Category: SPORTS

  • Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत,टीम के सभी सदस्य Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

    You are currently viewing Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत, Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

    Indian hockey team reached Punjab after winning medal in Paris Olympics, grand welcome at Amritsar airport, bowed down at Sri Darbar Sahib

    Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत,टीम के सभी सदस्य Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

     

    • अमृतसरः पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानि रविवार को अमृतसर पहुंची। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का ढोल के साथ शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे।

    बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में सुबह से ही उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। वहीं खिलाड़ियों के माता-पिता भी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधा दरबार साहिब पहुंचे, जहां वे गुरुघर में नतमस्तक हुए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं।

    वहीं, सचखंड श्री दरबार साहिब में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने हॉकी प्‍लेयर्स को दी बधाई। उन्‍होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया यह गर्व की बात है कि एक पंजाब के 10 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में खेले और पदक जीतकर लौटे हैं।

  • Paris Olympics में भारत के हाथ लगा एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

    Paris Olympics में भारत के हाथ लगा एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

     

     

     नई दिल्ली-  पेरिस ओलंपिक के छठे दिन गुरुवार को भारत की झोली में एक और पदक आया है। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। स्वप्निल ने शूटिंग की पुरूष स्पर्धा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

    पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में मेडल जीता है। इसके साथ पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपने नाम तीसरा मेडल किया है। खास बात यह है कि तीनों मेडल भारतीय शूटर ने ही दिलाए हैं। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन्स (3पी) ओलंपिक क्वालीफिकेशन राउंड की कड़ी परीक्षाओं और कठिनाइयों का अद्भुत संयम के साथ सामना किया और हर पोजिशन्स में प्रत्येक में 20 शॉट्स में शीर्ष स्तर का 590 स्कोर किया, जिससे 44-मैन फील्ड में सातवां स्थान प्राप्त किया और फ़ाइनल में पहुंचकर भारत को पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल दिलाया।

    एक अनुभवी 3पी शूटर स्वप्निल ने अपने पदार्पण ओलंपिक में पहला ओलंपिक फाइनल स्थान सुनिश्चित किया था। दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने थोड़ा सा चूकते हुए, 589 स्कोर के साथ 11वां स्थान प्राप्त किया था। कुसाले ने 60-शॉट क्वालीफाइंग राउंड में 38 इनर 10 सहित कुल 590 अंक बनाए। उन्होंने 99 के दो प्रभावशाली स्कोर के साथ शुरुआत की और एक ठोस आधार तैयार किया। उन्होंने प्रोन पोजीशन में अपना फॉर्म बरकरार रखा और 98 एवं 99 का स्कोर किया। फाइनल स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने 98 और 97 का स्कोर पोस्ट किया, कुसाले की कुल संख्या फाइनल में उनकी जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त थी।

  • जालंधर जिले के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 28 जुलाई को

    जालंधर जिले के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

    प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 28 जुलाई को

    चयनित खिलाड़ियों को साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा

    गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में 28 जुलाई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित किया जाएगा ट्रायल

    जिला जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर के लड़के व लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर 20 जुलाई ;युवाओं को जमीनी स्तर पर खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिभा पहचान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जालंधर जिले के ट्रायल 28 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

    इनमें जिला जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर
    के लड़के व लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के संयोजक और महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि प्रतिभा पहचान कार्यक्रम पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है और खासकर ताकि पंजाब में साइकिलिंग को बढ़ावा मिल सके। इसके तहत खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में भेजा जाएगा, जहां उनके आवास, भोजन, प्रशिक्षण, खेल उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

    काहलों ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों से युवाओं का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा और चयनित खिलाड़ियों को दिल्ली में अंतिम ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसमें जालंधर जिले के साथ-साथ होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और फिरोजपुर के 2010, 2011, 2012 में जन्मे लड़के और लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं।

    इन ट्रायल्स में एथलीटों को स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, हाई जंप (वर्टिकल) और लड़कों के लिए 1600 मीटर और लड़कियों के लिए 800 मीटर की दौड़ कराई जाएगी।
    इच्छुक खिलाड़ी 28 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी पात्रता (आधार कार्ड), आयु प्रमाण पत्र, 04 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करें।

    अधिक जानकारी के लिए प्रतिभा पहचान कार्यक्रम समिति सदस्य सतिंदर सिंह से फोन नंबर 9815849927 पर संपर्क कर सकते हैं।

  •  टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। इससे पहले टीम ने होटल आईटीसी मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने इंडिया चैंपियंस वाली खास जर्सी पहनी हुई है। इस खास जर्सी को पहनकर ही भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची। संजू सैमसन ने भी चैंपियंस वाली जर्सी का फस्र्ट लुक शेयर किया है, जिसे पहनकर ही खिसलाड़ी वानखेड़े में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

     गुरुवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी लेकर दिल्ली पहुंची तो हर तरफ इंडिया-इंडिया की आवाजें आने लगीं। रोहित शर्मा के हाथ में सिल्वर कलर की ट्राफी है। वैसे कई बार वल्र्ड कप ट्रॉफी की गोल्डन कलर की होती है।  ल्र्ड कप ट्रॉफी के कलर में अहम अंतर सोने और चांदी का होता है। दरअसल, टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी में गोल्ड का इस्तेमाल नहीं होता है और ये ट्रॉफी सिल्वर और रोडियम से मिलकर बनाई जाती है। वहीं, जो वनडे वल्र्ड कप होता है, उसकी ट्राफी सोने और चांदी से मिलकर बनाई जाती है, जिस वजह से उसका रंग गोल्डन होता है।

  • India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    न्यूयॉर्क : कप्तान रोहित सेना की अगुवाई में भारतीय टीम रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आंकड़ें गवाह है कि पाकिस्तान टी20 विश्वकप में भारत के आगे नहीं टिकता है और विश्वकप के अपने पहले मैच में नौसिखिया यूएसए से हार कर खासी दवाब में है जिसका फायदा उठाने में रोहित की सेना कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

    भारतीय समयानुसार एशिया की इन दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला प्राइम टाइम यानी रात आठ बजे से शुरु होगा। भारत 2007 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला चैंपियन बना वहीं पाकिस्तान ने अगले ही विश्वकप को अपने नाम कर लिया था। इसके बाद से दोनो ही टीमें प्रतिष्ठित विश्वकप उठाने में अब तक असफल रही है। पाकिस्तान ने 2022 में पिछले संस्करण में फाइनल में जगह बनाई लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी।

    कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने न्यूयॉर्क में अपने शुरुआती ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को आसानी से आठ विकेट से हराया था, जबकि बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान को डलास में सुपर ओवर में यूएसए से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
    मैच के ऐसे परिणाम ने पाकिस्तान पर रविवार का मैच जीतने की जिम्मेदारी डाल दी है क्योंकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वियों से हार से सुपर आठ में आगे बढ़ने में मुश्किल हो सकती है।

    नासाउ काउंटी पिच की पेचीदा प्रकृति पाकिस्तानी सीमरों को थोड़ी मदद कर सकती है। सतह पर काफी गति और असमान बाउंस है और कम स्कोर वाला मैच होने की संभावना रहती है। दिलचस्प बात यह है कि इस भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच में टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। बाबर आजम वर्तमान में 120 मैचों में 4067 रन के साथ विराट कोहली (118 मैचों में 4038 रन) और रोहित शर्मा (152 मैचों में 4026 रन) के साथ शीर्ष पर हैं।

    विराट कोहली भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी प्रतियोगिता में पाकिस्तान के खिलाफ पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 12 टी20 मुकाबले हुये हैं जिनमें भारत के खाते में आठ बार जीत आयी है जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ तीन बार जीत का स्वाद चखा है। एक मैच टाई टाई हुआ।

    दिलचस्प बात यह है कि इन 12 मैचों में से सात पिछले कुछ वर्षों में टी20 विश्व कप में हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप में दोनों प्रतिद्वंद्वियों की पहली भिड़ंत टाई पर समाप्त हुई और भारत ने आखिर में बाउल आउट जीत लिया। भारत ने अन्य छह मैचों में से पांच में सीधे जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत पर एकमात्र जीत दुबई में खेले गए 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आई थी। पिछली बार दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में आमने-सामने थी, तब भारत ने मेलबर्न में जीत दर्ज की थी।

  • अंपायर्स से बहसबाजी करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

    अंपायर्स से बहसबाजी करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

     

    नई दिल्ली- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अंपायर्स से बहस करना महंगा पड़ गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। सैमसन को अपनी मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर बोर्ड को देना होगा।

    दरअसल, जब दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन ने जोरदार शॉट मारा तो बाउंड्री पर तैनात शाई होप ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान उन्हें खुद को बाउंड्री छूने से बचाते देखा गया। इस करीबी मामले के बावजूद अंपायर ने बिना समय गवाएं आउट दे दिया। संजू भी डगआउट की तरफ जाने लगे। इस दौरान रीप्ले में उनके कैच आउट का वीडियो चला जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंपायर से बात करने के लिए पहुंचे। इस मैच में राजस्थान के कप्तान 46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।

    इस विवाद पर अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “जब बदला है खेल, वो था संजू सैमसन का फैसला… संजू सैमसन के आउट होने का फैसला, अब कोई कुछ भी कहे, अलग-अलग ओपिनियन हो सकती है इस पर, लेकिन जब आप साइड ऑन देखेंगे, तो दो बार पैर बाउंड्री लाइन पर लगता है, और वो बहुत क्लियर है। और मैं बहुत साफ हूं, या तो आप टेक्नॉलजी को इस्तेमाल मत कीजिए, और अगर आप टेक्नॉलजी इस्तेमाल करते हैं और टेक्नॉलजी गलत होती है, तो ये ऐसे ही है जैसे आप दूध में मक्खी देखकर निगल जाएं। ये ऐसे ही है जैसे दूध में मक्खी पड़ी है और आपसे कोई कहे, इसे पियो, आप नहीं पियोगे ना, ये ऐसे ही है। दो बार पैर लगता है, और इसके बाद कोई अगर कहे ये नॉटआउट है।”

  • व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र द्वारा राजपूत भवन लधेवाली में योग एवं ध्यान कार्यशाला जारी

    MBD WEB NEWS ; जालंधर (सुमेश शर्मा) आधुनिक युग में मनुष्य के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन जीने की कला सिखाने वाली 7 दिवसीय विशेष योग और ध्यान कार्यशाला लधेवाली रोड स्थित राजपूत भवन में जारी है। 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला के दौरान सभी संप्रदायों और धर्मों से स्वतंत्र रहकर संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध पूरे ब्रह्मांड में गुरुओं के गुरू कहे जाने वाले श्री श्री सुदर्शन जी के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि विशाल जी छात्रों को सुविधाजनक तरीके से मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि विशाल जी ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ एवं रक्त संबंधों से ऊपर उठकर सर्वजन हिताय को मुख्य लक्ष्य रखना ही व्यक्ति को महान बनाता है। उन्होंने शहीद भगत सिंह सहित अन्य योद्धाओं और देशभक्तों का उदाहरण देते हुए दर्शकों को मानवता के कल्याण के लिए सदैव सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम उन सैनिकों और अन्य योद्धाओं को सलाम करते हैं जो अपने परिवार से ऊपर उठकर पूरे देश के हितों के लिए लड़ते हैं क्योंकि उन्होंने लाखों देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन को अपने परिवार के हितों से ऊपर रखा है।

    इसके साथ ही ब्रह्मर्षि विशाल जी ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की सलाह देते हुए कहा कि आज के भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों पर डाला जाने वाला दबाव ही घरों में बढ़ती कलह और सामाजिक रिश्तों में दूरियां बढ़ने का असली कारण है।


    महान व्यक्तित्व का स्वामी बनने के लिए स्वस्थ शरीर के साथ-साथ उच्च मानसिकता की आवश्यकता पर बल देते हुए ब्रह्मर्षि विशाल जी ने प्रतिभागियों को लाभकारी योग आसन सिखाए, इस समय उपस्थित पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने संगीत की धुनों पर नृत्य सत्र का खूब आनंद लिया।
    रोजाना सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस जीवन-परिवर्तनकारी कार्यशाला में पहली बार पंजीकृत प्रतिभागियों के अलावा, पीले कार्ड धारक प्रशिक्षु जो पहले से ही इस कार्यशाला में भाग ले चुके हैं, वे भी इस जीवन-परिवर्तनकारी कार्यशाला में अधिक ऊर्जा के साथ कार्यशाला में भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।

  • टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

    टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

     

    टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

     

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 29 नवंबर डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने बुधवार को जालंधर शहर में टेबल टेनिस इनडोर हॉल के नवीनीकरण के लिए जिला खेल अधिकारी के दफ्तर में स्थित स्टेडियम का दौरा किया और वहां किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

    खेल विभाग के अधिकारियों और जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन जालंधर के पदाधिकारियों के साथ टेबल टेनिस हॉल का दौरा करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने उनसे स्टेडियम में आवश्यक मुरम्मत और नवीकरण कार्यों संबंधी जानकारी प्राप्त की।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेडियम की छत व फर्श की मुरम्मत, लाइट, दीवारों पर प्लास्टर व अन्य जरूरी कार्यों का एस्टीमेट जल्द से जल्द भेजें ताकि सरकार से फंड प्राप्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने हॉल में टेबल टेनिस प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जहां अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में यहां 100 से अधिक खिलाड़ी टेबल टेनिस की कोचिंग ले रहे है। डिप्टी कमिश्नर ने इसी दफ्तर में स्थित बास्केट बॉल मैदान का भी दौरा किया।

    राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा प्रदान करने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हॉल की नुहार में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी युद्धविंदर सिंह, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

    कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल जालंधर टेबल टेनिस इंडोर हाल का दौरा करते हुए।

  • क्रिकेट फाइनल : छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर Rapid Action Force रहेगी तैनात

    क्रिकेट फाइनल : छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर Rapid Action Force रहेगी तैनात

     

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 3000 और बाकी जगहों को तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनाती गई है. टीम इंडिया की निगाहें तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी, जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की नजर छठी बार चैंपियन बनने की होगी.

    छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6000 जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर RAF का  पहरा

    अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम

    अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज छावनी में तब्दील हो जाएगा क्योंकि इसी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. इसके लिए पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6000 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया की निगाहें तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी, जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की नजर छठी बार चैंपियन बनने की होगी.

    अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि इस मैच को देखने के लिए पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की आवाजाही और कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. गुजरात पुलिस, रेपिड एक्शन फोर्स (RAF), होम गार्ड के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है.

    Narendra Modi Stadium (2)

    पुलिस के 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

    मलिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह खिताबी मुकाबला बिना किसी परेशानी के संपन्न हो, इसके लिए 6000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. इनमें से करीब 3000 पुलिसकर्मियों को स्टेडियम के अंदर तैनात किया जाएगा जबकि बाकियों को अन्य प्रमुख जगहों, जैसे होटल जहां खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे, वहां की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा.

    Narendra Modi Stadium (3)

    अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम किसी भी खतरे के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं. बता दें कि स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, सिंगापुर के गृह मामलों और कानून मंत्री के. शनमुगम, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरेड संगमा समेक कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

    बता दें कि टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक विजय रथ पर सवार है. 10 मैचों में से 10 मैच जीत चुकी है. आज इसका फाइनल मैच है. भारत के पास 12 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप जीतने का मौका है.

  • कल वर्ल्ड कप के फाइनल अहमदाबाद में लगेगा VIPs का मेला, मेहमानों की लिस्ट में ये दिग्गज

    कल वर्ल्ड कप के फाइनल अहमदाबाद में लगेगा VIPs का मेला, मेहमानों की लिस्ट में ये दिग्गज

     

    गुजरात का अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में देश-दुनिया की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगीं. मैच देखने पहुंचने वाली इन नामचीन हस्तियों की लिस्ट सामने आई है जिसमें 100 से अधिक वीवीआईपी शामिल हैं.

    आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार को होने वाले इस मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनियाभर के 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे. मुकाबले वाले दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन के उतरने की संभावना है.फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई की ओर से भी विशेष तरह की तैयारी की गई है.

    क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने पहुंचने वाले जिन 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट की सूची सामने आई है उसमें पीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस के अलावा 8 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. वहीं, विदेशी मेहमानों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी अहमदाबाद पहुंचेगा. मुकाबला देखने को लिए सिंगापुर, अमेरिका और यूएई के राजदूत भी स्टेडियम में नजर आएंगे.

    भारत से शामिल होने वाले कुछ वीवीआईपी गेस्ट

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
    • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
    • असम, मेघालय समेत 8 राज्यों के मुख्यमंत्री
    • तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन

    विदेशों से शामिल होने वाले वीवीआईपी गेस्ट

    • ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री
    • ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल
    • सिंगापुर, अमेरिका, यूएई के राजदूत

    अन्य वीवीआईपी मेहमान

    • सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस और पूर्व जस्टिस
    • गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस
    • अन्य राज्यों के न्यायालयों के न्यायाधीश

    वहीं, वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी 49.4 ओवर में 212 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 101 रनों की पारी खेली वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्राविस हेट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए.