Category: PUNJAB

  • पंजाब में  ठंड को देखते हुए  सरकार ने स्कूलों के समय किया बदलाव, 1 नवंबर से आदेश होंगे लागू, जानें क्या होगी टाइमिंग

    पंजाब में  ठंड को देखते हुए  सरकार ने स्कूलों के समय किया बदलाव, 1 नवंबर से आदेश होंगे लागू, जानें क्या होगी टाइमिंग

     

    चंडीगढ़  : राज्य में ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। पंजाब के सभी स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे खत्म होंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।

  • जालंधर के बर्ल्टन पार्क में पुलिस ने दी दबिश,अवैध रूप से पटाखा बेच रहे व्यापारियों पर की कारवाई..

    जालंधर के बर्ल्टन पार्क में पुलिस ने दी दबिश,अवैध रूप से पटाखा बेच रहे व्यापारियों पर की कारवाई..

     

     जालंधर,28 अक्तूबर  बर्ल्टन पार्क में पुलिस की रेड होने की सूचना मिली है। इस दौरान बिना लाईसेंस के दुकानें खोलकर बैठे पटाखा व्यापारियों पर कारवाई की गई है। पार्क में सिर्फ 20 लोगों को पटाखे की दुकानों खोलने का लाइसेंस दिया गया था जबकि कई लोगों ने अवैध तरीके से ही दुकानें खोल ली और गिनती 100 से पार हो गई थी। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो थाना 1 की पुलिस ने रेड करके दुकानदारों के लाइसेंस चैक किए जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं मिले उन्हें हिरासत में ले लिया गया। थाना एक के प्रभारी हरिंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी।

    वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई पर पटाखा दुकानदारों ने डीएवी फ्लाई ओवर बंद कर दिया था। करीब आधा घंटा रोड बंद करने के बाद पुलिस ने किसी तरह दुकानदारों समझाकर रोड से उठाया और ट्रैफिक खुलवाया।

    पुलिस का कहना है कि 20 दुकानों के लाईसेंस देने के बाद बर्ल्टन पार्क में 100 से अधिक पटाखों की दुकानें खुली हुई हैं। इसी के चलते पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने बिना प्रशासन की इजाजत से दुकानें खोल रखी थी जिनमें भारी मात्रा में नाजायज तौर पर पटाखे रखे गए थे। इस दौरान बिना लाईसेंस के दुकानें खोलकर बैठे पटाखा व्यापारियों पर कारवाई की है। थाना 1 के प्रभारी हरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ वहां रेड करके दुकानदारों को राउंडअप किया है, जो बिना लाइसेंस के पटाखे की दुकान खोलकर बैठे थे।

  • भाई की Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured,जानें किस जगह पर घटित हुआ ये मामला..

    You are currently viewing भाई के Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured

    Unknown youth attacked Shiv Sena leader returning from brother’s birthday party, 3 seriously injured including leader

    भाई की Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured,जानें किस जगह पर घटित हुआ ये मामला..

     

    लुधियानाः महानगर में बीती रात करीब 12 बजे आए अज्ञात युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा पर हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा नेता बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि जब राणा पर हमला हुआ उस वक्त वह जन्मदिन पार्टी से परिवार सहित आ रहे थे और उनके साथ उनका सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

    लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचा घायल हिन्दू नेता राजन राणा। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पौने 12 बजे शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा ,उनके भाई और भतीजे पर स्कूटी सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। राणा के सिर,माथे और बाजू पर चोट आई है। हमलावर मारपीट कर मौके से फरार हो गए जबकि उनका साथी लोगों की मदद से पकड़ा गया। राणा को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राजन राणा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ छोटे भाई बोबी का जन्मदिन मना कर वापस कार में घर लौट रहे थे। चौड़ा बाजार में पराठे बेचने वालों की रेहड़ियों पर कुछ युवक खड़े थे। उनके भतीजे पीयूष ने सड़क पर रास्ता कम होने के कारण उन युवकों को हार्न बजा दिया। इतने में गुस्से में आए युवकों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उन लोगों ने राणा की कार में स्कूटी से टक्कर मारी। जिसके बाद उक्त युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसी युवक ने अपने करीब एक दर्जन युवकों को बुलाकर हमला कर दिया।

    वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक करेगी। मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। हमला का कारण क्या है उस पर जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इस हमले में राजन राणा सहित उसका भाई बॉबी व भतीजा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में राणा का उपचार कर उसे डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया।

  • चौथी बार SGPC के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी 107 वोट लेकर एकतरफा हासिल की जीत;  बीबी जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट…

     चौथी बार SGPC के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी 107 वोट लेकर एकतरफा हासिल की जीत;  बीबी जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट…

     

    अमृतसर- अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का नया प्रधान चुन लिया गया है। हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार एसजीपीसी के प्रधान चुने गए है। धामी ने 107 वोट लेकर एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं बागी गुट की तरफ से बीबी जागीर कौर को सिर्फ 33 वोट मिले है।

    हरजिंदर सिंह धामी अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर फिर वोट की मांग कर रहे थे। जिसकी बदौलत उन्होंने 107 वोट लेकर एक बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में गोल्डन टेंपल में केंद्रीय सिख संग्रहालय में सिख शहीदों के चित्रों को जोड़ने जैसी पहल की थी। वहीं, वोटिंग की काउंटिंग के बाद बीबी जागीर को केवल 33 वोट मिले हैं। बीबी जागीर कौर SGPC सदस्यों से पांच तख्तों के जत्थेदारों जैसे सिख संस्थानों और नेताओं के स्वतंत्र अधिकार को बहाल करने और बाहरी राजनीतिक प्रभाव को रोकने के लिए सुधारों का वादा कर रही थीं।

    बता दें कि ये वोटिंग दरबार साहिब स्थित तेज सिंह समुंद्री हॉल में हुई। हरजिंदर सिंह धामी की जीत के बाद शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके साथ ही 11 एग्जीक्यूटिव सदस्य भी बना दिए गए हैं जिनमें बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह खालसा, सरदार सुरजीत सिंह गड़ी, बलदेव सिंह कैमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह और परमजीत सिंह रायपुर शामिल हैं।

  • पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

    पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब के हर अनाज मंडी में इन दिनों धान के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। मंडी से धान की धीमी उठान और खरीद की सुस्त रफ्तार को लेकर किसान परेशान है। हालांकि पंजाब में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी धान की उठान और खरीद की प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच मोदी सरकार का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और मंडियों के अनाज खरीदा जाएगा।

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मोदी सरकार में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम आपसे अनाज खरीदेंगे और जितनी जगह की जरूरत होगी, हम बना रहे हैं। हमने निकासी के लिए पंजाब को सर्वोच्च स्तर पर प्राथमिकता दी है। जब पंजाब के सीएम भगवंत मान मेरे पास आए थे, तो मैंने एफसीआई को निर्देश दिए थे कि अगर उन्हें जो गोदाम आवंटित किया गया है, उसमें जगह नहीं है, तो एफसीआई को तुरंत ढुलाई का जिम्मा संभालना होगा। 2013-2014 में ए ग्रेड धान के लिए एमएसपी 1,345 रुपए थी, सामान्य ग्रेड के लिए यह 1,310 रुपए थी। आज हम कुल 2,300 रुपए दे रहे हैं। 10 साल में हमने इतनी बढ़ोतरी की है। मैं मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करता हूं कि वे संबंधित लोगों से बात करें और खरीद बढ़ाएं। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। मोदी सरकार पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने जो भी प्रतिबद्धता जताई है, हम उसे जरूर पूरा करेंगे।”

  • Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    You are currently viewing Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    In Jalandhar, police arrested 4 youths including Khalistani MP’s gunman, weapons recovered.

    Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने वारिस पंजाब के प्रमुख और सांसद अमृतपाल सिंह के निजी गनमैन रहे गुरभेज सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकडे़ गए आरोपियों के पास से पुलिसने भारी मात्रा में हथियार तथा मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जाते हुए पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों का रैकेट राज्य में सक्रिय था और एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरभेज को जेल भेज दिया है। वहीं, बाकियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गढ़शंकर, गुरभेज सिंह निवासी फिरोजपुर, सतिंदर सिंह , हरदेव सिंह निवासी होशियारपुर और भरत तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपी लखविंदर सिंह और हर्षदीप सिंह ड्रग्स और हथियारों का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं और वह वारिस पंजाब के के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलता था जोकि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में बंद था और इसी दौरान उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी से हुई। जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नवी बारादरी की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।

  • पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

    पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

     

    चंडीगढ़- पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक नहर सहित अन्य पानी के मुद्दे उठे है। नॉर्थ जोन काउंसिल स्टैंडिंग कमेटी की हुई मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई बातचीत में कोई भी सहमति नहीं बनी है। पंजाब की ओर से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

    पंजाब ने एक बार फिर से हरियाणा की एसवाइएल बनाने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, अलबत्ता राज्य सरकार ने यमुना के पानी से पंजाब के हिस्से की मांग की। इस पर हरियाणा ने आपत्ति जताई और कहा कि इससे पहले तो कभी भी इस हिस्से की पंजाब ने मांग नहीं की थी। नदी जल संबंधी हुए विभिन्न समझौतों को लेकर राजस्थान व हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने मांग की है कि हैडवर्क्स का अधिकार केवल पंजाब के पास ही नहीं होना चाहिए बल्कि राजस्थान व हरियाणा को भी अधिकार मिलना चाहिए जिस पर पंजाब ने आपत्ति जताई।

    इसी दौरान पंजाब ने भाखड़ा मेन लाइन पर 30 स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों पर दो-दो मेगावाट के जेनेरेशन प्लांट लगाए जा सकते हैं पर हरियाणा ने इस पर आपत्ति की कि इससे हमारे यहां पानी के फ्लो को नुकसान होगा। भारत सरकार के अधिकारियों ने सभी संबंधित राज्यों से बिजली के टीएंडडी लासेस को कम करने का सुझाव दिया। यही नहीं, भारत सरकार के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट के लिए ली जाने वाली जमीन को लेकर सीएलयू आदि का मुद्दा भी उठाया। वहीं हरियाणा विस के लिए चंडीगढ़ में भूमि देने पर बनेगी सहमति बैठक में बताया गया कि हरियाणा सरकार की ओर से नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन के मुद्दे पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
    हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ विधानसभा के नए परिसर के लिए एक एकड़ जमीन का मामला लंबे समय से लटका होने का मुद्दा उठाया।

  • Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    You are currently viewing Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    • जालंधर : पंजाब के DGP गौरव यादव आज अचानक जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना रामामंडी में पहुंच कर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। DGP गौरव यादव के साथ इस मौके पर पर Jalandhar के तमाम बड़े सीनियर अधिकारी भी साथ पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से DGP गौरव यादव ने बातचीत की और उन्हें आदेश दिए कि कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा DCP आदित्य, ACP निर्मल, ज्वाइंट CP संदीप शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    बता दें कि DGP गौरव यादव ने जालंधर से पहले Ludhiana में निरीक्षण किया था। जहां पर उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया था और भविष्य में क्राइम पर काबू पाने की बात कही थी। डीजीपी गौरव यादव ने था कहा कि पंजाब में जल्द ही 10 हजार पुलिस की नई भर्तियां होने जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नई पीसीआर गाड़ियां रवाना की गई है और आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में गाड़ियां दी जाएंगी।

  • Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    You are currently viewing Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    Major incident in Amritsar, lamps of 3 houses extinguished, dead body of two found on the road, third died in hospital

    Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    • अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां रहस्यमय परिस्थितियों में तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान साहिल, जतिंदर और तरलोचन सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसमें तीनों युवकों की मौत गई है। परिवार वालों का कहना है कि तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से युवकों को धमकियां भी मिल रही थीं, जिस कारण उन्हें शक है कि उनके युवकों की हत्या की गई है और उन्हें धमकी देने वाले लोगों ने ही उन्हें मार डाला है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि उनकी मौत की असलियत क्या है। परिवार का कहना है कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़क जाम कर धरना देंगे।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि कल रात 11.15 मिन्ट पर उन्हें अंजान नंबर से फोन आया कि पेपर मिल के पास एक एक्सीडेंट हुआ है और तीन युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह वहां पहुंचे तो साहिल और जतिंदर सिंह की वहां लाश पड़ी थी और तीसरे नौजवान तरलोचन सिंह को अस्पताल ले गए थे, जहां आज सुबह उसकी भी मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई अवश्य होगी।

  • Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    You are currently viewing Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    Punjab by-election: AAP releases list of 40 star campaigners, see who are included here

    Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सूची में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं।

    वहीं, लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। बता दें कि इस दौरान चार सीटों पर बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा में चुनाव होना है और पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। स्टार प्रचारकों की सूची निम्नलिखित हैंः-

    Punj