Category: PUNJAB

  • पंजाब बंद के दौरान किसानों का राहगीरों से हुई तीखी बहस…

    पंजाब बंद के दौरान किसानों का राहगीरों से हुई तीखी बहस…

     

     

    जालंधर- किसान फसलों की MSP पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर अंदोलन कर रहे है। जिस कारण आज पूरा पंजाब बंद है। किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी है जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 163 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इस बीच कई जगह किसानों और पुलिस के बीच नोकझोक की खबरें सामने आ रही है।

    – जालंधर में पैदल यात्रियों को रोकने पर किसानों और पुलिस में नोकझोंक हुई। वहीं लुधियाना में बस्ती जोधेवाल चौक और खन्ना में जाम लगाने को लेकर किसानों और लोगों के बीच बहस हुई। वहीं, जालंधर में बारात किसानों के जाम में फंस गई। इनमें दूल्हे की कार भी थी। हालांकि दूल्हे ने बाहर निकालकर किसान यूनियन का झंडा पकड़ा और किसानों की जिंदाबाद के नारे लगाए। फिर वह बारात लेकर आगे चला गया।

    – लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति ने जाम लगा रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ। जाम के दौरान एंबुलेंस आने पर किसान खुद उसके लिए रास्ता बनाकर आगे रवाना कर रहे हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ समेत सभी यूनिवर्सिटी ने आज होने वाले एग्जाम स्थगित कर दिए थे। किसान शाम 4 बजे हाईवे और रेलवे ट्रैकों से उठेंगे।

    – जालंधर के धन्नोवाली फाटक पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद किसानों द्वारा पैदल यात्रियों को रोकने की वजह से हुआ। पुलिस अधिकारी नरेंद्र मोहन ने कहा कि किसान सुबह 8 बजे से सड़कों पर आए हैं, लेकिन वे सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर तैनात हैं। इसी बीच अन्य किसानों ने आकर दोनों पक्षों को शांत कराया

  • किसान नेता डल्लेवाल ने इस दिन खनौरी बॉर्डर पर बुलाई महापंचायत, भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद

    किसान नेता डल्लेवाल ने इस दिन खनौरी बॉर्डर पर बुलाई महापंचायत, भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद

     

     

    नई दिल्ली : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर एक विशाल महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, डल्लेवाल ने कहा कि वह 4 जनवरी को मंच से किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

    आज सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई। हालांकि, केंद्र सरकार के वकील की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत करने के लिए कहा है।

    डल्लेवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार को जगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी खनौरी बॉर्डर पहुंचे और उन्होंने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की।

    डल्लेवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने आमरण अनशन के पक्ष में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर अटल हैं। वहीं, किसान आंदोलन अभी भी जारी है और किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई हैं। किसान नेता डल्लेवाल ने महापंचायत का ऐलान कर आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन का क्या रुख होता है।

  • हवाई जहाज द्वारा यात्रा करने वालों के लिए अहम जानकारी, लापरवाही करने पर कहीं एयरपोर्ट पर भरनी न पड़ जाए मोटी रकम

    हवाई जहाज द्वारा यात्रा करने वालों के लिए अहम जानकारी, लापरवाही करने पर कहीं एयरपोर्ट पर भरनी न पड़ जाए मोटी रकम

     

    नई दिल्ली : यदि आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने हवाई यात्रियों के लिए एक नया नियम जारी किया है जिसके तहत अब यात्री केवल एक ही हैंड बैगेज को विमान में ले जा सकेंगे।

    क्या हैं नए नियम?
    बीसीएएस की नई हैंड बैगेज पॉलिसी के तहत, अब यात्री चाहे डोमेस्टिक फ्लाइट से यात्रा कर रहे हों या इंटरनेशनल, उन्हें केवल एक ही हैंड बैगेज या केबिन बैगेज को विमान में ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा, इकोनॉमी या प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हैंड बैगेज का अधिकतम वजन 7 किलो निर्धारित किया गया है, जबकि फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 किलो तक का बैग ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही, हैंड बैगेज का आकार 55 x 40 x 20 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। इन नियमों का पालन करके आप अपनी एयर ट्रैवल को अधिक सुविधाजनक और तनावमुक्त बना सकते हैं, जिससे एयरपोर्ट पर अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकेगा।

    क्यों लाया गया है यह नियम?
    यह नियम हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच को और अधिक प्रभावी बनाने और यात्रियों की सुविधा के लिए लाया गया है। एक ही हैंड बैगेज की अनुमति देने से सुरक्षा जांच का समय कम होगा और यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।

    एयरलाइनों की तैयारी
    एयरलाइंस ने भी इस नए नियम को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकांश एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इस नए नियम के बारे में जानकारी दे दी है।

    यात्रियों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
    सबसे पहले, अपने हैंड बैगेज में केवल आवश्यक सामान ही रखना चाहिए ताकि आप आसानी से अपनी वस्तुओं का प्रबंधन कर सकें और सुरक्षा जांच में समय बर्बाद न हो। तरल पदार्थों को ले जाने के लिए सीमित मात्रा निर्धारित की गई है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके सभी तरल पदार्थ नियमानुसार पैक किए हुए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन को भी हैंड बैगेज में रखना सुविधाजनक होता है, लेकिन इन्हें सुरक्षा जांच के दौरान आसानी से निकालने के लिए तैयार रखें। इन सावधानियों का पालन करने से न केवल आपकी यात्रा सुगम बनेगी, बल्कि आप हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रक्रियाओं को भी बिना किसी परेशानी के पार कर सकेंगे।

  • मोहाली बिल्डिंग हादसे में मिला एक और शव, अब तक 2 की मौत, आर्मी और NDRF मलबा हटाने में जुटी

    मोहाली बिल्डिंग हादसे में मिला एक और शव, अब तक 2 की मौत, आर्मी और NDRF मलबा हटाने में जुटी

    पंजाब के मोहाली में शनिवार (21 दिसंबर) की शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। मोहाली के सोहाना इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक महिला है जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास स्थित दूसरी बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे इस बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गई। गिरने वाली बिल्डिंग में जिम चल रहा था और घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    बचाव कार्य में जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और एनडीआरएफ की टीमों के साथ भारतीय सेना के जवान भी जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में मोहाली बिल्डिंग के मालिकों परविंदर सिंह और गगन दीप सिंह के खिलाफ बीनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    सीएम ने जताया दुख

    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात है। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें।”

  • मोहाली में हुआ दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की सूचना, साथ में चल रहा था बेसमेंट का काम

    मोहाली में हुआ दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की सूचना, साथ में चल रहा था बेसमेंट का काम

     

     

    मोहाली में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे के नीचे 10 से ज्यादा लोग दब गए हैं। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

    Five story building collapses in Mohali many people getting buried
    मोहाली में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। मोहाली के सोहाना में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। राहत व बचाव का काम चल रहा है। 

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इमारत के साथ दूसरी इमारत की बेसमेंट का काम चल रहा था। बेसमेंट के लिए खुदाई की गई है। खुदाई किए जाने की वजह से इमारत की नींव हिल गई, जिससे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इमारत में जिम खोले गए थे। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे 10 से 15 लोगों के दबे होने की सूचना है।

     

  • किसानों ने किया 30 दिसंबर को पंजाब बंद का बड़ा ऐलान

    किसानों ने किया 30 दिसंबर को पंजाब बंद का बड़ा ऐलान

    चंडीगड़ : शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद अब पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे।

    बुधवार को किसानों ने पंजाब में 3 घंटे रेलवे ट्रैक जाम किए। किसान दोपहर 12 बजे 48 जगहों पर ट्रैक पर बैठ गए। 3 बजते ही किसानों ने ट्रैक खाली कर दिए।

    रेलवे ट्रैक जाम होने से दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लुधियाना के ढंडारी कलां में रोकना पड़ा। कुछ ट्रेनों को कैंसिल तो कुछ को डायवर्ट भी करना पड़ा। किसानों के प्रदर्शन से करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

    खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है।

    इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है।

  • पंजाब कृषि मंत्री आज किसानों के साथ करेंगे बैठक: शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी

    पंजाब कृषि मंत्री आज किसानों के साथ करेंगे बैठक: शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी

     

    चंडीगड़ : पंजाब में किसान फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच आज सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि विपणन नीति के मसौदे पर किसानों और अन्य कृषि विशेषज्ञों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक कृषि मंत्री गुरमीत सिंह की अगुवाई में होगी।

    इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। इससे पहले सरकार ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने 25 नवंबर को ही मसौदा जारी कर दिया था। साथ ही एक हफ्ते में सुझाव मांगे गए थे।

    विशेषज्ञों के अनुसार इस कृषि विपणन नीति को लेकर किसानों की राय सुनने के बाद सरकार अब विधानसभा शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। यह सत्र जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। इस मामले को लेकर कृषि मंत्री ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की है।

    इसमें उन्हें नीति के बारे में बताया गया। साथ ही किसानों के साथ बुलाई गई बैठक के बारे में भी बताया गया। कृषि मंत्री का कहना है कि मौजूदा मंडी व्यवस्था खत्म होने जा रही है। जिससे राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

  • अस्पताल में इनकम टैक्स का छापा:डॉक्टरों से पूछताछ जारी, दस्तावेजों की हो रही जांच

    अस्पताल में इनकम टैक्स का छापा:डॉक्टरों से पूछताछ जारी, दस्तावेजों की हो रही जांच

    लुधियाना : लुधियाना में डॉ. सुमिता सोफत के घर और अस्पताल पर आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी मिली है। टैक्स धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने घर और अस्पताल की तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारी डॉ. सुमिता सोफत से नकदी का हिसाब भी मांग रहे हैं। अधिकारियों के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं, जिनकी अब जांच की जा रही है।

  • किसान आंदोलन; पंजाब में 48 रेल ट्रैकों पर बैठे किसान, जनता को हुई भारी परेशानी

    किसान आंदोलन; पंजाब में 48 रेल ट्रैकों पर बैठे किसान, जनता को हुई भारी परेशानी

     

    चंडीगढ़ : पंजाबभर में आज 48 स्थानों पर किसान धरने पर बैठे हैं और यह धरना विभिन्न रेल ट्रैकों पर 3 बजे तक जारी रहेगा। इस दाैरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। किसान दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठे हैं, 3 बजे तक प्रोटेस्ट चलेगा। कई जगहों पर किसानों के साथ महिलाएं भी झंडा लेकर ट्रैक पर डटी हुई हैं।

    पंजाब में जिला मोगा के जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन, फरीदकोट स्टेशन, प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म, जिला जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां, जिला पठानकोट के परमानंद प्लेटफॉर्म, जिला होशियारपुर के टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर आदि में किसानों का धरना है।

  • ‘अर्पण समारोह’: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

     

    ‘अर्पण समारोह’: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

    पिछले साल के दौरान 583 मामलों में जब्त किए गए वाहन, गहने, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटाई गईं: डीजीपी गौरव यादव।

    इसके अलावा, गुम हुए 100 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

    यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, लौटाकर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई: सीपी स्वपन शर्मा।

    चंडीगढ़/जालंधर(सुमेश शर्मा) 18 दिसंबर:पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

    पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स, जालंधर में विशेष कार्यक्रम “अर्पण समारोह” आयोजित किया गया।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस समारोह के तहत, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल के दौरान शहर में दर्ज 583 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 413 वाहन, 85 मोबाइल फोन, कई घरेलू सामान, गहने आदि सफलतापूर्वक लौटाए हैं।

    इसके अलावा, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 100 गुम हुए स्मार्टफोन केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर ( सी ई आई आर ) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

    डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हुए न्याय, सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं।

    ओर विवरण देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, वापस कर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपनी खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    सीपी ने बताया कि यह समारोह संबंधित क्षेत्र के 14 थाना प्रभारी (एसएचओ) और महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने जब्त की गई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने में मेहनत और ईमानदारी से काम किया।

    जब्त की गई वस्तुओं को समय पर लौटाने के महत्व पर जोर देते हुए, सीपी ने कहा कि इससे वस्तुओं का मूल्य और उपयोगिता बनी रहती है।

    इस दौरान अपनी वस्तुएं प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एक लाभार्थी बलजीत कौर ने कहा, “मैंने अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को वापस पाने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मैं जालंधर पुलिस की आभारी हूं, जिनके प्रयासों की बदौलत मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।”

    इसी तरह की भावनाएं मनजीत सिंह, ज्योति, राकेश कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य लाभार्थियों ने भी व्यक्त कीं।