Big accident: Car lost control and collided with a truck due to a nap, the family was returning after having darshan of Mata Naina Devi
बड़ा हादसाः नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर Truck से टकराई कार, Mata Naina Devi के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
लुधियानाः लुधियाना में समराला के अधीन आती सरहिंद नहर केगड़ी पुल पर बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां नवरात्रों के चलते माता नैना देवी के दर्शन करने गए परिवार की कार अचानक से अनियंत्रित होकर सीधा ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 3 लोग कार में बुरी तरह से फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना से एक परिवार कार में सवार होकर माता नैना देवी से माथा टेककर वापस घर लौट रहा था, इस दौरान जब वे समराला के पास सरहिंद नहर केगड़ी पुल के पास पहुंचे तो कार चालक को नींद की झपकी आने के चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सीधा ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे कार में सवार 3 लोग बुरी तरह से कार में फंस गए, जिन्हें पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बड़ी मुशिकल से कार से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों के मुताबिक मां की मौत हो गई जबकि बेटा-बेटी गंभीर घायल हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply