Category: POLITICAL

  • बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

    बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

    नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट (Budget 2025) को लेकर जनता की उम्मीदें सबसे ज्यादा बढ़ी हुई है। वित मंत्री निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदें विशेष रूप से मिडिल क्लास और टैक्सपेयर वर्ग की है। बजट 2025 में कई ऐसी घोषणाएं की जा सकती हैं जिनका सीधा असर आम जनता के जीवनस्तर पर पड़ेगा। वहीं, क्यास लगाए जा रहे है कि इस बजट में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। तो चलिए हम आपको बतातें है क्या सस्ता और क्या महंगा होने के उम्मीद है।

    1. पेट्रोल-डीजल की घट सकती हैं कीमतें
    एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की सिफारिश की है। CII एक उद्योग संगठन है।

    2. मोबाइल हो सकते है सस्ते
    कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स से जुड़े पाटर्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20% ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग की लागत में कमी आएगी। इससे उनको बूस्ट मिलेगा। सरकार मेक इन इंडिया के तहत इस तरह की छूट दे रही है।

    3. सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं
    गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अभी इस पर 6% ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।

    4. 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो सकती है
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए रिजीम के तहत 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री की जा सकती है। 15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच की इनकम के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है। अभी इसमें 6 टैक्स ब्रैकेट हैं। 15 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लगता है। नए रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।

    5. PM किसान सम्मान निधि बढ़ सकती है
    PM किसान सम्मान निधि सालाना 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए की जा सकती है। इस योजना में अभी 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना का भी दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी आर्थिक रूप से कमजोर और 70 साल से ज्यादा के बुजर्गों को इस योजना का फायदा मिलता है। इस योजना में 36 करोड़ से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। अटल पेंशन योजना (APY)की पेंशन राशि दोगुनी यानी, 10 हजार रुपए की जा सकती है। फिलहाल, मैक्सिमम मंथली पेंशन 5 हजार रुपए है। अभी तक इस योजना में 7 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर हो चुके हैं।

  • बिगड़े बोल; सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘Poor Lady’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग

    बिगड़े बोल; सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘Poor Lady’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग

     

    नई दिल्ली- संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा कई गई टिप्पणी से सियासत गर्मा गई है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, “वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।

    दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया ने राष्ट्रपति को Poor Lady (बेचारी महिला) कह डाला।
    वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady

    अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, “हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।”

    माफी मांगे सोनिया गांधी
    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।” राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बार-बार लॉन्च नहीं हो पाते हैं।

  • जानें केजरीवाल के घर के बाहर किस ने फेंका कचरा फेंक कर किया प्रदर्शन..

    जानें केजरीवाल के घर के बाहर किस ने फेंका कचरा फेंक कर किया प्रदर्शन..

     

    नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्वाति गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा गाड़ी लेकर पहुंचीं और पूरा कूड़ा फेंककर प्रदर्शन कर रही थीं।

    पुलिस ने जब उन्हें डिटेन किया तो उन्होंने कहा, “आज पूरी दिल्ली कूड़े का ढेर बन गई है। मैं यहां अरविंद केजरीवाल से मिलने आई थी। लेकिन पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है।” स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के खिलाफ कई पोस्ट किए। पहले पोस्ट में स्वाति ने लिखा, “विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े का ढेर लगा है। लोगों में बहुत गुस्सा है। ये सारा कचरा उठाकर केजरीवाल के घर फेंकने जा रहे हैं। बुरा हाल कर रखा है पूरी दिल्ली का। जो गंदगी और बदबू दिल्लीवासी रोज झेलते हैं, आज वो केजरीवाल झेलेंगे। जनता आ रही है केजरीवाल जी, डरना मत।”

    स्वाति पोस्ट डालने के बाद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। उनके साथ कुछ महिलाएं भी थीं जो हाथों में बैनर लेकर केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। स्वाति ने दूसरे पोस्ट में लिखा, “ये सारा कूड़ा अभी केजरीवाल जी के घर फेंकने जा रही हूं।” स्वाति ने इस पोस्ट में कई कूड़े की फोटो भी शेयर की। तीसरे पोस्ट में स्वाति ने लिखा कि “3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल जी के घर पहुंचने वाली हूं। केजरीवाल जी, डरना मत.. जनता के सामने आना और देखना क्या हाल बनाया है दिल्ली का।” मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल को समझाने का प्रयास किया लेकिन, वो विरोध प्रदर्शन पर अड़ी रहीं। पुलिस के चेताने के बाद भी जब स्वाति मालीवाल नहीं मानीं तो दिल्ली महिला पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। इस दौरान मालीवाल ने मीडिया से कहा कि “केजरीवाल ने पूरे शहर को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है। मैं यहां उनसे बात करने के लिए आई थी। अभी भी समय है सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधारेगी। मैं केजरीवाल से कहना चाहती हूं कि पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है। लेकिन, मैं डरने वाली नहीं हूं। न ही पुलिस से और न ही आम आदमी पार्टी के गुंडों से।”

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर EC ने डाली रेड, कपूरथला हाउस की तलाशी लेने पहुंचे अधिकारी..

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर EC ने डाली रेड, कपूरथला हाउस की तलाशी लेने पहुंचे अधिकारी..

     

    चंडीगढ- दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पंजाब में सियासी गर्माहठ तेज हो गई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड की है। टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के कपूरथला हाउस की तलाशी ले रही है।

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।

  • वक्फ बिल को लेकर जारी जेपीसी की बैठक में मचा हंगामा, एक दिन के लिए निलंबित किए गए ये सांसद

    वक्फ बिल को लेकर जारी जेपीसी की बैठक में मचा हंगामा, एक दिन के लिए निलंबित किए गए ये सांसद

     

    वक्फ बिल पर आज जेपीसी की बैठक में हंगामा देखने को मिला। दरअसल दोनों गुटों के सांसदों के बीच बहस तेज हो गई। इस कारण 10 सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

    वक्फ बिल पर आज जेपीसी यानी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक में खूब हंगामा देखने को मिला है। दरअसल जेपीसी की बैठक में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक दिन के लिए विपक्ष के कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सांसदों ने टीएमसी के कल्याण बनर्जी, टीएमसी के नदीम उल हक, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोबीबुल्लाह, कांग्रेस के नासिर हुसैन, कांग्रेस के इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत, डीएमके के ए राजा और अब्दुल्ला को शामिल हैं। बता दें कि इन सांसदों को समिति से नहीं बल्कि केवल आज की बैठक से निलंबित किया गया है।

    बुलाने पड़ गए मार्शल

    बता दें कि जेपीसी की बैठक में इस कदर दोनों पक्षों में हंगामा बढ़ गया कि मार्शल को बुलाना पड़ा। इस दौरान सांसदों द्वारा खूब नारेबाजी की गई। विपक्ष ने 27 जनवरी को क्लॉज बाई क्लॉज पर चर्चा करने से ऐतराज जताया है। इसके खिलाफ विपक्ष ने जोर से हंगामा किया है। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संसदीय समिति 24 और 25 जनवरी को प्रस्तावित कानून पर खंड-दर-खंड विचार करने वाली है। यह रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया है। समिति की रिपोर्ट संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति ने देश भर के हितधारकों के साथ अपनी परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले समिति के सदस्यों की राय लेने की दिशा की तरफ बढ़ रही है।

    अंतिम चरण में पहुंचा वक्फ संशोधन विधेयक

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति को आगामी बजट सत्र के आखिरी दिन तक कार्यकाल विस्तार दिया था। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक चलेगा। हालांकि बीच में कुछ दिनों का अवकाश होगा। सदस्य अब मसौदा कानून में अपने संशोधनों का प्रस्ताव कर सकते हैं और उन पर मतदान किया जाएगा। विपक्षी सांसद, जो विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं, संशोधन का प्रस्ताव दे सकते हैं। हालाँकि, इन्हें स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है क्योंकि समिति में भाजपा और उसके सहयोगी दल बहुमत में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खंड-दर-खंड विचार के आधार पर मसौदा रिपोर्ट तैयार की जाएगी और विधायी विभाग के साथ साझा की जाएगी।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। इस पहल के तहत, पूरे पंजाब में इन कार्यालयों में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कैमरा सुचारू रूप से कार्य करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कैमरों की चालू स्थिति के बारे में 31 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

    मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी भी इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नरों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज के माध्यम से किसी भी समय अचानक चेकिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे जब चाहें, कैमरों के माध्यम से कार्यालयों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस ; कोर्ट के फैसले के खिलाफ HC पहुंची ममता सरकार, दोषी संजय को फांसी देने की मांग

    ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस ; कोर्ट के फैसले के खिलाफ HC पहुंची ममता सरकार, दोषी संजय को फांसी देने की मांग

     

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट के फैसले को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सियालदह कोर्ट ने सोमवार को दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ अब राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने याचिका दायर कर अदालत से दोषी संजय रॉय को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषी को दी गई उम्रकैद की सजा पर्याप्त नहीं है।

    सोमवार को अदालत में संजय को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया था। इस दौरान मृतका के माता-पिता भी मौजूद थे। सुनवाई के दौरान संजय ने एक बार फिर खुद को निर्दोष बताते हुए फंसाए जाने का आरोप लगाया। न्यायाधीश ने सजा सुनाने से पहले संजय को अंतिम बार बोलने का मौका दिया था और उससे पूछा था कि क्या उसके परिवार वालों ने उससे कोई संपर्क किया है, जिसके जवाब में संजय ने ‘नहीं’ कहा था।

    यह मामला आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या से संबंधित है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। अब देखना यह है कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।

  • भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    नई दिल्ली- भाजपा ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसका ऐलान पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद कर सकती है।

    वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनावों तक BJP की अगुवाई करते रहेंगे। उनका अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। BJP के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य अभी चुने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों की इकाइयों में से कम से कम 50% को अपना संगठनात्मक चुनाव पूरा करना होगा। अब तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है। सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। इस रेस में कई नाम अभी तक सूत्रों के द्वारा उछाले जा चुके हैं। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नामों की चर्चा हो रही। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी सियासी गलियारों में लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ भूपेंद्र यादव में से किसी एक की संभावना प्रबल है।

  • अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी

     अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी..

     

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किराएदारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाती है, तो राजधानी के लाखों किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगी।

    प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा, हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे दिल्ली में रहने वाले किराएदार भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग किराए पर रहते हैं और कई मकानों में एक-एक सौ किराएदार तक रहते हैं, जो बेहद गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, मैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा हूं। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है, लेकिन मुफ्त बिजली और पानी का नहीं। यह स्थिति बदलने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह दिल्ली के बड़ी आबादी वाले किराएदार वर्ग को सीधे तौर पर राहत प्रदान करने का वादा करता है।

  • खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, लगा यूएपीए

    खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, लगा यूएपीए

     

    चंडीगढ़ ;डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल अमृतपाल सिंह पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यूएपीए लगाया गया है। अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला पर भी यूएपीए लगाया गया है। ये कार्रवाई जिला पुलिस ने पंथक संगठनों से जुड़े नौजवान गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड में की है। इस केस में यूएपीए की बढ़ोतरी करने के बारे में एसआईटी ने फरीदकोट की कोर्ट को लिखित रूप में जानकारी दे दी है। यूएपीए लगने के बाद पहले से ही एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    सांसद अमृतपाल सिंह को पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया है। अब फरीदकोट के इस मामले में UAPA की धाराएं लगने से उसके लिए कानूनी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। पंजाब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले UAPA की धाराएं भी जोड़ी हैं।