Category: PUNJAB

  • त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पंजाब में आंतकी संघठन हुए एक्टिव, बार्डर से असलहों और ड्रग्स की बढ़ी सप्लाई

    त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पंजाब में आंतकी संघठन हुए एक्टिव, बार्डर से असलहों और ड्रग्स की बढ़ी सप्लाई

     

     

    अमृतसर- भारत में त्योहारों को लेकर बाजारों में चहलपहल बढ़ गई है। वहीं, इसी बीच त्योहारों के मौके पंजाब पर आतंकी साएं का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रही है।

    जानकारी में ये भी सामने आया है कि पाक में बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकियों व पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों का सहारा ले रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के माध्यम से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियार और नशे की सप्लाई की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सीमा पार से भेजे गए हथियारों को बरामद करने के साथ ही आरोपितों की भी गिरफ्तारी की गई है।

    पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, आईएसआई त्योहारों में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ले रही है। पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को इसके लिए विदेश से फंडिंग भी हो रही है। पाकिस्तान में छिपा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठा कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में अपने गुर्गों के माध्यम से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार पहुंचा रहा है। इन हथियारों को गैंगस्टर तक पहुंचाने के लिए सीमा पर सक्रिय नशा तस्करों का सहारा लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पाकिस्तान के सीमा से सटे तरनतारन, अमृतसर, पठानकोट, फाजिल्का व फिरोजपुर जिले में पुलिस और अन्य एजेंसियां नजर रखे हुए हैं। लगातार आतंकी, तस्कर और गैंगस्टरों की धरपकड़ भी जारी है।

  • पंजाब में पंचायती चुनाव ;  HC ने 700 याचिकों को किया रद्द, रोक भी हटाई

    पंजाब में पंचायती चुनाव ;  HC ने 700 याचिकों को किया रद्द, रोक भी हटाई

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर आ रही अड़चने अब थमने लगी है। इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब 700 याचिकाओं की सुनवाई करते हुए उन्हें रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने 250 के करीब जिन पंचायतों की चुनावी प्रक्रिया पर 14 तक रोक लगा दी थी, उसे भी अदालत ने हटा दिया है।

    कोर्ट के इस फैसले के को लेकर अब साफ है कि 15 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतदान होगा। पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने बताया कि यह आम लोगों को बड़ी राहत है। चुनाव को लेकर पहले काफी बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब साफ हो गया कि चुनाव होगा। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में आज सुबह से ही सुनवाई शुरू हो गई थी। इस दौरान प्रत्येक याचिका पर अलग ग्राउंड पर चुनौती दी गई थी। पंजाब के एडवोकेट जनरल अपनी टीम के साथ अदालत में मौजूद थे। इस दौरान पहले जिन पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी।

    राज्य में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। इस बार पार्टी सिंबल पर भी चुनाव नहीं हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दलों का आरोप है कि उनसे जुड़े लोगों और उम्मीदवारों के नामांकन जबरन रद्द किए गए हैं। किसी को भी एनओसी जारी नहीं की गई है।

  • Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

    You are currently viewing Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

    Big News: Farmers blocked the National Highway, spread mats and sat on the road, traffic badly affected, people upset

    Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

     

    • जालंधरः संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से रविवार दोपहर 12 बजे के करीब जालंधर लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक के पास से नेशनल हाईवे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। जिससे लुधियाना, अंबाला, दिल्ली और दूसरी तरह अमृतसर, पठानकोट, जम्मू सहित अन्य जगहों पर जाने का रास्ता बाधित कर दिया है। बता दें कि नेशनल हाईवे काम होने से पूरी सड़क पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया है। वहीं, सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं।

    इस संबंधी प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया था कि रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक सड़कों पर किसान चक्का जाम करेंगे और 14 अक्तूबर को किसान जत्थेबंदियां अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगी। राजेवाल ने आरोप लगाया कि राज्य व केंद्र दोनों सरकारें लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से अग्रिम माफी मांगते हुए कहा कि किसान जत्थेबंदियों को यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है क्योंकि किसानों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार राज्य सरकार तक पहुंच की जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य निवासियों से अपील की है कि वह इस संघर्ष में उनका साथ दें।

    किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धान की खरीद में देरी की जा रही है और किसानों के खातों में पैसा नहीं आ रहा है। ऐसे में आज हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। यूनियन द्वारा जो भी आगे फैसला लिया जाएगा, उस पर अमल होगा। दुकानों पर आज खाद का बोरा इतना महंगा बिक रहा है कि किसान परेशान हैं। ऐसे में किसान की कोई मदद नहीं कर रहा।

    हालांकि, सरकार का दावा है कि उसने राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है और ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए है। वहीं, कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।

  • सड़क हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

     

    You are currently viewing Road हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

    Army soldier dies in road accident, soldier was coming home after taking leave

    सड़क हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

     

    • फाजिल्का: फाजिल्का के अंतर्गत आते गांव ढाब खुशहाल जोहिया में उस वक्त मातम छा गया, जब गांव के एक सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है सैनिक जलालाबाद से छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि सैनिक की मोटरसाइकिल दीवार के साथ टकराकर एक घर में जा गिरी, वहीं सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गय़ा, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सुनील सिंह निवासी गांव ढाब खुशहाल जोहिया के रूप में हुई है, सिपाही सुनील चार साल से भारतीय सेना में तैनात थे। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव ढाब खुशहाल जोहिया में सुनील सिंह नामक नौजवान बीते चार वर्षों से भारतीय सेना में तैनात था। रात के समय जब वह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जलालाबाद से अपने घर लौट रहा था तो गांव के मोड़ पर अचानक बुलेट मोटरसाइकिल हादसा ग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट सवार फौजी जवान करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा और गंभीर जख्मी हो गया, जबकि उसकी बाइक हवा में उछलते हुए दीवार फांदकर पास के घर में जा गिरी। इसी बीच उसे इलाज के लिए श्री मुक्तसर साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों द्वारा तुरंत जख्मी जवान को श्री मुक्तसर साहिब के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फौजी जवान शादीशुदा था और उसके पास 10 महीने का बच्चा था , फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है । घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

  • Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    You are currently viewing Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    Fire broke out due to massive explosion in chemical factory, glasses of many houses broken; Fire brigade brought it under control

    Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

     लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सुंदर नगर इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब इलाके में स्थित एक केमिकल के गोदाम में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमका इतना जोरदार था कि पड़ोसियों के घरों के शीशे टूट गए। वहीं लोगों ने धमाके की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    केमिकल के गोदाम में ब्लास्ट होता हुआ। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासियों ने बताया कि सरदार नगर में साहिल केमिकल के गोदाम में अचानक धमका हो गया था। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण चला कि पड़ोसियों का काफी नुकसान हो गया है और उनके घरों की कई जगह छत्त की POP गिर गई। घर के कई शीशे तक टूट गए हैं। घर की वायरिंग तक जल गई है। धमाका होने से इलाके के लोगों में डर बन गया है।

    लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद ही लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    इस संबंध में पड़ोसियों ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। उन्होंने गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। प्रशासन से मांग है कि रिहायशी इलाके में केमिकल की फैक्ट्रियां या गोदामों को हटवाया जाए।

  • Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

    You are currently viewing Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injured

    6 masked persons fired indiscriminately at villagers sitting together in Kapurthala, 2 and 4 injured

    Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

     कपूरथलाः कपूरथला जिले के अंतर्गत अआते गांव भबियाणा में बीती रात करीब 8 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ नाकबपोश लोगों ने एक जगह पर इकट्ठे बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर SP रुपिंदर कौर भट्टी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि रात के समय जब लोग गांव के में ही एक जगह पर इकट्ठे बैठे थे, तो दो बाइक पर करीब 6 युवकों जिन्होंने अपना मुंह ढका हुए था। आते ही लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें बूटा राम, सुरेंद्र पाल, बिट्टू व जशनप्रीत सिंह घायल हो गए। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव वासियों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस सूचना के बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 4 घायलों में से दो घायल बिट्टू व जश्नप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।

    वहीं इस मामले पर SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं। DSP भारत भूषण के अनुसार फायरिंग मामले में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

  • Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    Big action by Punjab Police, 3 members of arms smuggling gang arrested

    Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    • अमृतसर : अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगीं, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 पिस्तौल, 17 कारतूस और चार मैगजीन बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि ये हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आपराधिक गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह पंजाब के कई जिलों में पकड़े गए है। वहीं, पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश में जहां यह हथियार बनते हैं, वहां पर दबिश भी दी थी और कुछ लोगों को पकड़ा था।

  • बड़ा हादसाः नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर Truck से टकराई कार, Mata Naina Devi के दर्शन कर लौट रहा था परिवार 

    You are currently viewing बड़ा हादसाः नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर Truck से टकराई कार, Mata Naina Devi के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

    Big accident: Car lost control and collided with a truck due to a nap, the family was returning after having darshan of Mata Naina Devi

    बड़ा हादसाः नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर Truck से टकराई कार, Mata Naina Devi के दर्शन कर लौट रहा था परिवार 

    लुधियानाः लुधियाना में समराला के अधीन आती सरहिंद नहर केगड़ी पुल पर बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां नवरात्रों के चलते माता नैना देवी के दर्शन करने गए परिवार की कार अचानक से अनियंत्रित होकर सीधा ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 3 लोग कार में बुरी तरह से फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना से एक परिवार कार में सवार होकर माता नैना देवी से माथा टेककर वापस घर लौट रहा था, इस दौरान जब वे समराला के पास सरहिंद नहर केगड़ी पुल के पास पहुंचे तो कार चालक को नींद की झपकी आने के चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सीधा ट्रक से जा टकराई।

    टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे कार में सवार 3 लोग बुरी तरह से कार में फंस गए, जिन्हें पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बड़ी मुशिकल से कार से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों के मुताबिक मां की मौत हो गई जबकि बेटा-बेटी गंभीर घायल हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

    You are currently viewing Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    First cabinet meeting to be held today after reshuffle in Punjab cabinet, big decisions can be taken

    Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

     चंडीगढ़ः पंजाब में होने जा रहे ग्राम पंचायत चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने मंगलवार यानि आज कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बता दें कि मंत्री मंडल में पांच मंत्रियों के फेरबदल के बाद ये पहली कैबिनेट मीटिंग हो रही है।

    बताया जा रहा है कि पहले मीटिंग पीएपी जालंधर में होनी थी मगर फिर किन्हीं कारणों से उक्त मीटिंग का वेन्यू जालंधर से बदल कर चंडीगढ़ कर दिया गया है। मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी क्योंकि आने वाले दिनों में 4 विधानसभा हलकों में उपचुनाव होने हैं। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में शामिल 5 नए मंत्रियों की यह पहली मीटिंग है। इससे पहले 2 सितंबर को मीटिंग हुई थी, जिसमें सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट पर वैट बढ़ाया था। हालांकि अब त्योहारों का सीजन आने वाला है। इसके मद्देनजर सरकार लोगों को ध्यान में रख कर बड़े फैसले ले सकती है।

  • पंजाब; आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मार हुई हत्या..

    पंजाब; आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मार हुई हत्या..

     

     

    अमृतसर- पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के एक नेता को गोली मारे जाने की बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवंडी मोहर सिंह के ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़े युवा नेता राजविंदर सिंह को गांव ठक्करपुरा के पास रास्ते में रोक कर गोलियां मारी गईं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय से अपनी कार में गांव लौटते समय ये हमला हुआ। इस हमले में राजविंदर सिंह के एक साथी को भी गोली लगी है। राजविंदर सिंह को गंभीर हालत में पट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन हमलावर आए। जिन्होंने पहले रास्ते में राजविंदर सिंह से हाथ मिलाया और फिर उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने अपने चेहरे नहीं ढके थे, और वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार होने में सफल हो गए। राजविंदर सिंह शादीशुदा थे और उनकी एक छोटी बच्ची है।

    यह भी खबर है कि राजविंदर सिंह का गांव तलवंडी मोहर सिंह पंचायत चुनावों में एस.सी. कैटेगरी के लिए आरक्षित था, लेकिन राजविंदर सिंह की सक्रिय भूमिका के कारण ही गांव में एक दलित महिला को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।