कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, शरत कमल ने भी किया कमाल
Commonwealth Games 2022 Day 11 Update आज गेम्स के आखिरी टीम भारत की नजर कई गोल्ड पदकों पर रहने वाली है। सबसे बड़ी उम्मीद भारतीय दल को बैडमिंटन में हैं जहां दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सिंगल्स फाइनल में खेलने उतरेगी
- वोमेंस सिंग्ल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड मेडल
- मेंस सिंगल्स मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड मेडल
- सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी ने जीता गोल्ड मेडल
- हॅाकी मेंस टीम ने जीता सिल्वर मेडल
- टेबल टेनिस में शरत कमल ने जीता गोल्ड मेडल
मेंस डबल्स गेम में सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के बेन लेन / सीन वेंडी को 21-15, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। बैडमिंटन में भारत का तीसरा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 21वां गोल्ड मेडल है।
नई दिल्ली Commonwealth Games 2022 Day 11 Update: भारतीय टीम ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। आज गेम्स के आखिरी टीम भारत की नजर कई गोल्ड पदकों पर रहने वाली है। पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। टेबल टेनिस में शरथ कमल ने भी गोल्ड मेडल जीता। वहीं हॉकी में इंडिया मेंस टीम ने सिल्वर मेडल जीता। पूरे दिन के हर एक अपडेट को लेकर हम आपके साथ रहेंगे।








Leave a Reply