Category: SPORTS

  • T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    एडिलेड : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।सेमीफाइनल के लिये बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर तरजीह दी गई है।

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने वाले हैं। यहां बहुत अच्छा माहौल बनने वाला है। हमें मैदान के अलग-अलग आयामों के अनुसार ढलना होगा। हमने टीम में दो बदलाव किये हैं। (डेविड) मलान और (मार्क) वुड चोट के साथ बाहर हैं। (फिलिप) सॉल्ट और (क्रिस) जॉर्डन टीम में आए हैं। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। आशा है कि यह पूरे मैच के दौरान अच्छा रहेगा।

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते। हमने टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे लिए उसी तरह खेलने का एक और मौका है। हमने हाल के वर्षों में इन लोगों के साथ काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और जानते हैं कि उनके पास क्या ताकत-कमजोरियां हैं। इसका फायदा उठाना जरूरी है। शांत रहना महत्वपूर्ण है। यह (चोट) डराने वाला था लेकिन अब मैं ठीक हूं। हमारे पास जिस तरह की प्रतिभा है, एकादश चुनना मुश्किल था। हम पिछले मैच की टीम के साथ ही मैच में जा रहे हैं।

    भारतीय एकादश : केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

    इंग्लैंड एकादश : जॉस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद

  • T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

    T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

     

    एडिलेड : भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि अगर भारत जीतने में सफल रहा तो फाइनल में उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

    पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।

  • फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में हुई भयंकर हिंसा, 127 की मौत- 180 से ज्यादा घायल

    फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में हुई भयंकर हिंसा, 127 की मौत- 180 से ज्यादा घायल

     

    नई दिल्ली : बड़ी खबर इंडोनेशिया से है। यहां के मलंग रीजेंसी के कांजुरुहान स्टेडियम में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया क्लब के बीच मैच हो रहा था। मैच में अरेमा की टीम हार गई। इसके बाद दोनों टीम के फैंस आपस में भिड़ गए। इस हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

    जानकारी के मुताबिक हार से निराश फैंस भड़के और आपस में लड़ने लगे। लड़ाई के बाद वहां भगदड़ मची और ज्यादातर लोगों की मौत भगदड़ में ही हुई है। मैदान में इस कदर दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। मरने वालों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं। जानकारी ये भी आ रही है प्रशासन भीड़ को काबू नहीं कर पाया। स्टेडियमें क्षमता से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

    यह घटना शनिवार रात पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। पूर्वी जावा प्रांत में इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने बताया कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थक मैदान पर आ गए और हिंसा करने लगे। उन्होंने बताया कि मैच के देखने 40 हजार दर्शक मौजूद थे। उनमे से तकरीबन तीन हजार दर्शक मैदान की ओर भागे। हालात को काबू करने के लिए अधिकारियों को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिसके बादभगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए है। अफिंटा ने रविवार को एक बयान में कहा कि घटना में 127 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हो गई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।

    मैदान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सैकड़ों फैंस मैदान पर घुस गए और फिर वहां पर एक दूसरे पर हमला करने लगे। फुटेज में लोगों को मलंग के स्टेडियम में पिच पर दौड़ते हुए और बॉडी बैग की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच शुरू करने के लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। पीएसएसआई ने कांजुरुहान स्टेडियम में अरेमा समर्थकों की हिंसा पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि हमें खेद है और पीड़ितों के परिवारों और घटना के लिए सभी पक्षों से माफी मांगते हैं।

    लीग ने दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। अरेमा एफसी टीम को इस सीजन के बाकी मैचों के लिए मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। लीग के मालिक पीटी एलआईबी के अध्यक्ष निदेशक अखमद हादियन लुकिता ने कहा कि पीएसएसआई के अध्यक्ष से निर्देश मिलने के बाद हमने निर्णय की घोषणा की।

  • कब्बड्डी प्लेयर्स को टॉयलेट में परोसा गया खाना , VIDEO हुई वायरल, सहारनपुर स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में खाना बना, टॉयलेट में रखा, जिसे अपनी अपनी प्लेट में रखती दिखीं बच्चियां

    कब्बड्डी प्लेयर्स को टॉयलेट में परोसा गया खाना , VIDEO हुई वायरल, सहारनपुर स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में खाना बना, टॉयलेट में रखा, जिसे अपनी अपनी प्लेट में रखती दिखीं बच्चियां

    तीन दिवसीय सब-जूनियर गर्ल्स कबड्डी कॉम्पिटिशन के पहले दिन 16 सितंबर को खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन में आधा पका चावल परोसा गया था, जब खिलाड़ियों ने अधपके चावल के बारे में शिकायत की, तो रसोइए ने चावल की प्लेट उठाकर शौचालय के अंदर रख दी।

    यूपी के सहारनपुर में खेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही एक वायरल वीडियो के जरिए सामने आई है। सहारनपुर के भीमराव स्टेडियम में 300 महिला कबड्डी प्लेयर्स सब-जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। इनके लिए स्वीमिंग पूल में लंच बनाया गया और उसे टॉयलेट में रख दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

    खेल अधिकारी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस मामले पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर सख्त एक्शन लेने को कहा है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

    टॉयलेट की जमीन पर रखी पूड़ियां। इन्हें खाने से खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था।
    टॉयलेट की जमीन पर रखी पूड़ियां। इन्हें खाने से खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था।

    टॉयलेट में खाना रखने का वीडियो 16 सितंबर का है। इसी दिन खिलाड़ियों को लंच दिया जाना था। वीडियो में दिख रहा है कि टॉयलेट में चावल और पूड़ियां रखी हैं। टॉयलेट सीट्स खुली हुई हैं और बच्चियां यहां से अपनी प्लेट में खाना उठाती दिख रही हैं। टॉयलेट में ही पूड़ी का आटा गूंथा गया और तेल की कड़ाही भी यहीं रखी हुई दिख रही है। बाद में कुछ लोग इसे बाहर ले जाते दिखे। एक पेपर बिछाकर इस पर पूड़ियां रख दी गई थीं। इसके बाद स्टेडियम के बाहर का दृश्य दिखाई दे रहा है। यहां भी कई लड़कियां अपनी प्लेट में खाना रखे दिखाई दे रही हैं।

    लंच की कच्ची सामग्री भी टॉयलेट में रखी गई, यहीं पर तैयार की गई।
    लंच की कच्ची सामग्री भी टॉयलेट में रखी गई, यहीं पर तैयार की गई।
    कुछ खिलाड़ियों के आपत्ति जताने के बाद सबने खाना खाने से मना कर दिया था।
    कुछ खिलाड़ियों के आपत्ति जताने के बाद सबने खाना खाने से मना कर दिया था।

    यूपी कबड्डी संघ ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी सहारनपुर को दी थी। प्रतियोगिता 16 ये 18 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमें आई थीं। इसमें करीब 300 खिलाड़ी थे। खिलाड़ियों के ठहरने और खाने का इंतजाम स्टेडियम में ही किया गया था।

    कुछ खिलाड़ियों को ये ठीक नहीं लगा तो उन्होंने खाना वापस रख दिया। खिलाड़ियों ने जब ये सब देखा तो वे भड़क गईं। उन्होंने लंच करने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने सब्जी, सलाद और रायता खाकर पेट भरा। सिर्फ खाने को ही टॉयलेट में नहीं रखा गया, बल्कि लंच वहां रखने के बाद भी स्टेडियम के दूसरे खिलाड़ी उस टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, शरत कमल ने भी किया कमाल

    कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, शरत कमल ने भी किया कमाल

     

    Commonwealth Games 2022 Day 11 Update आज गेम्स के आखिरी टीम भारत की नजर कई गोल्ड पदकों पर रहने वाली है। सबसे बड़ी उम्मीद भारतीय दल को बैडमिंटन में हैं जहां दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सिंगल्स फाइनल में खेलने उतरेगी

    Commonwealth Games 2022 Day 11 Update: बैडमिंटन में भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, शरत कमल ने भी किया कमाल

    • वोमेंस सिंग्ल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड मेडल
    • मेंस सिंगल्स मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड मेडल
    • सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी ने जीता गोल्ड मेडल
    • हॅाकी मेंस टीम ने जीता सिल्वर मेडल
    • टेबल टेनिस में शरत कमल ने जीता गोल्ड मेडल

    मेंस डबल्स गेम में सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के बेन लेन / सीन वेंडी को 21-15, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। बैडमिंटन में भारत का तीसरा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 21वां गोल्ड मेडल है।

    नई दिल्ली Commonwealth Games 2022 Day 11 Update: भारतीय टीम ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। आज गेम्स के आखिरी टीम भारत की नजर कई गोल्ड पदकों पर रहने वाली है। पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। टेबल टेनिस में शरथ कमल ने भी गोल्ड मेडल जीता। वहीं हॉकी में इंडिया मेंस टीम ने सिल्वर मेडल जीता। पूरे दिन के हर एक अपडेट को लेकर हम आपके साथ रहेंगे।

     

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुआ दोगुना

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुए दोगुना

    Father’s health deteriorated while waiting for medal winner son at Amritsar airport, doubled his enthusiasm for meeting his son

    अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुआ दोगुना

     

    अमृतसरः महानगर के एयरपोर्ट पर अपने पदक विजेता बेटे का इंतजार कर रहे पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस कारण वह बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें उनके साथ आए परिजनों ने संभाला। बता दें कि अमृतसर के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर वापस भारत लौटे हैं। एयरपोर्ट के बाहर हजारों प्रशंसकों के साथ उनका इंतजार कर रहे उनके पिता अचानक बेहोश होकर गिर गए थे।

    बता दें कि लवप्रीत सिंह रविवार को सुबह दस बजे के करीब एयरपोर्ट रोड स्थित अपने गांव बल सिकंदर पहुंचेंगे, उनके पारिवारिक सदस्यों ने एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू से लेकर अपने गांव के घर तक बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए लेकर जाने की योजना बनाई है। शनिवार को यूके से लौटे खिलाड़ियों के साथ अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे लवप्रीत सिंह अपनी मां सुखविंदर कौर के साथ गले लग कर मिले थे।

    जबकि उसके बाद अपने दादा गुरमेज सिंह, पापा कृपाल सिंह, दादी जसबीर कौर, बहन मनप्रीत कौर और भाई हरप्रीत सिंह के साथ कुछ ही पल मिले थे, क्योंकि पटियाला में पंजाब सरकार द्वारा करवाए जाने वाले सम्मान समारोह में पहुंचना था। रविवार को फूलों की वर्षा करते हुए ओपन गाड़ी में लवप्रीत को घर तक लेकर जाया जाएगा।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

    Many players including Birmingham gold medalist Mira Bai Chanu reached Amritsar airport, people warmly welcomed

    अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

     

    अमृतसरः इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल लेकर लौटे देश के वेटलिफ्टर्स शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू व अमृतसर के कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए पंजाब सरकार की तरफ से डीसी अमृतसर व अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी ने उनके सम्मान में जोरदार तालियां बजाई। खिलाड़ियों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और माला भी पहनाई गई। इसके बाद सभी प्लेयर्स पटियाला रवाना हो गए, जहां उनका सम्मान किया जाएगा।

    सभी प्लेयर्स जैसे ही अमृतसर एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। उन पर फूल फेंके गए। लवप्रीत व पंजाब के अन्य प्लेयर्स का परिवार भी अमृतसर पहुंचा था। लवप्रीत को देखते ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लवप्रीत के दादा ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा खुशी है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता। वह अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचा है। परिवार के लोगों ने भी उसका पूरा साथ दिया है।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ हुए स्वागत के बाद सभी प्लेयर्स को कारों में बैठाकर सड़क मार्ग से पटियाला के लिए रवाना कर दिया गया। नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में सभी प्लेयर्स के लिए सम्मान समारोह रखा गया है। जहां से सम्मान हासिल करने के बाद सभी प्लेयर्स अपने घरों की तरफ रवाना हो जाएंगे।

  • वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न, सिंगर की मौत पर 3 दिन नहीं खाया था खाना

    You are currently viewing वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न, सिंगर की मौत पर 3 दिन नहीं खाया था खाना

    Weightlifter Vikas Thakur celebrates after winning silver medal in the style of Sidhu Musewala, did not eat food for 3 days after Singer’s death

    वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न, सिंगर की मौत पर 3 दिन नहीं खाया था खाना

     

    नई दिल्लीः इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले वेट लिफ्टर विकास ठाकुर दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बहुत बड़े फैन हैं। विकास ठाकुर ने 96 किलो वर्ग में यह मेडल जीता, विकास ने कुल 346 किलो वजन उठाया। यह बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 12वां मेडल है। इनमें से 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं। विकास ठाकुर ने 96 किलो वर्ग में स्नैच में 155 और क्लीन एंड जर्क में 191 किलो का वजन उठाया, जो सिल्वर मेडल जीतने के लिए काफी था।

    बता दें कि भारत से बर्मिंघम तक की यात्रा में मूसेवाला के गीत सुनते हुए विकास आए हैं। बड़ी बात यह है कि विकास ने मूसेवाला की हत्या के 2 दिन बाद तक खाना नहीं खाया था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेडल सेरेमनी के दौरान विकास ठाकुर ने मूसेवाला के अंदाज में ही जांघ पर थपकी मारकर जीत सेलिब्रेट की।

    उनका कहना था कि पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। हालांकि विकास का कहना है कि मैं कभी मूसेवाला से मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा। विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी हैट्रिक पूरी की है। साथ ही मां से किया वादा भी पूरा किया। विकास ठाकुर ने अपनी मां से वादा किया था कि मां के जन्मदिवस पर उसका फाइनल होगा और उसी दिन विकास ने मां आशा ठाकुर की झोली में मेडल डाल उनकी मुराद पूरी की। विकास ने पहले 2014 में सिल्वर, 2018 में कांस्य पदक जीता था और अब 2022 में सिल्वर मेडल जीत कर देश का, परिवार का नाम रोशन कर दिया।

  • साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता

    साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता

    *साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता*

     

    रविवार को एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) ने अपने स्थापना की पहली वर्षगाँठ एच एम वी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट के सफल आयोजन से मनाई। जालंधर महानगर के मेयर जगदीश राज राजा जी ने टूर्नामेंट का आगाज़ रीबन काटकर किया। इस पुरुष डबल टूर्नामेंट में जिला जालंधर से 16 टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। 4 राउंड तक चले इन मुकाबलों में साजन कुमार व हिने मल्होत्रा विजेता बने। सुनीक सहगल व जसविंदर सिंह दूसरे स्थान पर और गौरव अग्रवाल व प्रदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
    क्लब के वाईस प्रेसिडेंट लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा व जनरल सेक्रेटरी सुनील शर्मा ने सभी टीमों के फिक्स्चर डाल कर टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सभी मैचों का संचालन रूल रेगुलेशनस के साथ व्यवस्थित ढंग से बाखूबी किया।
    कौंसलर बंटी नीलकंठ, सीनियर कांग्रेस लीडर जोगिंदर शर्मा व आम आदमी पार्टी के नेता जिमी कालिया ने टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों की हौंसला अफ़ज़ाई की। क्लब के प्रधान सतपाल सेतिया ने सभी गणमान्य अतिथियों की बुके देकर सन्मानित किया। अंत में आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सन्मानित किया। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा व सतपाल सेतिया जी ने सभी खिलाड़ियों का उनकी खेल भावना व उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया व आगे से भी ऐसे टूर्नामेंट करवाते रहने का वादा किया।

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    You are currently viewing ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    Former Australian cricketer Andrew Symonds died in a road accident, a wave of mourning in the cricket world

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    मुबंईः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार देर रात कार हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे विश्व के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साइमंड्स को कार के बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। उनके असमय निधन की सूचना मिलते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं। एंड्रयू साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं।

    वहीं साइमंड्स की मौत की खबर से जहां पूरे विश्व क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं बॉलीवुड भी साइमंड्स की असमय मौत पर शोक ग्रस्त है। इस मौके अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद है, एंड्रयू साइमंड्स कार हादसे की दुखद खबर से नींद खुली। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।”

    ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी ट्वीट करके साइमंड्स के निधन पर दुख जताया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”एंड्रयू साइमंड्स के ऑस्ट्रेलिया में एक कार हादसे में निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमने मैदान के अंदर और बाहर एक अच्छा रिश्ता साझा किया। परिवार के संवेदनाएं और प्रार्थना।”