस्सा लेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने उन्हें अपनी फसलों के लिए कानूनी एमएसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी।

  • पंजाब में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों का हमला, SHO पर तलवार से वार; SI की 2 अंगुलियां कटी

    पंजाब में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों का हमला, SHO पर तलवार से वार; SI की 2 अंगुलियां कटी

     

    लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों ने हमला कर दिया। निहंगों के इस हमले में थाना सदर के SHO और पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज (SI) समेत 4 कर्मचारी घायल हो गए। निहंगों ने SHO पर तलवार से वार किया जससे उनकी आंख के पास गहरा जख्म हो गया। जबकि इस हमले में चौकी इंचार्ज की 2 अंगुलियां कट गईं। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई

     इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी हमलावर फरार हो गए। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुाबिक घटना शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे की है। बता दें 4 दिन पहले 3 निहंगों ने गांव संगोवाल में एक व्यक्ति से बंदूक के दम पर ऑल्टो कार लूट ली थी। इस मामले में देर रात पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए गांव कमालपुर में रेड की।

    यहां पर पहले एक निहंग पुलिस को देखकर भागने लगा। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान निहंग ने एसएचओ पर तलवार से वार कर दिया। जिन्हें बचाने के लिए चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह आगे आए। इसी दौरान आरोपी निहंग ने अपने 10 से 12 साथियों को बुला लिया। सभी हमलावरों ने 4 पुलिस कर्मियों को घेर कर उन पर तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम ने कहा कि एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

  • विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम

    विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम

    *विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा चंडीगढ़ तमिल संगम नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर के सहयोग से सैक्टर-9, स्थित बी.के.एम. विश्वास स्कूल में विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति की जानकारी देने के उद्देश्य से 55वां थाई पोंगल सेलिब्रेशन तमिलनाडु की संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कल्चरल कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व चंडीगढ़ तमिल संगम के अध्यक्ष जी माधवन आई.ए.एस, महासचिव एस.पी. राजसेकरण की उपस्थिति में मकर सक्रांति अर्थात पोंगल पर्व पर आधारित लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक परिधानो में सजे-धजे कलाकार बहुत मनमोहक लग रहे थे और सभी विद्यार्थियों ने इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया और आए हुए कलाकारों के साथ विद्यार्थियों व स्टाफ नृत्य भी किया।

    पारंपरिक रूप से यह त्यौहार संपन्नता को समर्पित त्यौहार है, जिसमें समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप व खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। भारत के लगभग सभी हिस्सों में इस त्यौहार को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

  • फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रदर्शन, पंजाब में बैन की मांग

    फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रदर्शन, पंजाब में बैन की मांग

     

    अमृतसर : कंगना रनौत अभिनीत एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अमृतसर सिनेमाघर के बाहर ‘इमरजेंसी’ फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    ‘इमरजेंसी’ के विरोध में एसजीपीसी कर्मचारियों ने सिनेमाघरों के बाहर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसीपी गगनदीप सिंह ने अमृतसर के पीवीआर सिनेमा में इमरजेंसी फिल्म नहीं चलाने की बात कही।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से ही पंजाब के खिलाफ बोल रही हैं और इस फिल्म को रोकने के लिए एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से मिला था। उन्होंने भरोसा जताया कि वह इस फिल्म को रोकने के लिए गृह मंत्रालय से भी बात करेंगे और दावा किया कि वह इमरजेंसी को पंजाब में कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे।

    इमरजेंसी के विरोध को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह ने मीडिया से कहा कि उनकी पीवीआर सिनेमा के मैनेजर से भी बातचीत हुई है। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी और आज के सभी शो फिल्म भी बंद किए जा चुके हैं।

    पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस फिल्म का विरोध किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र भी लिखा कि यह फिल्म पंजाब के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होनी चाहिए।

    इमरजेंसी के रिलीज होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर अपना विरोध जता रही है।

    इमरजेंसी का निर्देशन भी कंगना रनौत ने किया है। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इमरजेंसी 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के आपातकाल पर केंद्रित है। मूवी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और विशाक नायर अहम भूमिका में दिखते हैं।

  • आंदोलन पर बैठे किसानों ने किया 21 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान, जनता हो सकती है एक बार परेशानी…

    आंदोलन पर बैठे किसानों ने किया 21 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान, जनता हो सकती है एक बार परेशानी…

     

    पटियाला – शंभू बार्डर पर आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि 101 किसान 21 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक वार्ता का मन नहीं बना रही है, इसलिए आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने साफ किया कि कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार झुकेगी नहीं लेकिन किसान जत्थेबंदियां भी अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे।

    इसके अलावा मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी। पंधेर ने कहा कि खनाैरी बार्डर पर जिस तरह से केंद्र की शह पर हरियाणा पुलिस फोर्स आगे बढ़ी, वह सरासर अनुचित है। हरियाणा पुलिस को चेतावनी है कि वह पीछे हटें। वहीं किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है और इससे जनता परेशान हो सकती है।

  • ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     

    अमृतसर: पंजाब में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार देर रात पूर्व डिप्टी CM व कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी शराब ठेकेदार के घर हेंड ग्रेनेड फेंका गया है। घर पर ग्रेनेड फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    राज्य में 2 महीने के भीतर आतंकियों ने 10वां धमाका किया है। अमृतसर के मजीठा में जैंतीपुर में शराब ठेकेदार अमनदीप जैंतीपुरिया के घर हुए इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बुधवार रात तकरीबन 8 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और अमनदीप के घर की तरफ हैंड ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी। सीसीटीवी में साफ तौर पर चिंगारी भी निकलती नजर आई।

    हमले को लेकर कुछ ही मिनटों के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया गया। जिसमें लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह… आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें। हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी। लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की’ और अगर किसी को पीना भी है तो वह अपने घर से बाहर ले जाकर पिए, ठेके से शराब नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि आम जनता का पैसा सहकारी समिति और सरकार की जेब में चला गया है, लेकिन अब इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी , डल्लेवाल की मांगी गई हेल्थ रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ लोग डल्लेवाल पर डाल रहे प्रेशर

    खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी , डल्लेवाल की मांगी गई हेल्थ रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ लोग डल्लेवाल पर डाल रहे प्रेशर

    संगरूर- एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी है। जिसकों लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने पंजाब सरकार से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पर एम्स के मेडिकल बोर्ड से राय ली जाएगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश
    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने हैरानी जताते हुए कहा कि करीब 50 दिनों से अनशन कर रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य मानकों में सुधार कैसे हो सकता है? पीठ ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के पास जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार को एम्स के मेडिकल बोर्ड से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पर राय लेने का निर्देश भी दिया है।

    मांगी गई तुलनात्मक रिपोर्ट
    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की बैंच के सामने पंजाब सरकार की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि डल्लेवाल को डॉक्टरी मदद के मामले में प्रोग्रेस हो रही है। हमारी टीम उनसे सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आप कह रहे हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर वहां पर हैं। इस पर कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि डल्लेवाल ने हमें ब्लड टेस्ट करने की इजाजत दे दी है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ लोग उन (डल्लेवाल) पर प्रेशर डाल रहे हैं कि वह इस बात का विरोध नहीं करेंगे कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इस पर सिब्बल ने स्पष्ट किया कि उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा बल्कि पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के एफिडेविट के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से डल्लेवाल की सेहत से जुड़ी पहले और अब की तुलनात्मक रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

    वहीं, मंगलवार को किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने जानकारी देते हुए बताया किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार खराब हो रही है। पिछले 48 घंटे से डल्लेवाल पानी का सेवन भी नहीं कर पा रहे हैं। जितना वह पानी पीते हैं, उतरनी ही उल्टियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल के शरीर के अंग पानी को भी पचाने में असमर्थ हो गए हैं। इतना ही नहीं, शरीर के अधिकतर अंग काम करना बंद करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं।