Category: PUNJAB

  • संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए बलबीर राजेवाल

    संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए बलबीर राजेवाल

     

    पातड़ां – पातड़ां में किसान संगठनों के संयुक्त फोरम की तरफ से चल रही बैठक को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल बीच में ही छोड़कर चले गए हैं। उनके जाने के बाद चर्चाओं के दाैर शुरू हो गया है। किसान संगठनों के संयुक्त फोरम द्वारा आज 12 बजे बैठक शुरू की गई और इस बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल जोकि संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य नेता हैं, वह इस बैठक में शामिल तो हुए लेकिन बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।

    जाते हुए उन्होंने पत्रकारों से बात भी नहीं की। जबकि अन्य किसान नेताओं ने कहा कि बलबीर सिंह राजेवाल को कोई जरूरी काम था इसलिए उन्हें जाना पड़ा। वैसे बंद कमरे में भी किसान नेताओं ने विचार विमर्श किया और कमरे से बाहर आकर भी विचार विमर्श का दाैर चला। उधर, पंचकूला के सेक्टर 1 के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक हुई।

  • चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पूरे देश भर में धूमधाम से मनाई गई।

    चंडीगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ को धूमधाम से मनाने के लिए चंडीगढ़ के मंदिरों मे प्रबंधक कमेटियों द्वारा और बाजारों में व्यापारियों, समाज सेवीको द्वारा मंदिरों और बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया,राम भक्तों द्वारा प्रभातफरी, हवन,भजन- कीर्तन,लंगर किए गए।

    प्रदीप शर्मा चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं विषेश सम्पर्क प्रमुख पंजाब प्रांत ने बताया की श्री गोरखनाथ मंदिर सैक्टर 38-बी, चंडीगढ़ ने भी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को बड़ी ही धुमधाम से मनाया। मंदिर को दीपावली की भांति लड़ीयों से सजाया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा मंदिर में हवन व कीर्तन के माध्यम स प्रभु श्रीराम का गुणगान किया गया।

    प्राचीन शिव,ठाकुरद्वारा मंदिर मनीमाजरा,दी नैशनल एं.डी क्लब के कलाकारों द्वारा आज सुबह
    अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में मंदिर से प्रभातफरी निकालीं गई, प्रभातफेरी मंदिर से शुरू होकर पूरे मनीमाजरा का चक्कर लगा कर ,मंदिर में ही संपन्न हुई, मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया,और धर्म जागरण,हनुमान चालीसा संकीर्तन मंडली सैक्टर 13 चंडीगढ़ द्वारा भगवान श्री राम जी का गुणगान किया गया।

    जतिंद्र रावत ने बताया कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में आज विश्व हिंदू परिषद,गौ रक्षा विभाग,मातृशक्ति के सहयोग से शिवाखेड़ा मंदिर इंदिरा कॉलोनी में आज सुंदरकांडक पाठ, हवन करके मंदिर में आए हुए भक्तों को प्रशाद वितरण किया गया।

    प्रदीप शर्मा चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद विषेश सम्पर्क प्रमुख पंजाब प्रांत ने बताया की अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में चंडीगढ़ के मंदिरों और बाजारों में हो रहे कार्यक्रम में संगठन के सभी आयामों के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रभु श्री राम जी के चरणों की सेवा कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है उन्होंने कहा की 1 साल पहले जब अयोध्या में श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी ,उस समय चंडीगढ़ में अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश को वितरण करने की सेवा मुझे मिली थी यह मेरा ओर सभी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य था ।

  • पंजाब में सरकार युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर कर रही फोकस

    पंजाब में सरकार युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर कर रही फोकस

     

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता से पंजाब सरकार ने नए रोजगारों के लिए नए रास्ते तलाशने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। सरकार का फोकस है कि युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाए, साथ ही किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले उनकी कौशलता में निखार लाया जाए। सरकार ने सदैव प्रशिक्षण और कौशल विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। प्रशिक्षित युवा खुद अपने हाथ का काम सीख कर पैरों पर खड़ा हो सकते हैं।

    दरअसल कौशल विकास विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में तकनीकी शिक्षा क्रांति की शुरुआत की गई है। विद्यार्थियों के रोजगार कौशल को बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। इस कड़ी में नई पहल करते हुए पंजाब के तकनीकी शिक्षा विभाग और टाटा स्टील फाउंडेशन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास गतिविधियों में शामिल कर उनकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाना है।

    यह समझौता ज्ञापन नौकरी के लिए तैयारी बढ़ाने और शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्युत प्रयोगशालाओं व साफ्ट स्किल प्रशिक्षण के लिए किया गया समझौता पंजाब के युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य के द्वार खोलेगा। इसके अंतर्गत युवाओं को उद्योगों में बेहतर नौकरियां दिलाने के लिए आईटीआई समराला और आईटीआई गिल रोड, लुधियाना में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा लुधियाना में 115 एकड़ में स्थापित किए जा रहे टाटा स्टील प्लांट में नौकरी के लिए पात्र होंगे। लगभग 700 युवाओं को वहां प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

  • राजनीति; अकाली दल वर्किंग कमेटी ने सुखबीर बादल का इस्तीफा किया मंजूर..

    राजनीति; अकाली दल वर्किंग कमेटी ने सुखबीर बादल का इस्तीफा किया मंजूर..

     

    चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस मौके कमेटी ने पार्टी के प्रधान के तौर पर सेवाएं निभाने के लिए सुखबीर बादल का शुक्रिया अदा किया।

    बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ द्वारा की गई। मीटिंग के दौरान सुखबीर बादल के इस्तीफे को लेकर फैसला लिया गया। हालांकि सुखबीर बादल पहले ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के तहत कार्यकारिणी को इस्तीफा स्वीकार कर अकाल तख्त सचिवालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अकाली नेताओं ने धार्मिक सेवाओं का हवाला देते हुए कार्यकारिणी की बैठक के लिए समय मांगा था, जिसे मंजूर कर लिया गया।

    एसजीपीसी के साथ बैठक में सुखबीर बादल के इस्तीफे पर लंबी चर्चा हुई। बैठक के दौरान स्पष्ट संकेत दिए गए कि नए साल में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और ऐसे कार्यकर्ताओं और व्यक्तियों को सदस्य बनाया जाएगा जो जमीनी स्तर पर भरोसेमंद हैं और पार्टी नेतृत्व के प्रति वफादार हैं।

  • पंजाब ; जीवन बनेगी रक्षक सडक़ सुरक्षा फोर्स,जनता को मिलेगा भरपूर फायदा…

    पंजाब ; जीवन बनेगी रक्षक सडक़ सुरक्षा फोर्स,जनता को मिलेगा भरपूर फायदा…

     

    चंडीगढ़ ; सडक़ हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को बचाने के लिए भगवंत मान सरकार ने अहम कदम उठाते हुए सडक़ सुरक्षा फोर्स तैयार की है। पंजाब में हर 30 किलोमीटर की दूरी पर 144 पेट्रोलिंग वाहनों को तैनात किया गया है ताकि तय गति से अधिक या नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सके। सडक़ सुरक्षा बल की स्थापना करना पंजाब सरकार की एक अभूतपूर्व पहल है। जिसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं के बाद इलाज में देरी के कारण घायलों की बहुमूल्य जीवन हानि को रोकना है। पंजाब पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सडक़ दुर्घटनाओं और इनमें घायलों की मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए फोर्स का गठन किया गया है।

    किसी भी हादसे की जानकारी 112 टोल फ्री पर मिलती है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाता है, बिना किसी देरी हादसे वाले स्थान पर पहुंच जाती है फरिश्ता रूपी टीम यानि की सडक़ सुरक्षा फोर्स के जवान। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एसएसएफ ने अब तक सडक़ दुर्घटना में घायल 1,300 से अधिक लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। अपनी किस्म की पहली विशेष फोर्स के वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इमरजेंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए पूरी मेडिकल किट भी है। अपेक्षित डाक्टरी सहायता

    मिलने को सुनिश्चित बनाने के लिए फोर्स को ट्रॉमा सैंटरों के साथ भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते हैं सडक़ सुरक्षा फोर्स के कामकाज की हर माह समीक्षा भी की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री मान ने 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर किया जारी

    मुख्यमंत्री मान ने 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर किया जारी

    चंडीगड़ ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वर्ष 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर जारी किया।

    इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का डिजाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा कंट्रोलर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी पंजाब द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क मलविंदर सिंह जग्गी आदि उपस्थित थे।

  • PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं ​​​के लिए जारी की डेटशीट, जानें तारीख से शुरू होंगे EXAM

    PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं ​​​के लिए जारी की डेटशीट, जानें तारीख से शुरू होंगे EXAM

     

    चंडीगढ़- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। PSEB के अनुसार परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम भी गठित किया है। जहां पर स्टूडेंट्स से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च तक करवाई जाएगी। जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट www.pseb.ac.in पर परीक्षा की डेटशीट देखी जा सकती है।

  • चंडीगढ़ के मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़ के मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन

     चंडीगढ़ मेयर पद चुनाव के लिए प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 24 जनवरी चुनाव होगा. मेयर पद के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए भी चुनाव होगा.

    चंडीगढ़ मेयर पद के लिए 24 जनवरी चुनाव होगा. चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पिछले साल इसी मेयर पद के चुनाव को लेकर भारी हंगामा हुआ था. पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. मेयर चुनाव को लेकर डीसी निशांत यादव ने नगर निगम कार्यालय का दौरा किया, जहां वोटिंग होगी, उस सदन में भी पहुंचे. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की.

    चंडीगढ़ प्रशासन के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 24 जनवरी की सुबह 11 बजे चुनाव होगा. चंडीगढ़ के मेयर पद के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए भी चुनाव होगा. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव को निर्विवाद रखने के लिए सीक्रेट बैलट पेपर की बजाय पार्षदों के हाथ खड़े करवाकर वोटिंग और काउंटिंग करवाने की प्रशासन से मांग की थी.

    प्रशासन ने नहीं मानी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की मांग

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इस मांग को प्रशासन ने नहीं माना है. चुनाव एक बार फिर से सीक्रेट बैलट पेपर द्वारा ही करवाए जाएंगे. नॉमिनेटेड पार्षद डॉक्टर आर. एस. बेदी को प्रेसिडिंग ऑफीसर बनाया गया है.चुनाव के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, नियम के मुताबिक निगम हर साल अपनी पहली बैठक में अपने निर्वाचित सदस्यों में से एक को अध्यक्ष चुनेगा, जिसे महापौर के रूप में जाना जाएगा. अन्य दो ऐसे सदस्यों को निगम का वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर चुनेगा.

  • खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया, पुलिस अलर्ट

    खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया, पुलिस अलर्ट

     

     

    खनौरी- केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने हल्ला बोल दिया है। ठंड के मौसम में भी किसान अपनी मांगे मनवाने के लिए लगातार धरने पर बैठे हुए है। वहीं, हरियाणा पंजाब के खनौरी बार्डर पर किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है।महापंचायत में कई किसान भारी तदाद में पहुंचे हुए है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया है। जोकि थोड़ी देर में किसानों को संबोधित करेंगे। जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन को 40 दिन हो चुके है। उन्होंने देशभर के किसानों से बातचीत के लिए 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की थी। वहीं, दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा की हरियाणा के टोहाना में महापंचायत हो रही है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को केंद्र चला रहा है। केंद्र इस आंदोलन को लंबा खींचना चाहता है।किसानों की महापंचायत को लेकर हरियाणा में पुलिस अलर्ट पर है। बॉर्डर पर महापंचायत में जाने वालों को रोका जा रहा है। जगह-जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है।

  • कड़ाके की ठंड के बावजूद भी श्री हरमंदिर साहिब पहुंच रहे श्रद्धालु

    कड़ाके की ठंड के बावजूद भी श्री हरमंदिर साहिब पहुंच रहे श्रद्धालु

     

    अमृतसर: नए साल के आगमन के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब का अमृतसर भी शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। सिख प्रतिदिन अरदास करके इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने की कामना करते हैं। अन्य धर्मों के लोग भी प्रतिदिन माथा टेकने आते हैं।

    इस कड़ाके की ठंड में जहां लोग छुट्टियां मनाने के लिए मनाली-शिमला पहुंच रहे हैं। वहीं, अमृतसर के लोग सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। यहां पर देश विदेश और दूसरे राज्यों और शहरों के अलावा स्थानीय निवासी भी पहुंच कर अपनी आस्था और श्रद्धा को प्रकट कर रहे हैं।

    सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंची सोनिया (श्रद्धालु) ने कहा, “इस बार ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। लोग ठंड में छुट्टियां मनाने के लिए शिमला-मनाली जा रहे हैं। लेकिन, हमारे लिए तो यहां शिमला और मनाली है।”यहां पहुंचे रघु ने कहा कि नए साल की शुरुआत काफी अच्छी है। यहां आकर काफी अच्छा लगा है। ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है। अगर जरूरत न हो तो घर में ही रहना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब के अमृतसर में कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर की वजह सेलोग अपने घरों से भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चार जनवरी को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश की आशंका जताई है।