Punjab में 15 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

Punjab में 15 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

 

 

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी। अब, सरकार ने पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी देने पर रोक लगा दी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। अधिकारियों ने बताया कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं, जिससे यह चुनावी प्रक्रिया और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *