Category: PUNJAB

  • पंजाब से नशा खत्म करने में करने के लिए मांगी मदद,जानें किन से…

    पंजाब से नशा खत्म करने में करने के लिए मांगी मदद,जानें किन से…

    सरपंचों के शपथ समारोह में अरविंद केजरीवाल की अपील...पंजाब से नशा खत्म करने में करें मदद

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शुक्रवार को पंजाब में नव निर्वाचित सरपंचों के शपथ समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सरपंचों को संबोधित भी किया. अपने संबोधन ने केजरीवाल ने सरपंचों से ईमानदारी से काम करने की अपील की और कहा कि अगर सरपंच चाहें तो राज्य से नशा की समस्या खत्म हो सकती है.

    केजरीवाल ने सरपंचों के स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के कोने-कोने से आए सभी सरपंच भाई बहनों को मेरा प्रणाम. इस शपथग्रहण समारोह में सबका तहेदिल से स्वागत करता हूं और बधाई देता हूं. तकरीबन 13 हजार सरपंच चुने गए जिनमें से 10 हजार आज यहां शपथ ले रहे हैं. बाकी के 3 हजार सरपंच और 81 हजार पंच 23 नवंबर के बाद शपथ लेंगे.

    विधायक बनना आसान सरपंच बनना मुश्किल

    सरपंचों के सभा में बोलते हुए कहा, मुझे बताया गया कि करीब 3 हजार गांवों में सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच और पंच चुने गए. वहां दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होगी. आम आदमी पार्टी को बने हुए 12 साल हो गए. हमने भी कई चुनाव लड़ें, एक विधायक बनना आसान है लेकिन सरपंच बनना मुश्किल. अब आपको बड़ा काम करना है. लोगों के भरोसे को बनाए रखना है.

    आप संयोजक ने कहा की पंजाब के धरती पर जो भी होता है वह भगवान कराते हैं. आप लोगों को सेवा करने का मौका मिला है. ऊपर वाले ने आपको चुना है. आपको लोगों और ऊपर वाले का भरोसा टूटने नहीं देना है.

    ईमानदारी से काम करना

    केजरीवाल ने सरपंचो से कहा कि आप लोग ईमानदारी से काम करना क्योंकि यही आप का ड्युटी है,ऐसा कर के आप एहसान नहीं करेंगे. अगर बेईमानी की तो जनता भी जूते से मारेगी और जेल भी जाना पड़ेगा.जो ग्रांट आएगी उसको ईमानदारी से गांव के विकाश के लिए खर्च करना,सबको साथ लेकर फैसला लेना.सबके साथ लिए गए फैसले ईमानदारी से होते हैं.

    केजरीवाल ने सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें प्रयास करना चाहिए की साल में कम से कम दो बार ग्राम पंचायत का बैठक करें .लेकिन अगर संभव हो तो हर महीने ही ग्राम सभा की बैठक का आयोजन होना चाहिए. जो गांव के लोग कहें वही काम करें अपनी मर्जी से काम ना करें.

  • Amritsar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, 1 किलो आइस और हेरोइन सहित तीन नशा तस्कर Arrested

    You are currently viewing Amritsar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, 1 किलो आइस और हेरोइन सहित तीन नशा तस्कर Arrested

    Big success for Amritsar Police, busted international drug racket, arrested three drug smugglers including 1 kg of ice and heroin

    Amritsar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, 1 किलो आइस और हेरोइन सहित तीन नशा तस्कर Arrested

    अमृतसरः अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो ‘आइस’ (मेथामफेटामाइन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से करनदीप की भूमिका अहम मानी जा रही है। जांच में सामने आया है कि करनदीप लंबे समय से विदेशों में रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह दुबई, यूएई और रूस के मास्को में रह चुका है और वहां से वापस पंजाब लौटने के बाद वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में आया था। करनदीप की गतिविधियां संदेहास्पद थीं, और उसके नेटवर्क में विदेशी गैंगस्टरों का भी जुड़ाव था। पुलिस के अनुसार, करनदीप विदेश में बसे कुख्यात गैंगस्टर गुरदेव उर्फ जैसल से भी संपर्क में था जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में शामिल है।

    पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस करनदीप के पिछले संपर्कों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों और तस्करी के अन्य रूट्स का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

  • PUNJAB POLICE ARRESTS TWO DREADED GANGSTERS OF KAUSHAL-BAMBIHA GANG AFTER BRIEF ENCOUNTER IN JALANDHAR; TWO PISTOLS RECOVERED

    PUNJAB POLICE ARRESTS TWO DREADED GANGSTERS OF KAUSHAL-BAMBIHA GANG AFTER BRIEF ENCOUNTER IN JALANDHAR; TWO PISTOLS RECOVERED

     

    *PUNJAB POLICE ARRESTS TWO DREADED GANGSTERS OF KAUSHAL-BAMBIHA GANG AFTER BRIEF ENCOUNTER IN JALANDHAR; TWO PISTOLS RECOVERED*

    *— PUNJAB POLICE COMMITTED TO KNOCKDOWN ORGANISED CRIME NEXUS FROM STATE*

    *— POLICE TEAMS GIVE HOT CHASE TO APPREHEND BOTH GANGSTERS RAJESHWAR KUMAR AND DEEPAK VAID, SAYS DGP GAURAV YADAV*

    *— WITH RECOVERY OF TWO MORE PISTOLS FROM SPOT, WEAPON RECOVERY REACHES TO SIX: CP JALANDHAR SWAPAN SHARMA*

    JMBD NEWS :JALANDHAR, November 7: In a major action by the Jalandhar Commissionerate Police amidst the ongoing fight against organised crime, two dreaded gangsters of Kaushal-Bambiha gang sustained critical injuries while unsuccessfully attempting to escape from the police custody at the outskirts of Jalandhar Cantonment and recovered two pistols along with five live cartridges from their possession, said Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav here on Thursday.

    Both the gangsters identified as Rajeshwar Kumar and Deepak Vaid alias Babu were arrested by the Jalandhar Commissionerate Police on Tuesday, after their name cropped up during follow-up investigations in the Arms Act case regitered at Police Station Bhargo Camp on October 17, 2024. As per the information, Police teams had arrested four members of this Kaushal-Bambiha module and recovered four weapons from their possession. With the arrest of these two gangsters, the total arrests in this case reaches six.

    “Police officers have displayed remarkable endurance by chasing and arresting gangsters Rajeshwar Kumar and Deepak Vaid on foot for at least 1.5 kilometers,” said the DGP.

    DGP Gaurav Yadav said that both the accused persons were involved in multiple heinous crimes and were also conspiring major crimes in districts including Hoshiarpur, SBS Nagar, Kapurthala and other districts. The accused persons were also providing logistical assistance to other gang members and supplying weapons to different gangs in Punjab and Haryana, he said.

    The DGP said that further investigation are on to establish backward and forward linkages in this case.

    Sharing more details, Commissioner of Police (CP) Jalandhar Swapan Sharma said that following disclosures of accused gangsters Rajeshwar Kumar and Deepak Vaid, Police teams from the Jalandhar Commissionerate were taking both the accused persons to the secluded place at the outskirts of the Jalandhar Contonment, where they claimed to have concealed arms and ammunition.

    Upon reaching the location, both the accused persons managed to run from the spot by opening fire at the police party using the pistol retrieved from the spot, he said, while adding that, acting promptly, police teams opened retaliatory fire to stop them and managed to apprehend them after giving them a 1.5 kilometres foot chase. During the operation, one of the accused persons sustained bullet injury on his right leg, while other one sustained injuries during manhandling with the police teams.

    The CP said that both the accused persons have criminal history with several criminal cases pertaining to Arms Act, NDPS Act, attempt to murder, etc registered against them. With recovery of two more pistols from the spot, a total of six weapons have been recovered from this module so far, he said, while adding that more arrests and recoveries are expected in coming days.

     

  • अब खेतों में पराली जलाने पर लगेगा 5 हजार से 30 हजार रुपये तक जुर्माना, SC की फटकार के बाद केंद्र ने की सख्ती

    अब खेतों में पराली जलाने पर लगेगा 5 हजार से 30 हजार रुपये तक जुर्माना, SC की फटकार के बाद केंद्र ने की सख्ती

     

     

    नई दिल्ली : खेतों में धान की पराली (Burning Stubble) को आग लगाने वालों की अब खैर नहीं। अब अगर पराली (Stubble) जलाते हुए पकड़े गए तो 30 हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा।

    दरअसल, पराली जलाने (Burning Stubble) से लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण (Air Pollution) को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने केंद्र सरकार (Central Government) को फटकार लगाई। अब केंद्र सरकार (Central Government) ने पराली जलाने पर लगने वाली पेनल्टी को डबल कर दिया है। इसके तहत अब पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा।

    नए लिए गए सख्त फैसले के मुताबिक, दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 5,000 रुपये, 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 10,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 30,000 रुपये जुर्माना देना होगा।

    बता दें कि बीते महीने के आखिरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली जलाने से प्रभावित राज्य सरकारों को कम जुर्माने के लिए फटकार लगाई थी, इसके बाद केंद्र ने जुर्माने की राशि बढ़ाई है।

  • निकाय चुनाव को लेकर HC का पंजाब सरकार को नोटिस, 10 दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी करने के दिए आदेश

    निकाय चुनाव को लेकर HC का पंजाब सरकार को नोटिस, 10 दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी करने के दिए आदेश

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पंजाब सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग को अवमानना का नोटिस जारी किया है। उन पर उच्च अदालत के आदेशों की पालन न करने का आरोप है। कोर्ट ने सख्त शब्दों में कहा है कि 10 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो 50 हजार का जुर्माना लगेगा।

    दरअसल, अदालत ने पहले 15 दिन में निकाय चुनाव करवाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश पंजाब सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग को दिए थे। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट ने फिर से इस मामले को लेकर अब राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि 10 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो 50 हजार का जुर्माना लगेगा और इसके साथ ही अवमानना का केस भी चलेगा।

    बता दें कि राज्य में फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना नगर निगमों और 42 नगर परिषदों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। लेकिन काफी समय बीत जीने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए जा रहे। जिसके बाद चुनाव की मांग को लेकर यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। गत चौदह अक्टूबर को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश दिए थे कि चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन बिना वार्डबंदी से 15 दिनों में जारी की जाए। लेकिन तय समय अवधि यह प्रक्रिया नहीं हुई। इस दौरान बीच में सरकारी छुटि्टयां भी आ गई थी। इसके बाद इसी मामले लेकर अवमानना की याचिका दाखिल हुई थी।

  • Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    You are currently viewing Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    •  नई दिल्लीः दीपावली के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां विगत कई दिनों से वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवा की मंद गति, धीरे-धीरे तापमान में हो रही गिरावट, धुंध और धुएं के कारण वातावरण में स्मॉग की परत बन गई है। इस वजह से सोमवार को दिल्ली पूरे दिन स्मॉग की चादर में लिपटी रही इससे एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रहा।

    बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। उधर, प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इस वजह से फरीदाबाद को छोड़कर एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 381 रहा। इस वजह से सोमवार को दिल्ली देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। राजस्थान के श्री गंगानगर में एयर इंडेक्स सबसे अधिक 417 रहा। राजस्थान के हनुमानगढ़, हरियाणा के हिसार में एयर इंडेक्स 379 व बिहार के हाजीपुर का एयर इंडेक्स 377 रहा। दिल्ली के प्रदूषण में पीएम-10 का स्तर अधिकतम 324.7 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से सवा तीन गुना अधिक है। वहीं पीएम-2.5 का स्तर 180.7 माइक्रा ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से तीन गुना अधिक है। राजधानी दिल्ली के अन्य 23 इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ है।

    गौरतलब है कि पंजाब के कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। बढ़ते AQI के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चंडीगढ़ सहित जालंधर, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, और पटियाला में AQI अभी भी 200 के पार है। इसी तरह लुधियाना का AQI 184 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के आठ शहरों में AQI 400 के पार चला गया है।

  • किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया, कहा- हरियाणा की तरह अपने बजट से किसानों को दे प्रोत्साहन

    किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया, कहा- हरियाणा की तरह अपने बजट से किसानों को दे प्रोत्साहन

     

     

    चंडीगढ़- किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे को लेकर साफ शब्दों में कहा है कि हरियाणा सरकार की तरह पंजाब सरकार भी अपने बजट से किसानों को प्रोत्साहन दे सकती है।

    आप पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि स्पेशल ग्रांट की डिमांड की थी, लेकिन भाजपा ने उसे रिजेक्ट कर दिया है। हमने देखा है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब का कोई भी मुद्दा हो, चाहे वे आरपीएफ, नेशनल हेल्थ मिशन, स्कूल एजुकेशन के फंड्स को लेकर बहुत सारी रुकावटें इन्होंने डाली। धान की लिफ्टिंग को लेकर भाजपा सरकार की तरफ से पंजाब के लिए डाले जा रहे हैं, वे निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जो एंटी पंजाब रवैया है, उस रवैये को बरकरार रखते हुए 1200 करोड़ की डिमांड को भारत सरकार ने रिजेक्ट कर दिया है। एक तरफ कहते हैं कि वे किसानों के साथ हैं। लेकिन लोग कैसे विश्वास करें। एक-एक करके हर बार जब भी पंजाब के किसानों की मदद का मुद्दा आता है, केंद्र सरकार पीछे हट जाती है।

    केंद्र ने कहा, यह बताना महत्वपूर्ण है कि हरियाणा सरकार अपने बजट से रेड जोन पंचायतों के लिए शून्य पराली जलाने की दिशा में 1,00,000 रुपए और येलो जोन पंचायतों को 50,000 रुपए का प्रोत्साहन दे रही है। इसके अलावा, ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की ओर रुख करने के लिए प्रति एकड़ 7,000 रुपए और धान की सीधी बुवाई के लिए प्रति एकड़ 4,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इसके साथ ही केंद्र ने अपने हलफनामे में बताया कि साल 2018-19 से 2024-25 तक पंजाब राज्य को 1681.45 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता दी गई है। राज्य में 1.46 लाख से अधिक मशीनें वितरित की गई हैं और 25,500 से अधिक कस्टम हायरिंग सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में पंजाब को आवंटित 300 करोड़ रुपए में से 150 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं और राज्य के पास 250 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध है।

  • Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    You are currently viewing Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    A massive fire broke out in the building adjacent to the petrol pump in Phillaur, creating panic among the people.

    Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    • फिल्लौरः महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक पेट्रोल पंप के बिल्कुल साथ सटी एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 2 दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं आग इतनी भयंकर था कि कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसरा फिल्लौर में मशहूर डेरा मैया भगवान जी के बिल्कुल नजदीक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1 बजे लगी। वहीं जिस बिल्डिंग में आग लगी है। उसी के बिल्कुल साथ एक पेट्रोल पंप भी है। हालांकि आग अभी तक पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची परन्तु लोगों में दहशत का माहौल है।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की फिल्लौर, फगवाड़ा और लुधियाना से करीब 2 दर्जन गाड़ियां पहुंची। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 6 से 7 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाने का प्रयास जारी है। गनीमत रही कि आग से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कबाड़ रखा हुआ था जिसके ठीक बगल में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। बिल्डिंग के पीछे मैया भगवान जी का डेरा भी है, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते रहते हैं।

  • Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    You are currently viewing Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    Police took major action in the case of stubble burning in Firozpur, 5 employees suspended

    Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    •  फिरोजपुर: पंजाब में दीवाली के मौके पर जहां एक तरफ पराली जलाने के मामलों में बढ़ौतरी हुई है। वहीं पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में असफल रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 5 कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले की डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा द्वारा सिविल और पुलिस प्रशासन की टीमों के सहयोग से फायर ब्रिगेड को साथ लेकर अपनी मौजूदगी में खेतों में लगी आग को बुझवाया गया।

    इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा द्वारा जिले के अलग-अलग गांवों का दौरा किया जा रहा है और रास्ते में गांव ईटा वाली तथा गांव कादा बोहड़ा में धान की पराली को जलते देखा जिसे तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया है । वहीं पराली की घटनाओं को रोकने में असफल रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है और जिला फिरोजपुर में पांच कर्मचारियों को सस्पैंड किया गया है और उनके खिलाफ कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की धारा 14 के तहत केस ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के पेश किया जा चुके हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 296 पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए गए हैं और पराली जलाने वाले 172 किसानों के माल रिकॉर्ड में लाल इंदराज दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। फिर भी किसान पराली को अगर आग लगाते हैं तो माननीय सुप्रीम कोर्ट और नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

    उन्होंने किसानों को वातावरण को साफ सुथरा रखने, धरती की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने और मानवता की भलाई के लिए धान के नाड़ और पराली को आग न लगाने की अपील की और कहा कि अगर किसी भी किसान को कोई मुश्किल पेश आती है तो वह नजदीक के खेती बाड़ी विभाग के दफ्तर, ब्लॉक अफसर, एस.डी.एम. दफ्तर आदि में तथा हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

  • Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    You are currently viewing Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    Big News: Explosion in a moving train in Punjab, 4 people seriously injured, passengers jumped out by breaking the emergency window.

    Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    • फतेहगढ़ साहिब: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन ब्लास्ट हो गया, जिसमें 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका गाड़ी की पिछली बोगी में हुआ। वहीं लोगों ने धमाके के बाद एमरजेंसी की खिड़की तोड़कर बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है।

    सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में घायलों को कराया भर्ती।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रेन में एक बाल्टी थी, जिसमें पटाखे थे और अचानक से उसमें धमाका हो गया और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रेन में चीख-पुकार मच गई और बोगी में धुआं ही धुआं हो गया। गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, तो यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े। किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला। उन्होंने बताया कि उन्होंने बोगी का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि बोगी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया। घटना में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    धमाके सी सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। बताया जा रहा है है कि यह ट्रेन (13006 गाडी संख्या) अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। हादसे में ये यात्री हुए घायल हादसे में घायलों की पहचान आशुतोष पाल निवासी यूपी, सोनू कुमार निवासी नवादा बाजार बिहार और दंपती अजय कुमार, संगीता कुमारी निवासी भोजपुर पीरू बिहार के रूप में हुई है।

    वहीं फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कंवलदीप सिंह ने कहा कि घायलों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन में बैठे यात्री राकेश पाल ने बताया कि ट्रेन में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।