Category: PUNJAB

  • Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Farmer shot dead due to land dispute in Kapurthala, police engaged in investigation

    Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    • कपूरथलाः कपूरथला के अन्तर्गत आते गांव झल्ल ठीकरीवाल में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं इस गोलाबारी में एक किसान को गोली लगने से वह गंभीर रूप से गायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान जसपाल सिंह (60) के तौर पर हुई है। इसकी पु​ष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक जसपाल सिंह के बेटे गुरमुख सिंह वासी गांव सुखिया नंगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले 8-9 वर्ष से गांव की टिकरी वालों में 25 एकड़ भूमि ठेके पर ली हुई है। जिसमे वह खेती करते है। 22 अक्टूबर को दोपहर बाद वह अपने पिता जसपाल सिंह के साथ अपनी वॉक्सवेगन गाड़ी पर सवार हो कर झल ठीकरीवाल में खेतो को देखने गए थे। तभी वहां जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे हुए रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह, उसका भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। अज्ञात ने उनकी गाड़ी के नजदीक आकर उसके पिता को गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए।

    गुरमुख सिंह ने बताया कि गोली लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घयाल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां डयूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर इस मामले में रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह और उसके भाई के पुत्र के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल ; दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब की लगाई क्लास

    ‘किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल ; दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब की लगाई क्लास

     

     

    नई दिल्ली- किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में धुए की चादर छाई हुई है। वहीं इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। इस दौरान कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि पराली जलाने को लेकर आप सिर्फ कारण बताओ नोटिस कर रहे हैं। यह आपका रवैया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई करने में दोनों सरकारें पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं। पराली जलाने के खिलाफ कदम उठाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत में गलत बयानी की जा रही है। हम अवमानना नोटिस जारी करेंगे, अन्यथा हमें हकीकत बताएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 जीवन के अधिकार के तहत शुद्ध हवा हरेक नागरिक का मूल अधिकार है। ऐसे में सरकारों का नाकाम रहना सीधे तौर पर नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकार का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि राज्यों की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया है उसपर दो सप्ताह में निर्णय लें, मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर नियमों में बदलाव करें।

    पंजाब की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जैसे ही कुछ कहने की कोशिश की तो जज नाराज हो गए। उन्होंने कहा, आप हमें कुछ अघिर कहने के लिए मजबूर न करें। राज्य सरकार की गंभीरता दिख रही है। पहले एडवोकेट जनरल ने कहा कि किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब आप बता रहे हैं कि इस साल 5 केस दर्ज हुए हैं। सिर्फ 5? क्या यह संभव है? कोर्ट ने पंजाब सरकार का पिछला हलफनामा दिखाया, जिसमें लिखा था कि किसी पर मुकदमा नहीं चल रहा है।

    जस्टिस ओका ने सुनवाई के दौरान कहा कि ISRO सैटेलाइट से रिपोर्ट देता है। आप उसे भी झुठला देते हैं। CAQM की वकील ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि अमृतसर में 400 से ज़्यादा घटनाएं हुई हैं। जज ने इस पर कहा कि हमें बताइए हाल में कितनी घटनाएं हुई हैं? इस सवाल के जवाब में सिंघवी ने कहा कि 1510 घटनाएं पराली जलाने की हुईं हैं, इनमें 1080 में FIR दर्ज हुई है। यह सुनकर जज ने कहा कि यानी करीब 400 को आपने छोड़ दिया? सिंघवी ने कहा कि कुछ रिपोर्ट गलत निकली थीं।

    सख्त आदेश किए जाएगे जारी
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि स्थितियों में सुधार नहीं आया और यह जारी रहा तो हम सख्त आदेश जारी करेंगे। कोर्ट ने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि राज्यों और आयोग के बीच समन्वय भी महत्वपूर्ण है। जहां तक ​​1986 अधिनियम की धारा 15 के तहत पर्यावरण मुआवजे का सवाल है, हमें केंद्र द्वारा सूचित किया गया है कि मुआवजे को पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर बराबर किया जा रहा है। हम केंद्र सरकार को निर्धारित जुर्माना राशि पर पुनर्विचार करने का निर्देश देते हैं।

  • YouTube से सीखा नोट छापने का तरीका और छाप दी 100-200 रुपए की Currency , आरोपी Arrested

    YouTube से सीखा नोट छापने का तरीका और छाप दी 100-200 रुपए की Currency , आरोपी Arrested

     

    •  जगराओंः जिले के अंतर्गत आते जगराओं में पुलिस ने एक जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 7 माह से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह निवासी गांव बघेलेवाल मोगा के रूप में हुई है । पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के लिए रिमांड हासिल करेगी आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर करीब 7 माह पहले जाली नोट छाप कर सप्लाई करने वाले एक आरोपी को उस समय पकड़ा था, जब वह आरोपी किसी अन्य को जाली नोटों की सप्लाई करने के लिए गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था। इस से पहले कि आरोपी जाली नोट अपने ग्राहक को सप्लाई करता, पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव लड़े के रूप में हुई है। पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उससे 5800 रुपए के जाली नोट बरामद किये थे। हालांकि मास्टरमाइंड आरोपी हरभगवान सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसको पुलिस ने अब गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से जाली नोट बनाने का काम सीखा था। नोटों पर कलर मैचिंग आदि का काम भी उसने धीरे धीरे कर यूट्यूब से ही सीखा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले उन्होंने 500 500 के नोट छापेथे  लेकिन उन नोटों को हर कोई चेक करता था, जिस कारण वह पकड़े गए थे। आरोपी ने बताया कि पुरानी गलती को सुधारते हुए इस बार 200 व 100-100 के नोट छापे, क्योंकि दुकानदार सिर्फ 500 के नोट की ही जांच करते हैं। 100-200 के नोट कोई दुकानदार चेक नही करता है। इसी का फायदा उठा कर 100-200 के जाली करंसी छापे।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि जाली नोट छापने के मामले में ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं, करीब साढ़े तीन साल पहले जेल से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने फिर से मिलकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया। जांच अधिकारी धरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला समालसर में दर्ज हुआ था।

  • डेरामुखी राम रहीम की  मुश्किलें बड़ी, पंजाब सरकार ने दी बेअदबी मामलों में केस चलाने की मंजूरी

    डेरामुखी राम रहीम की  मुश्किलें बड़ी, पंजाब सरकार ने दी बेअदबी मामलों में केस चलाने की मंजूरी

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव से पहले राज्य सरकार (punjab govt.) ने बड़ा फैसला लिया है। डेरा सिरसा प्रमुख (Ram rahim) गुरमीत सिंह के खिलाफ तीन मामलों में मुकदमा चलाने की (Approval run cases) मंजूरी दे दी है। धारा 295ए में मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी लेना जरूरी था। इस वक्त राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

    Deramukhi Ram Rahim’s troubles increased : राम रहीम पर जुलाई 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ चोरी होने, कुछ दिनों के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर गलियों में फेंकने और अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़े जाने के बाद बरगाड़ी में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मुकदमे चलेंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला उस समय लिया है जब सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन पहले सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी। लगभग ढाई वर्ष पहले पुलिस ने सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी परंतु हाई कोर्ट ने तीनों मामलों पर रोक लगा दी थी।

  • पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    Due to old rivalry, unknown assailants shot dead father and son, police engaged in investigation

    पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    होशियारपुरः होशियारपुर के अन्तर्गत आते गांव चक्कोवाल बाहमण्यिा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां अज्ञात हमलावरों ने करवा चौथ की रात पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस गोलाबारी में 2 बच्चे भी घायल हुए हैं।

    वारदात की सूचना मलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमरजीत (37) और उनके पिता कश्मीर सिंह (60) निवासी तलवंडी रईयां के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही। जब दोनों पिता-पुत्र नवजन्में बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में आए थे। लेकिन घर लौटते समय अस्पताल के बाहर ही अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    You are currently viewing Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    An elderly man jumped off the lake of the Golden Temple, the task force saved the elderly man and got him admitted to the hospital.

    Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते श्री दरबार साहिब के सरोवर में छलांग लगाकर एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद टास्क फोर्स और एसजीपीसी कर्मचारियों ने तुरंत सरोवर में छलांग लगाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बतायाजा रहा है कि उक्त बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हुई है। वहीं उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के संस्थापक श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व पर गोल्डन टेंपल में उस वक्त वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक बुजुर्ग ने सरोवर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग ने आत्महत्या के विचार के साथ छलांग लगाई। लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और टास्क फोर्स की टीम ने मिलकर तत्परता दिखाई और उसी समय उसे सरोवर से निकाल लिया। जिसके बाद बुजुर्ग को फर्स्ट एड दी गई और उसे होश में लाया गया, फिर पुलिस प्रशासन को सौंप दिया।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। बुजुर्ग ने छलांग क्यों मारी इसका पता उसके पूरी तरह से होश में आने के बाद ही चलेगा। वहीं बुजुर्ग कहां का रहने वाला था इसका भी अभी पता नहीं है। मौके पर मौजूद एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बुजुर्ग अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है इसीलिए उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उसका नाम पता और घरवालों का पता उसके होश में आने के बाद ही चल पाएगा।

  • पराली जलाने वाले पर FIR के साथ सरकार ने उठाए सख्त कदम,जानें पूरी खबर..

    पराली जलाने वाले पर FIR के साथ सरकार ने उठाए सख्त कदम,जानें पूरी खबर..

     

     

    पंचकूला- हरियाणा में सरकार बनते ही सीएम नायब सरकार बड़े फैसले ले रहे है। इसी बीच पराली जलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का ऐलान किया गया है।

    कृषि विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि जो किसान पराली जलाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके कृषि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी ताकि वे अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल न बेच सकें। आदेश में कहा गया कि ऐसे किसानों के फार्म रिकॉर्ड में लाल निशान की एंट्री की जाएगी जिससे किसान अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे और यह एंट्री आवश्यक रूप से जरूरी होगी।

    हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश के किसानों से कहता हूं कि सरकार ने पराली जलाने की व्यवस्था के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। आप उन योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान को आर्थिक लाभ भी होगा उनसे लाभ मिलता है, इसलिए पराली जलाने की बजाय उन योजनाओं का लाभ उठाएं।

  • गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका, DGP ने किया खुलासा.

    गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका, DGP ने किया खुलासा..

     

    फरीदकोट- पंजाब के फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में खडूर साहिब के खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका सामने आई है।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड अर्शदीप सिंह डल्ला है। डीजीपी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत वारिस पंजाब संस्था से जुड़ा हुआ था

    वह संस्था के फाउंडर मेंबरों से एक था। जब दीप सिद्धू इस संस्था को चला रहे थे तो वह कैशियर की भूमिका निभा रहा था। हालांकि जब अमृतपाल को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो दोनों में मतभेद सामने आए थे। वहीं गुरप्रीत की हत्या में अमृतपाल की भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि सारी जांच तथ्यों के आधार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो सारी कार्रवाई की जाएगी।

    सौजन्य उत्तम हिंदू

  • Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police को मिली कामयाबी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार..

    You are currently viewing Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police ने किया Goldie Brar गैंग का शूटर Arrested

    Police arrested the shooter of Goldie Brar gang in the case of firing at Sarpanch’s house.

    Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police को मिली कामयाबी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार..

     

    • कपूरथलाः जिला पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने गांव फत्तूढिंगा के नजदीक नाकाबंदी के दौरान फिरौती मांगने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा कि पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर गोली बराड़ के साथ-साथ कई अपराधियों से पैसे लेकर उनके लिए काम करता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी हरशा छीना राजासांसी अमृतसर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बलविंदर सिंह जोकि लांडा ग्रुप और अन्य कई ऐसे ग्रुप के लिए पैसे लेकर लूटपाट फायरिंग करने का काम करता है। साथ ही वॉट्सऐप के द्वारा लोगों को धमकी देकर फिरौती की मांग करता था। पुलिस ने उसे संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 7.65 MM पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बरामद किए है। उन्होने बताया कि आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

    एसएसपी ने जानकारी देते बताया कि इससे पहले भी कपूरथला पुलिस लांडा ग्रुप के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। बता दें कि गत वर्ष 29 दिसंबर को कपूरथला के गांव कोकलपुर में भी आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला ने साथियों के साथ मिलकर सरपंच के घर में फिरौती के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा किया था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और टेक्निकल टीमों के साथ ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना के बाद टेक्निकल टीम की मदद से गांव फत्तू ढिंगा के नजदीक नाकाबंदी कर काबू किया है।

    एसएसपी ने यह भी बताया कि ऐसे कई आरोपियों ने मिलकर एक ग्रुप बनाया हुआ है। जो सोशल मीडिया से आपस में सम्पर्क रखते है, और विदेश में बैठे कई गैंगस्टरों के लिए लोगों को धमकी देकर फिरौती मांगने वाले ग्रुप से पैसे लेकर फायरिंग करते है। आरोपी लंडा ग्रुप और गोल्डी बराड़ ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। इनके दो साथियों को हाल ही में तरन तारण पुलिस ने काबू किया है। जिन्हें कपूरथला पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

  • Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    You are currently viewing Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    Major action by AGTF in Subhash Sohu murder case, 4 accused arrested, strings of accused linked to America

    Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चला राजस्थान में हुई सुभाष सोहू की हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि 8 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर में दिनदहाड़े सुभाष सोहू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    इस संबंधी जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पवित्र USA और मनजींदर फ्रांस से जुड़े हुए हैं। DGP ने बताया कि आरोपी इस समय डेराबस्सी पुलिस के पास रिमांड पर चल रहे हैं और पूछताछ दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।

    पुलिस मुताबिक इस मामले के मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने पूछताछ में माना है कि फरवरी 2024 में उसके साथी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए सुभाष की हत्या की योजना बनाई थी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के लिए मोहम्मद असीफ और अनिल कुमार गोदारा ने अहम मुख्य भूमिका निभाई है।

    गौरतलब है कि सुभाष उर्फ ​​साहू की आठ अक्टूबर को संगरिया जोधपुर राजस्थान में दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी पैदल ही आए थे। आरोपियों ने पहले सुभाष से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने सुभाष के सिर पर पांच गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।