Category: PUNJAB

  • बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

     बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आज पंजाब सरकार में मंत्री रहे मनोरंजन कालिया सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में प्रेसवार्ता की। पूर्व मंत्री कालिया ने कहा- बीजेपी के प्रदेश में सरकार रही है। जालंधर की नगर निगम पांच साल तक हमारे पास थी। कांग्रेस की सरकार आई, तो कांग्रेस का मेयर बना। पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में हैं। इस पार्क का निर्माण बीजेपी द्वारा करवाया गया था।

    पूर्व मंत्री कालिया ने आगे कहा- बीजेपी के पांच साल जालंधर के लिए गोल्डन पीरियड था। बीजेपी ने शहर के हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाया। हमारे समय में 100 करोड़ रुपए लगाए थे, जोकि हमसे खत्म नहीं हुआ था। 500 करोड़ रुपए बीजेपी ने सीवरेड और वॉटर सप्लाई पर खर्च किए।

    ऐसे की करोड़ रुपए के हमने काम किए। ये काम हमारे मेयर रहे राकेश राठौर द्वारा किए गए थे। राकेश मेरे साथ बैठे हैं। ऐसे ही कांग्रेस ने जालंधर के लिए क्या किया, वो भी अपने मेयर को साथ में बैठाकर बताएं। जिससे पता चल सके कि शहर का विकास किसने किया और कैसे किया।

    कालिया ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी को तीन साल हो गए हैं राज्य में। प्रधान अमन अरोड़ा ने शहर के लोगों को पांच गारंटियां दी थी। मगर मैं सवाल करता हूं कि जो बातें 2022 में कही गईं थी, उनका क्या बना?। पहले वो पूरी कर लो, फिर देखेंगे। आप ने पंजाब के हर शहर में 5 रुपए देकर खाना खिलाने वाली रसोई बनाने की बात कही थी। उक्त गारंटी का क्या बना?। ऐसे की कई वादे जोकि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे नहीं किए गए।

  • शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

    You are currently viewing शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

    शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

     

    चंडीगड़ : हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को आज 10 महीने हो गए हैं। खनौरी बॉर्डर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब और हरियाणा के सीएम के पुतले जलाए जाएंगे।

    दूसरी तरफ 18 दिन से मरणव्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पहुंच रहे हैं। इनमें राकेश टिकैत और हरिंदर सिंह लखोवाल समेत 10 नेता शामिल रहेंगे। संभावना है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदर्शन को आगे बढ़ाने को लेकर कोई नई रणनीति बनेगी।

    गुरुवार को अमेरिका से आए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और सरकारी डॉक्टरों की टीम ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत की जांच की। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की हालत काफी क्रिटिकल है। किडनी डैमेज हो सकती है। इस समय उन्हें अर्जेंट मेडिकल अटेंशन की जरूरत है।

    डॉक्टरों ने कहा कि हम 24 घंटे उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। इससे पहले सरकारी डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट किसानों को सौंपी। दोनों रिपोर्ट का मिलान किया गया, जो एक जैसी निकलीं।

  • जालंधर में ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

    You are currently viewing जालंधर में ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

    जालंधर में ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

     

    जालंधर (नीरज जिंदल) जालंधर के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ वर्ष पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परमजीत सिंह बल्ल ने दोबारा घर वापसी कर ली है। वार्ड नंबर 66 मे कांग्रेस के प्रत्याशी बंटी नीलकंठ के डोर टू डोर के दौरान विधायक बाबा हेनरी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान राजेंद्र बेरी, राजेंद्र कुमार पूर्व एडीसीपी, और बब्बू नीलकंठ के नेतृत्व में परमजीत सिंह बल की घर वापसी करवाई गई, घर वापसी के दौरान परमजीत सिंह बल के इलावा भाजपा नेता मिंटा बाबा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कुछ वर्ष पहले परमजीत सिंह बल को आम आदमी पार्टी में शामिल कर ट्रांसपोर्ट विंग का वाइस प्रधान नियुक्त किया था। वही परमजीत सिंह बल ने घर वापसी होने के बाद वार्ड नंबर 66 कांग्रेसी प्रत्याशी बंटी नीलकंठ के जीत निश्चित हो गई है। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी बंटी नीलकंठ को उनके क्षेत्र में भरपूर प्यार ओर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर अतुल चड्डा, जोगिंदर हंस, राजेश भट्टी, विनय भट्टी, परमानंद खोसला, माइकल खोसला, रोशन लाल सहोता के अलावा सैकड़ो लोगों उपस्थित हुए।

  • सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

    You are currently viewing सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

    सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

     

    अमृतसर: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले अकाली दल के अन्य नेता भी वहां पहुंचे। ये सभी अपनी 10 दिन की सजा पूरी करके अमृतसर पहुंचे और अकाल तख्त पर माथा टेककर अपनी सजा पूरी की।

    इस बीच अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा- हमें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जो आदेश दिए गए, हमने उसे माना और अपनी सेवा पूरी की। सारी लीडरशिप को मैं धन्यवाद करता हूं कि सभी ने सेवा में बढ़-चढ़ कर अपना हिस्सा दिया। इस दौरान विरसा सिंह वल्टोहा के सवाल पर चीमा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    चीमा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि आज की सुरक्षा सिर्फ दिखावे की सुरक्षा है। जितनी मुस्तैदी आज दिखा रहे हैं, उतनी उस दिन दिखाई होती, तो इतना मामला नहीं बढ़ता और दुनिया में जो गलत संदेश गया, उसे भी रोका जा सकता था। सुरक्षा दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए।

    पंजाब में अकाली दल को फिर से खड़ा करने की कोशिशें अब शुरू हो जाएंगी। श्री मुक्तसर साहिब में सजा का आखिरी दिन पूरा करने के बाद सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब माथा टेकने पहुंचे।

    पिछले 10 दिनों में सुखबीर बादल श्री मुक्तसर साहिब, गोल्डन टेंपल, श्री केशगढ़ साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिन की सजा पूरी कर चुके हैं।

  • शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

    You are currently viewing शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

    शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब और हरियाणा के सीएम के फूंकेंगे पुतले

    चंडीगड़ : हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को आज 10 महीने हो गए हैं। खनौरी बॉर्डर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब और हरियाणा के सीएम के पुतले जलाए जाएंगे।

    दूसरी तरफ 18 दिन से मरणव्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पहुंच रहे हैं। इनमें राकेश टिकैत और हरिंदर सिंह लखोवाल समेत 10 नेता शामिल रहेंगे। संभावना है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदर्शन को आगे बढ़ाने को लेकर कोई नई रणनीति बनेगी।

    गुरुवार को अमेरिका से आए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और सरकारी डॉक्टरों की टीम ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत की जांच की। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की हालत काफी क्रिटिकल है। किडनी डैमेज हो सकती है। इस समय उन्हें अर्जेंट मेडिकल अटेंशन की जरूरत है।

    डॉक्टरों ने कहा कि हम 24 घंटे उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। इससे पहले सरकारी डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट किसानों को सौंपी। दोनों रिपोर्ट का मिलान किया गया, जो एक जैसी निकलीं।

  • पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

     

     

    You are currently viewing पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

    चंडीगड (न्यूज डेस्क) पंजाब के बटाला में गनी के बांगर थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। लेकिन किसी कारण से ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि पंजाब में पुलिस थानों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अमृतसर और नवांशहर में इस तरह के हमले हो चुके हैं।

    हालांकि बटाला के पुलिस अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गनी के बांगर थाने पर ग्रेनेड फेंका। लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं। ग्रेनेड हमले की सूचना पुलिस को सुबह मिली, जिसके बाद एसएसपी सोहेल कासिम मीर समेत अन्य अधिकारी और जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं।

    सूत्रों के अनुसार दो युवक बाइक पर आए थे। जिन्होंने थाने में बाहर से एक वस्तू फेंकी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से थाने पर हमला करने वाले युवकों का पता लगाया जा रहा है। हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस तुरंत सतर्क हो गई। देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद एडीजीपी पंजाब नौनिहाल सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है और एडीजीपी के दौरे को रूटीन दौरा बताया है।

    अमृतसर में बीते दिन रात करीब 3 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। बीते साल बंद की जा चुकी गुरबख्श नगर चौकी में हुए इस बम धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस द्वारा इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है कि ये हैंड ग्रेनेड ही था या कुछ और विस्फोटक वस्तु थी।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। पंजाब पुलिस के फोरेंसिक टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो उक्त जगह पर कई संदिग्ध चीजें मिली हैं, जोकि हैंड ग्रेनेड होने की संभावनाओं को बढ़ाता है। जल्द अमृतसर पुलिस के अधिकारी इसे लेकर खुलासा कर सकते हैं।

    अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर बीते दिन मिले बम के पीछे बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हैप्पी पासिया और गोपी नवांशहरिया का नाम सामने आया था। बम में आरडीएक्स का उपयोग किया गया था। बम का वजन करीब 800 ग्राम था।

    पुलिस थाने की सीसीटीवी भी सामने आई थी, जिसमें दो युवक आए और आईईडी थाने के एक साइड पर रख कर उसका डेटोनेटर थाने के दरवाजे पर लगा दिया था। जिससे कोई भी थाने का दरवाजा खोले तो ब्लास्ट हो जाए। मगर गनीमत यह रही थी कि उक्त बम तकनीकी कारण के चलते फटा नहीं और कई मुलाजिमों की जान बच गई।

  • वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    You are currently viewing वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    युवा आप नेता साऊ संसोया ने बताया कि डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है। जनता फूल मालाएं व नोटो के हार तथा पुष्प वर्षा से लव रोबिन का स्वागत कर रही है।
    डोर टू डोर चुनावी प्रचार में अजीत नगर, विवेक नगर, गांधी नगर में सैकडों की संख्या मे महिलाएं युवा बजुर्ग लव रोबिन के लिए घर घर जाकर वोट मांगने निकले। मनी जी चाप वाले गांधी नगर से सिमरन व साऊ संसोया ने पूरी ताकत झौक चुनावी डोर टू डोर अभियान को पूरी तरह सफल बनाया। सैकडों परिवारों ने प्यार का आशीर्वाद दिया। साऊ संसोया ने कहा वार्ड नंबर 22 से लव रोबिन को भारी मतों से विजय बनाएगें और यह जीत जालंधर में ऐताहासिक जीत होगी।
  • नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला

    You are currently viewing नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला : राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया

    नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला : राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया

    करतारपुर (जालंधर) : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘नशा मुक्त-रंगला पंजाब’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ दो दिवसीय पदयात्रा के दूसरे और आखिरी दिन जंग-ए-आजादी मेमोरियल में समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओ और युवा लड़के-लड़कियों की भागीदारी रंगले पंजाब के निर्माण के लिए एक शुभ संकेत है।

    गांव भट्ठे से 7 किलोमीटर की पैदल दूरी के अंत में स्थानीय जंग-ए-आजादी स्मारक पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं और शहीदों की भूमि है, जिन्होंने राज्य और देश के लिए महान बलिदान दिए है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम राज्य से नशे के खात्मे और पंजाब की समृद्ध विरासत की बहाली के लिए नशे के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें। उन्होंने कहा कि 10 गुरुओं के बताये रास्ते पर चलकर इस अलामत पर काबू पाया जा सकता है।

    कटारिया ने गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार की शहादत का जिक्र करते हुए पंजाब के लोगों, विशेष कर महिलाओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, विशेषकर माताओं का, जो अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देकर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारों के प्रयासों तक ही सीमित नहीं रह सकती, बल्कि जब लोग आपसी समझ और जिम्मेदारी के साथ इस लड़ाई में शामिल होते है, तो ऐसे अभियानों की सफलता और अधिक सुनिश्चित होती है।

    उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए नशा मुक्त भविष्य बनाने के लिए हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए जल्द ही सर्वधर्म संवाद किया जाएगा और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन बनाया जाएगा।

    श्री कटारिया ने राज्य की समृद्ध विरासत और उद्यमशील लोगों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब स्वतंत्रता संग्राम और हरित क्रांति में अग्रणी रहा है और नशे पर अंकुश लगाकर राज्य विकसित भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राज्यपाल ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के अभियान को बढ़ावा देने के लिए यात्रा में भाग लेने वाले लोगों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों, पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त रंगला पंजाब में लगातार 10 दिनों तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी और घर-घर जाकर नशे के खात्मे के लिए संदेश दिया जाएगा।

  • पांच किलो हेरोइन, ड्रग मनी के साथ तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पांच किलो हेरोइन, ड्रग मनी के साथ तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

     

    अमृतसर – Three accused arrested with five kilos of heroin in Amritsar..पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने पंजाबी बाग रिसॉर्ट, अटारी रोड, अमृतसर के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

    यादव ने कहा कि इस अवैध व्यापार में शामिल पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और हमारे राज्य को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • कौन है सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा ? 

    कौन है सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा ?

     

     

    अमृतसर: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर धार्मिक सजा काट रहे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर गोली चली है। वह इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नारायण सिंह चौड़ा है। बताया जा रहा है कि वह सुखबीर बादल पर नजर बनाए हुए था और दो दिन से लगातार मंदिर में मत्था टेकने पहुंच रहा था। शुरूआती जांच में पता चला है कि वह दल खालसा संगठन से जुड़ा हुआ है।

     पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह ने जानकारी दी है कि दो दिन से आरोपी नारायण मंदिर में मत्था टेकने आ रहा था। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रहीं थीं इसलिए पुलिस उसपर नजर रखे हुए थी। आरोपी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने किसके इशारे पर सुखबीर बादल पर हमला किया है। पुलिस की शुरूआती जांच में कहा गया है कि आरोपी धार्मिक कट्टरता से प्रेरित हो सकता है। आरोपी का दल खलासा संगठन से नाम जुड़ रहा है, उसके संस्थापक गजिंदर सिंह की कुछ दिन पहले पाकिस्तान के लाहौर के एक हाॅस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। नारायण सिंह ने पाकिस्तान में रहते हुए कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और ‘देशद्रोही’ साहित्य पर एक किताब लिखी थी।

    पंजाब पुलिस के मुताबिक, सुखवीर बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह जौड़ा गुरदासपुर जिले के थाना डेरा बाबा नानक इलाके के गांव चौड़ा के वार्ड नबर तीन का रहने वाला है। उसकी जन्म 4 अप्रैल 1956 को चौड़ा गांव में हुआ। नारायण सिंह के पिता नाम चनन सिंह है।उसने अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर फायर किया। वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने हमला रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    नारायण सिंह चौड़ा खुद को गरमख्याली खालिस्तान समर्थक नेता बताता है। वह खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा से भी पूर्व में जुड़ा रहा है। वह चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है। साल 2004 में जेल तोड़कर चार खालिस्तानी आतंकी फरार हो गए थे। आरोप है कि नारायण ने इस कांड में आतंकियों की मदद की थी। नारायण सिंह चौड़ा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) UAPA अधिनियम के तहत लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आया था। उसने अमृतसर सेंट्रल जेल में पांच साल गुजारे हैं। वो बब्बर खालसा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अकाल फेडरेशन से जुड़ा हुआ था। उसे 28 फरवरी, 2013 को तरनतारन के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया थाष

    नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस भी दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है। नारायण 1984 में पाकिस्तान चला गया था। उसने उग्रवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और ‘देशद्रोही’ साहित्य पर एक किताब लिखी थी।

    नारायण सिंह चौड़ा को दल खालसा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दल खालसा के संस्थापक गजिंदर सिंह की मौत 74 साल की उम्र में हुई। वह एक कुख्यात आतंकी था। उसने 29 सितंबर 1981 में इंडियन एयरलाइंस की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान को हाइजैक कर पाकिस्तान के लाहौर ले गए थे। आईसी-423 विमान में 111 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।