पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें उनकी मांगों को लेकर सहमति बन गई है। इस मीटिंग में किसान रेलवे ट्रैक खाली करने के लिए मान गए हैं। किसानों ने अपना प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी कर दिया है। इसी दिन फिर से सरकार के साथ उनकी मीटिंग होगी। किसानों ने यह फैसला मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया।
बता दें कि किसान मांगों को लेकर रेलवे लाईनों पर धरना दे रहे थे, जिसको लेकर आज समिति के नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर चर्चा की गई है। वहीं, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि ढ़ाई महीने पहले सरकार से मीटिंग हुई थी। तब सरकार ने मांगें मान ली। हालांकि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया। इस वजह से उन्हें मजबूर होकर भीषण ठंड में रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। वह लोगों को परेशान और व्यापार नहीं रोकना चाहते लेकिन सरकार को मांगें माननी होंगी।
अब सीएम ने भरोसा दिया कि बासमती का मुआवजा 12 हजार से बढ़ा 17 हजार किया जाएगा। वहीं, 5 एकड़ तक जमीन वालों का 2 लाख तक का कर्ज माफी होगा। बाकी मांगे भी मानी गई हैं लेकिन यह लागू होती हैं या नहीं, इसको देख 4 जनवरी के बाद फैसला लिया जाएगा। शहीद परिवारों को 170 नौकरी दी गई हैं। बाकी एक हफ्ते तक दे दी जाएंगी। दिल्ली में दर्ज केसों को लेकर गृह मंत्री बात करेंगे।








Leave a Reply