Category: PUNJAB

  • अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान

     अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान
     
     0 

    चडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज)- आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नया पंजाब प्रधान और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को उप-प्रधान घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों पंजाब में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि पार्टी किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। पार्टी में लंबे समय से हिंदू चेहरे को आगे लाने की चर्चा चल रही थी।

    अमन अरोड़ा न सिर्फ हिंदू हैं, बल्कि मालवा से आते हैं। अमन अरोड़ा के पास लंबा राजनीतिक तजुर्बा तो हैं ही साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। शहरी होने के साथ-साथ वह अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखते भी है। पार्टी को ऐसे की चेहरे की तलाश भी थी।

     

     

    • बता दें कि अमन अरोड़ा पंजाब का युवा चेहरा और आम आदमी पार्टी के नेता हैं। फरवरी 2017 में रिकॉर्ड 30,307 वोटों से विधायक के तौर पर पहली बार सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए अमन अरोड़ा वर्तमान में आप की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। दो बार विधायक और पंजाब के मंत्री रहे भगवान दास अरोड़ा के बेटे अमन कम उम्र में ही राजनीति में आ गए और 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़े। जनवरी 2016 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की राजनीति से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अमन अरोड़ा कहते हैं कि उन्हें सुनाम और पंजाब के लोगों के प्रति अपने पिता के पूर्ण समर्पण से प्रेरणा मिली। सुनाम के लिए उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
  • जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

    जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

     

     

    *जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया*

    * 7 हथियार और कई कारतूस बरामद। दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    * गैंगस्टर का पीछा करते समय 2 पुलिस अधिकारी घायल; बदमाशों को भी चोटें आईं।

    * जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास सहित जघन्य अपराधों में शामिल गैंगस्टर।

    * सी.पी. जालंधर ने संगठित अपराध गठजोड़ को खत्म करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया।

     

  • मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

    You are currently viewing मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

    Famous comedian Kapil Sharma reached the court of Mother Chintpurni, bowed at the feet of Mother and took blessings.

    मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

     

     चिंतपूर्णीः देश के सबसे मशहूर कमेडी शो के मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों केलिए पहुंचे। जहां उन्होंने मां के चरणों में हाजिरी लगवाई और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कपिल शर्मा को पंडितों ने विशेष रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपिल की पूजा करवाई। वहीं अपने पसंदीदा कमेडियन की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने माता जी के दरबार में हाजिरी लगाई तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कपिल शर्मा को पंडितों ने विशेष रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान कपिल शर्मा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी तथा अपना पूरा ध्यान मां के चरणों में लगाया।

    इस मौके पर कमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि वह अकसर यहां माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन करने आते रहते हैं और इस बारे एक बार फिर से उन्हें माता चिन्तपूर्णी के दर्शन करने का अवसर मिला है और वह बेहद खुश हैं। कपिल शर्मा जो कि अपनी कामेडी को लेकर दुनिया भर में जाने जाते हैं और अकसर अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    You are currently viewing अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    Accountant riding a bike died after being hit by an unknown vehicle. He was returning home after lifting paddy

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    फाजिल्काः फाजिल्का- मलोट हाईवे पर गांव चवाड़ियावाली के पास बीती देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मुनीम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मुनीम की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष साजन गुगलानी ने बताया कि धान का सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से लगातार सड़कों पर वाहनों की जहां आवाजाही बढ़ी हुई है और अनाज मंडी में भी दिन-रात काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव चाहलावाली का रहने वाला और फाजिल्का की अनाज मंडी में मुनीम का काम करने वाला बलविंदर सिंह देर रात धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह चवाड़ियावाली के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मुनीम की मौत हो गई।

    शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल, हादसा कैसे हुआ है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शोक में मुनीम यूनियन द्वारा परचेज़र यूनियन व अन्य यूनियन के साथ मिलकर आज फाजिल्का की अनाज मंडी को मुकम्मल तौर पर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सी- पाईट कैंप थेह कांजला में युवाओं को मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स

     

    सी- पाईट कैंप थेह कांजला में युवाओं को मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स

    MBD NEWS: जालंधर, 21 नवंबर: सी-पाईट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में तीन जिलों के युवाओं को ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स करवाया जाना है।
    इस सम्बन्धित सी- पाईट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोर्स जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलें के 150 युवाओं को करवाया जाएगा, जिस उपरांत पंजाब सरकार का सर्टिफिकेट देने के इलावा युवाओं को रोज़गार प्राप्ति में मदद भी की जाएगी।
    उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक युवा अपने दस्तावेज़ जैसे 10वीं और 12वीं क्लास के सर्टिफिकेट ( कम से- कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ के पास), आयु 18- 25 साल, जाति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की दो- दो फोटो कापियों और 4 पासपोर्ट साईज़ फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि कोर्स दौरान युवाओं को खाना और रिहायश की सुविधा मुफ़्त होगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं को इस कोर्स का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
    उन्होंने यह भी बताया कि जो युवा सी.आर.पी.एफ./बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए फिजिकल टैस्ट की तैयारी करना चाहते हैं, वह भी सी- पाईट कैंप में तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खाना, रिहायश के साथ-साथ लिखित पेपर और फिजिकल टैस्ट की तैयारी बिल्कुल मुफ़्त करवाई जाएगी। इच्छुक युवा आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं क्लास का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट की फोटो कापियां, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो और आनलाइन रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी कैंप में साथ ले कर आए।
    इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए मोबायल नंबर 83601- 63527, 69002- 00733 और 99143- 69376 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • बड़ा आतंकी हमला; 18 जवानों की हुई मौत; गाड़ी नहीं मिलने पर गधे पर ले जाने को मजबूर सेना

     बड़ा आतंकी हमला; 18 जवानों की हुई मौत; गाड़ी नहीं मिलने पर गधे पर ले जाने को मजबूर सेना

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में एक बड़े हमले में 18 जवानों की मौत हो गई जबकि छह आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।

    इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी के सहयोगी हाफिज गुल बुहादुर ग्रुप (एचजीबी) ने ली है। एचजीबी ने पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भी काट दिए, इसका वीडियो भी जारी किया है। वहीं पाक सैनिकों को हमले के बाद गाड़ी तक नहीं मिल सकी और उनको अपने साथियों की लाश गधे पर लादकर ले जानी पड़ीं।बन्नू में सेना के एक चेकपोस्ट को निशाना बनाकर हमला किया गया।

    कार में सवार होकर आए खुदकुश हमलावर ने खुद को चेकपोस्ट पर उड़ा दिया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। हमले के बाद फायरिंग में सुरक्षाबलों ने छह हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है। बलूचिस्तान और केपी में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई।

    अशांत बन्नू जिले में हाल ही में उग्रवादी हिंसा में इजाफा हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मियों का अपहरण, लड़कियों के स्कूल पर हमला और शूटआउट शामिल है जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। डॉन.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि 19 नवंबर (मंगलवार) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया।”

    आईएसपीआर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया और पब्लिक रिलेशन विंग है। आईएसपीआर ने कहा कि हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया। इसके परिणामस्वरूप 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए। आईएसपीआर ने कहा, इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को जहन्नुम भेजा गया।

    आईएसपीआर ने कहा, चौकी में घुसने की कोशिश को हमारे अपने सैनिकों ने प्रभावी रूप से विफल कर दिया, जिसके कारण आतंकियों को विस्फोटकों से लदे वाहन को चौकी की दीवार से टकराना पड़ा। आईएसपीआर के अनुसार सेना ने कसम खाई है कि ‘इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।’ बयान में कहा गया, पाकिस्तान के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ी: राज्य सरकार 25 हजार की जगह देगी 1 लाख रुपए, मकान बनाने के लिए मिलेंगे कुल 2.5 लाख

    प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ी: राज्य सरकार 25 हजार की जगह देगी 1 लाख रुपए, मकान बनाने के लिए मिलेंगे कुल 2.5 लाख

     

     चंडीगड़ :  भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल्द ही लागू होने जा रही है। इससे पंजाब के लाखों लोगों को फायदा होगा। पहले पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मिलकर 1.75 लाख रुपये देती थी। अब उक्त राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया है। ज्यादातर सरकारी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं।

    भारत में आज भी ऐसे बहुत से लोग रहते हैं। जिनके पास अपना घर नहीं है। ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। इस योजना के तहत भारत सरकार उन सभी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करती है जिनके पास घर नहीं है। उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

    पंजाब में इसी महीने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू होने जा रही है। इसे वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजाब में लोगों को पहले 1,75,000 रुपए की सहायता दी जाती थी। जिसमें 25 हजार रुपये पंजाब सरकार और डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार देती थी।

    लेकिन अब इस योजना में पंजाब सरकार 25000 रुपए की जगह 1 लाख रुपए देगी। केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर आपको 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, एक बाथरूम और एक रसोई घर बनाने के लिए धनराशि दी जाती है।

    सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। लाभार्थियों को इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत उन लोगों को लाभ दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है।

    इसके साथ ही उनके पास 45 वर्ग गज जमीन भी होनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।

  • Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    You are currently viewing Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में 20 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते जहां छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इन जिलों में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

    इस संबंध में जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपयोग की जाने वाली मतदाता सूची में मतदाता है और पंजाब के किसी अन्य जिले में सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत है, वह मतदान हेतु अपना वोटर कार्ड प्रस्तुत कर विशेष अवकाश ले सकता है।

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर चुटकुला सुनाना पड़ गया भारी..

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर चुटकुला सुनाना पड़ गया भारी..

     

    चंडीगढ़ ; पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi ) ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि, मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और न ही किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि उस दिन मैंने तो सिर्फ सुना हुआ चुटकुला बोला था। बता दें कि चरणजीत चन्नी को आज महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के लिए पेश होने के लिए आदेश जारी किया था पर वह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए।

    जालंधर के सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम द्वारा की गई टिप्पणी की आम आदमी पार्टी और भाजपा सहित विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। भाजपा ने निंदा करते हुए कहा था कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है, पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। आप मंत्री ने भी राज्य के दो समुदायों के लिए चन्नी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई थी।

  • Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

    You are currently viewing Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

    Car hits Activa in Amritsar, brother and sister fall from flyover; condition serious

    Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

     

    अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते इस्लामाबाद के पास बने फ्लाइओवर के ऊपर से बीती रात उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने फ्लाइओवर से गुजर रहे एक्टिवा सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शी रमन शर्मा और किशन ने बताया कि वे पुल से अपने घर जा रहे थे कि इस्लामाबाद पुल पर भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगने से एक्टिवा चला रही नौजवान लड़की पुल से नीचे गिर गई। उनकी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सड़क पर खून बिखर गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची बी ब्लॉक पुलिस और गेट हकीमां , इस्लामाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा पर सवार दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आपातकालीन हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले चारों अज्ञात युवक नशे में थे। एक्सीडैंट के बाद वे अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। इस संबंध में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना कर भागे युवकों का मोबाइल फोन उनकी गाड़ी से बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उनकी तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।