Category: POLITICAL

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi again reached the court of mother Baglamukhi, got the tantric rituals done

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

     

    देहराः मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार को मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विशेष गुप्त पूजा भी की और एक गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान भी करवाया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी साथ था। जिक्रोयग्य है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दिसंबर महीने में दूसरी बार मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे हैं।

    हालांकि, इस बार सीएम गुरुवार को यहां पहुंचे हैं और गुरुवार माँ बगलामुखी का दिन है। माँ बगलामुखी का शुभ रंग पीला है और इसीलिए सीएम चन्नी भी पीली पगड़ी में नजर आए, हालांकि, सीएम ने पहले ही पत्रकारों को कह दिया कि यह उनका धार्मिक दौरा है. यहां वह परिवार सहित आशीर्वाद लेने आए हैं. इसे राजनीति से ना जोड़ें और राजनीतिक सवाल भी न पूछें. अपनी बात रखने से पहले सीएम चन्नी ने माँ बगलामुखी के शत्रुनाश मंत्र का जाप भी किया।

    पंजाब सरकार में मंत्री तथा विधायक रहते हुए भी चन्नी बगलामुखी माता का आशीर्वाद लेते रहे हैं, चन्नी इससे पहले भी कई बार माता के दरबार में आ चुके हैं, सीएम बनने के बाद माता के दरबार में उनकी यह उनकी दूसरी हाजिरी है. इससे पहले, वह चार दिसम्बर को भी परिवार सहित यहां आए थे. चन्नी जब सीएम बनने को दौड़ में थे तो उनके समर्थक सुनील कश्यप ने मंदिर में अनुष्ठान करवाया था, असम कामख्या देवी मंदिर के साधक अजय शर्मा ने उनके सीएम बनने के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर, देहरा बरवाड़ा के शनि मंदिर व बगलामुखी मंदिर में हवन अनुष्ठान किया था।

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi gave a big gift to 22 thousand ASHA workers, announced to increase the cashless insurance and salary allowance

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

     

    चमकौर साहिब: विधानसभा चुनावों से पहले वीरवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में मिड डे मील और आशा वर्करों को सौगात देने पहुंचे। यहां सीएम चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। चरणजीत सिंह चन्नी ने नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए 22000 आशा वर्करों के लिए बड़ा ऐलान किया और कहा कि उनका सैलरी भत्ता बढ़ा कर 2500 रूपए किया जाएगा, उन्हें 5 लाख रूपए का कैशलेस बीमा भी मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आशा वर्करों को इंशोयरेंस और मेटरनिटी लीव देने का भी ऐलान किया।

    इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का भी सैलरी भत्ता 2200 से बढ़ाकर 3 हजार रूपए प्रति महीना किया गया और कहा गया कि उन्हें 12 महीने भत्ता दिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि मिड डे मील कर्मियों को भी मैटरनिटी लीव दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चन्नी ने आज 64.25 रूपए का तोहफा दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि महिलाओं को 1 हजार रूपए की जरूरत नहीं है बल्कि महिलाओं को शक्ति की जरूरत है। 1 हजार रूपए से कुछ नहीं होगा अगर महिलाएं राज करती हैं तो घर में 1 हजार या लाखों रूपए आएंगे। महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।

  • पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

    पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

    Farmers will clear railway tracks in Punjab today, after meeting with CM Channi, farmers’ protest will be postponed till January 4

    पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें उनकी मांगों को लेकर सहमति बन गई है। इस मीटिंग में किसान रेलवे ट्रैक खाली करने के लिए मान गए हैं। किसानों ने अपना प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी कर दिया है। इसी दिन फिर से सरकार के साथ उनकी मीटिंग होगी। किसानों ने यह फैसला मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया।

    बता दें कि किसान मांगों को लेकर रेलवे लाईनों पर धरना दे रहे थे, जिसको लेकर आज समिति के नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर चर्चा की गई है। वहीं, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि ढ़ाई महीने पहले सरकार से मीटिंग हुई थी। तब सरकार ने मांगें मान ली। हालांकि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया। इस वजह से उन्हें मजबूर होकर भीषण ठंड में रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। वह लोगों को परेशान और व्यापार नहीं रोकना चाहते लेकिन सरकार को मांगें माननी होंगी।

    अब सीएम ने भरोसा दिया कि बासमती का मुआवजा 12 हजार से बढ़ा 17 हजार किया जाएगा। वहीं, 5 एकड़ तक जमीन वालों का 2 लाख तक का कर्ज माफी होगा। बाकी मांगे भी मानी गई हैं लेकिन यह लागू होती हैं या नहीं, इसको देख 4 जनवरी के बाद फैसला लिया जाएगा। शहीद परिवारों को 170 नौकरी दी गई हैं। बाकी एक हफ्ते तक दे दी जाएंगी। दिल्ली में दर्ज केसों को लेकर गृह मंत्री बात करेंगे।

  • कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

    कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

    Big blow to Congress and Akali Dal, MLAs Fatehjung and Balwinder Ladi left Congress, Gajendra Shekhawat welcomed

    कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

     

    चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के 2 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। फतेहजंग बाजवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल का भी एक विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहा हैं। फतेहजंग बाजवा के साथ-साथ विधायक बलविंदर लाडी, अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मधुमीत और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

    पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन सभी नेताओं को दिल्ली में सदस्यता दिलवाई और पार्टी का चिन्ह सिरोपा देकर सम्मानित किया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने फतेहजंग के हक में रैली की थी। इसमें फतेहजंग को जिताने की अपील की गई थी।

    बता दें कि भाजपा में शामिल होने वालों में फतेहजंग बाजवा चर्चित चेहरा हैं, क्योंकि वह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। फतेहजंग बाजवा कादियां से दूसरी बार चुनाव लड़ने के दावेदार थे, लेकिन अचानक उनके बड़े भाई प्रताप बाजवा ने वहां से दावेदारी ठोक दी। प्रताप बाजवा ने यह भी कहा था कि उनकी हाईकमान से बात हो गई है। इसलिए वह तो चुनाव लड़ेंगे। भाई बाजवा के बारे में प्रताप ने कहा कि वह कहां से लड़ेंगे, इसके बारे में परमात्मा जाने। जिसके बाद फतेहजंग ने कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर ली।

  • स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

    स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

    स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

     

    कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।

    137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंची थीं सोनिया
    सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा।

    सोनिया ने कहा- अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस
    स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

    राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

  • AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     

     

    Punjab Assembly Elections: दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी और अब पार्टी की पांचवीं लिस्‍ट आ गई है.

    Punjab Elections: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए उम्‍मीदवारों की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी के तरफ से 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल की ओर से जारी की गयी यह पांचवीं सूची है और इसके साथ ही ‘आप’ द्वारा घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है.

    पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं जिनके लिए अगले साल चुनाव होना है. आप के उम्मीदवारों की ताजा सूची के मुताबिक, मोहाली से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे. कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मोहाली के पूर्व महापौर रह चुके हैं. वह सोमवार को आप में शामिल हुए थे.

     

     

    पार्टी ने कहा कि गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी और बांगा से कुलजीत सिंह ‘आप’ की ओर से अपनी किस्मत आजमाएंगे. चमकौर (इसी सीट से  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) विधायक हैं) साहिब से चरणजीत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह, लुधियाना दक्षिण से राजिंदर कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह, बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह, अमरगढ़ से जसवंत सिंह और नाभा से गुरदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे.

     

    गौरतलब है कि दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी. आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, अटारी से जसरविंदर सिंह और लुधियाना सेंट्रल से अशोक ‘पप्पी’ प्रसार को उम्मीदवार बनाया था

  • चंडीगढ़ निगम चुनाव: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, पहली बार चंडीगढ़ के मैदान में उतरी और कर दिया बड़ा उलटफेर

    चंडीगढ़ निगम चुनाव: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, पहली बार चंडीगढ़ के मैदान में उतरी और कर दिया बड़ा उलटफेर

    चंडीगढ़ निगम चुनाव: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, पहली बार चंडीगढ़ के मैदान में उतरी और कर दिया बड़ा उलटफेर

     

     

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आते ही कई समीकरण बदल गए। पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। सत्तासीन भाजपा को पटखनी देते हुए आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। चंडीगढ़ के परिणाम पंजाब विधानसभा चुनाव पर भी असर डालेंगे।
    आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।

    केजरीवाल ने दी बधाई

    जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

    पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर

    राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पंजाब चुनाव में भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा। 35 वार्डों पर हो रहे निगम चुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हुई। सुबह से ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम में दबदबा बनाकर रखा। सबसे पहले वार्ड 13 का चुनाव परिणाम आया। सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को कांग्रेस के सचिन गालव ने हरा दिया। इसके बाद आप ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाते हुए एक के बाद एक सीट पर कब्जा जमाया।

    मेयर भी नहीं बचा पाए सीट

    एक ओर जहां दो पूर्व मेयर देवेश मौदगिल व राजेश कालिया हार गए वहीं वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी बादल ने मात दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गईं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कैंथ भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

    परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन इस बार समीकरण पूरा बदल गया है। इस बार आप बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं। भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी उपलब्धियों के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और स्वच्छ सर्वेक्षण (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की। दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और आवश्यक सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है।

  • आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

    आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

    आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

     

    चुनाव आयोग-स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनाव को टालने को लेकर किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं हुआ है. चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावी राज्यों में स्थिति संतोषजनक है.

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय (Election commission and health ministry) की आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर आज हुई अहम बैठक खत्म हो गई है. हालांकि, अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव को टालने को लेकर हुई इस बैठक में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव से चुनावी राज्यों की कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट सहित वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। बैठक में कहा गया है कि अभी पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के टीके की पहली डोज की स्थिति संतोषजनक है और इन राज्यों में 100 में से 70 फीसद लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। इस दौरान बताया गया कि यूपी में 83 प्रतिशत और पंजाब में 77 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. वहीं गोवा और उत्तराखंड में 100 प्रतिशत कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. उधर मणिपुर में 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है. बैठक में कहा गया है कि 5 राज्यों में चुनावी रैली पर किसी तरह का फैसला चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लिया जाएगा.

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पीएम मोदी और चुनाव आयोग से की थी अपील

    बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए मौजूदा कोरोना के हालात पर चर्चा हुई. चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से कोविड स्थिति जायाजा लिया. इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए. बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कोरोना के चलते बिगड़ते हालातों को देखकर विधानसभा चुनाव को फिलहाल टालने की अपील की थी. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने उत्तर प्रदेश का दौरान कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई ठोस निर्णय लेने की बात कही थी. आयोग ने चुनाव से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का भी दौरा किया है. गौरतलब है कि गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर विधान सभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विधान सभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा.

  • आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट

    आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट

    आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट