Category: POLITICAL

  • सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

    You are currently viewing सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

    सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त पर माथा टेक पूरी की सजा: अब इस्तीफे पर होगा विचार

     

    अमृतसर: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले अकाली दल के अन्य नेता भी वहां पहुंचे। ये सभी अपनी 10 दिन की सजा पूरी करके अमृतसर पहुंचे और अकाल तख्त पर माथा टेककर अपनी सजा पूरी की।

    इस बीच अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा- हमें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जो आदेश दिए गए, हमने उसे माना और अपनी सेवा पूरी की। सारी लीडरशिप को मैं धन्यवाद करता हूं कि सभी ने सेवा में बढ़-चढ़ कर अपना हिस्सा दिया। इस दौरान विरसा सिंह वल्टोहा के सवाल पर चीमा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    चीमा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि आज की सुरक्षा सिर्फ दिखावे की सुरक्षा है। जितनी मुस्तैदी आज दिखा रहे हैं, उतनी उस दिन दिखाई होती, तो इतना मामला नहीं बढ़ता और दुनिया में जो गलत संदेश गया, उसे भी रोका जा सकता था। सुरक्षा दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए।

    पंजाब में अकाली दल को फिर से खड़ा करने की कोशिशें अब शुरू हो जाएंगी। श्री मुक्तसर साहिब में सजा का आखिरी दिन पूरा करने के बाद सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब माथा टेकने पहुंचे।

    पिछले 10 दिनों में सुखबीर बादल श्री मुक्तसर साहिब, गोल्डन टेंपल, श्री केशगढ़ साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिन की सजा पूरी कर चुके हैं।

  • वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    You are currently viewing वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    युवा आप नेता साऊ संसोया ने बताया कि डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है। जनता फूल मालाएं व नोटो के हार तथा पुष्प वर्षा से लव रोबिन का स्वागत कर रही है।
    डोर टू डोर चुनावी प्रचार में अजीत नगर, विवेक नगर, गांधी नगर में सैकडों की संख्या मे महिलाएं युवा बजुर्ग लव रोबिन के लिए घर घर जाकर वोट मांगने निकले। मनी जी चाप वाले गांधी नगर से सिमरन व साऊ संसोया ने पूरी ताकत झौक चुनावी डोर टू डोर अभियान को पूरी तरह सफल बनाया। सैकडों परिवारों ने प्यार का आशीर्वाद दिया। साऊ संसोया ने कहा वार्ड नंबर 22 से लव रोबिन को भारी मतों से विजय बनाएगें और यह जीत जालंधर में ऐताहासिक जीत होगी।
  • आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

    You are currently viewing आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

    आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

     

    जालंधर : जालंधर नोर्थ हल्के में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब युवा आप नेता नीरज जस्सल अपने साथियों सहित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् पंजाब कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी और नोर्थ हल्के के विधायक व आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए।

    इस मोके पर नीरज जस्सल ने कहा की जिस तरह से विधायक हैनरी नार्थ हल्के में जनता की सेवा कर रहे है और उत्तरी हल्के का बिना किसी भेदभाव से विकास करवा रहे है उनके कार्यशेली से प्रभावित होकर वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है। हैनरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जस्सल और उनके साथियो का हार्दिकस्वागत किया और कहा की आम आदमी सरकार में युवाओ को भटकाया जा रहा है और इनकी गलत नीतियों से आज पंजाब में बेरोजगारी और नशा चरम पर है उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा वर्ग आहत है और वह दिन प्रतिदिन अपना जनाधार युवाओं के बीच से खो रही है। अंत हैनरी ने कहा कांग्रेस ही युवाओं के हितों को सुरक्षित रख सकती है और जिस तरह से अन्य पार्टियों को छोड़कर नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है उससे यह यकीन है की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेगी । इस दौरान शामिल हुए हरभजन जस्सल, पाली बेदी, रामपाल , डॉ सुखदेव, जोगिंदरपाल, पवन कुमार, नरेश कुमार, महिंद्र, हरीश मारवाह, खुशवंत सिंह, मनोज दुग्गल, तीरथ, लक्की, बिल्ला, टोनी, सन्नी उनके साथ निरंजन दास, विजय कुमार, हैप्पी सागर, रमित दत्ता, प्रदीप, मनोज आनंद, अजय आनंद, संदीप पूरी, अंजू बाला आदि भारी संख्या में उपस्तिथ थे।

  • पंजाब में पिछले दिनों में हुए उपचुनाव में जीते AAP विधायकों ने ली शपथ, CM भगवंत मान रहे मौजूद

    पंजाब में पिछले दिनों में हुए उपचुनाव में जीते AAP विधायकों ने ली शपथ, CM भगवंत मान रहे मौजूद

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा उप चुनाव में विजयी 4 विधायकों में से आप के तीन विधायकों ने शपथ ले ली है। विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी के तीनों विधायकों को शपथ दिलाई। वहीं, बरनाला सीट से चुनाव जीते कांग्रेस विधायक विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 4 दिसंबर को शपथ लेंगे।

    विधायकों को शपथ दिलाने के दौरान समागम में सीएम भगवंत मान और आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। सबसे पहले चब्बेवाल से विधायक बने डॉ इंशाक चब्बेवाल ने शपथ ली। उन्होंने आखिर में जय भीम, जय भारत और इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने शपथ ली। आखिरी में गिद्दबाड़ा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने शपल ली। इस मौके उनके परिवार सदस्य भी मौजूद रहे।

  • शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर बोले PM मोदी,‘जिन को जनता ने बार-बार नकारा, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते..

     शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर बोले PM मोदी,‘जिन को जनता ने बार-बार नकारा, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते..

     

    नई दिल्ली  : संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा। पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है।”

    उन्होंने आगे कहा, “संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है। कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है। हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई- संसद और हमारे सांसद हैं। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें।”

    पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है, लेकिन सबसे पीड़ादायक बात यह है कि नए सांसद नए विचार, नई ऊर्जा लेकर आते हैं और वे किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी पार्टियों के होते हैं। कुछ लोग उनके अधिकारों का हनन करते हैं और उन्हें सदन में बोलने का मौका भी नहीं मिलता है।”

    उन्होंने आगे कहा, “जिन्हें जनता ने लगातार 80-90 बार नकार दिया है, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते। वह ना तो लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं और ना ही वह लोगों की आकांक्षाओं के महत्व को समझते हैं। लोगों के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, वे जनता को समझ नहीं पाते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि वे कभी भी लोगों की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतर पाते।”

  • दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन

    दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन

     

    नई दिल्ली- दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

    एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि बुजुर्गों को उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। अब दिल्ली के पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। 80 हजार बुजुर्ग पेंशन खुल रही हैं। अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। केबिनेट ने इसे पास किया है और दिल्ली सरकार ने इसमें सुधार किया है। बीते 24 घंटे में 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। 2015 में सरकार बनने के बाद हमने पेंशन को बढ़ाया है। देश के अंदर सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली के अंदर है। केजरीवाल ने कहा कि अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू करवाए जाएंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

     

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक पीएम मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है और विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। स्मृति ईरानी ने कहा, यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।

    smriti irani - India TV Hindi

    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक नवीनतम पुस्तक ‘मोडायलॉग – कन्वर्सेशन्स फॉर ए विकसित भारत’ के प्रचार के लिए चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह दौरा 20 नवंबर को शुरू हुआ और इसका उद्देश्य ईरानी को मध्य पूर्व, ओमान और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से जोड़ना है।

    ईरानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एक बार फिर से यात्रा पर, चार देशों की रोमांचक पुस्तक यात्रा पर निकल रही हूं! जीवंत भारतीय प्रवासियों से जुड़ने, भारत की असीम क्षमता का जश्न मनाने और सार्थक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ ‘‘यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।’’

    ईरानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि मैं इस अविश्वसनीय रोमांचक यात्रा की झलकियां आप सभी के साथ साझा करूंगी

     

    कुवैत, दुबई, ओमान और ब्रिटेन जाएंगी स्मृति ईरानी

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है तथा विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। कार्यक्रम के अनुसार ईरानी अपनी यात्रा के पहले चरण में कुवैत, दुबई, फिर ओमान और अंत में ब्रिटेन जाएंगी।

  • पंजाब उपचुनाव में AAP की एक बार फिर हुई बल्ले-बल्ले, चार में से तीन सीटें जीतीं..

    पंजाब उपचुनाव में AAP की एक बार फिर हुई बल्ले-बल्ले, चार में से तीन सीटें जीतीं..

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से तीन के नतीजे आ गए हैं। इन चार सीटों में से तीन पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चब्बेवाल में AAP के उम्मीदवार इशांक कुमार ने 28,690 वोटों से कांग्रेस के रणजीत कुमार को हराया है। हार की स्थिति देख कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत कुमार ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया था।

    आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक उपचुनाव भी जीत लिया है। आप के गुरदीप सिंह रंधावा ने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी को 5722 वोटों से मात दी। बरनाला सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 2147 वोटों से जीत गए हैं। काला ढिल्लों को 28226 वोट, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 26079 वोट, बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 17937 वोट, आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ को 16893 वोट और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गोविंद सिंह संधू को 7896 वोट मिले। वहीं गिदड़बाहा में आप प्रत्याशी डिंपी ढिल्लों बढ़त बनाए हुए हैं।

    इसी प्रकार गिद्दड़बाहा से आप प्रत्याशी हरदीप सिंह ढिल्लों 21062 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग को 21062 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल तीसरे नंबर पर रहे।

  • अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान

     अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान
     
     0 

    चडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज)- आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नया पंजाब प्रधान और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को उप-प्रधान घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों पंजाब में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि पार्टी किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। पार्टी में लंबे समय से हिंदू चेहरे को आगे लाने की चर्चा चल रही थी।

    अमन अरोड़ा न सिर्फ हिंदू हैं, बल्कि मालवा से आते हैं। अमन अरोड़ा के पास लंबा राजनीतिक तजुर्बा तो हैं ही साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। शहरी होने के साथ-साथ वह अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखते भी है। पार्टी को ऐसे की चेहरे की तलाश भी थी।

     

     

    • बता दें कि अमन अरोड़ा पंजाब का युवा चेहरा और आम आदमी पार्टी के नेता हैं। फरवरी 2017 में रिकॉर्ड 30,307 वोटों से विधायक के तौर पर पहली बार सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए अमन अरोड़ा वर्तमान में आप की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। दो बार विधायक और पंजाब के मंत्री रहे भगवान दास अरोड़ा के बेटे अमन कम उम्र में ही राजनीति में आ गए और 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़े। जनवरी 2016 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की राजनीति से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अमन अरोड़ा कहते हैं कि उन्हें सुनाम और पंजाब के लोगों के प्रति अपने पिता के पूर्ण समर्पण से प्रेरणा मिली। सुनाम के लिए उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
  • कनाडा सरकार आई बैकफुट पर, अब ट्रूडो ने माना- PM मोदी पर लगे आरोपों का हमारे पास कोई सबूत नहीं..

    कनाडा सरकार आई बैकफुट पर, अब ट्रूडो ने माना- PM मोदी पर लगे आरोपों का हमारे पास कोई सबूत नहीं..

     

     

    नई दिल्ली : Canada india Conflict हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) मामले में कनाडा सरकार (Canada Government) अब बैकफुट पर आ गई है। भारत (India) की कड़ी फटकार के बाद अब कनाडा सरकार (Canada Government)के सुर बदल गए हैं। आज कनाडा सरकार (Canada Government) ने एक बयान जारी कर पीएम मोदी (PM Modi) और अन्य भारतीय अधिकारियों पर लगे आरोपों को खुद ही निराधार बताया है।

    बयान में कहा गया है कि 14 अक्टूबर को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और निरंतर खतरे के कारण, RCMP और अधिकारियों ने भारत सरकार (Indian Government) के एजेंटों द्वारा कनाडा (Canada) में गंभीर आपराधिक गतिविधि के सार्वजनिक आरोप लगाने का असाधारण कदम उठाया।

    हालांकि, कनाडा सरकार के पास प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi), मंत्री जयशंकर (Minister S Jaishankar) और एनएसए डोभाल (NSA) को कनाडा के भीतर गंभीर आपराधिक गतिविधि से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं है और न ही उसे इसके बारे में पता है। सरकार ने कहा कि ये केवल अटकलें हैं।

    ट्रूडो सरकार का ये स्पष्टीकरण कनाडा के एक अखबार में छपी रिपोर्ट के उस दावे के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि निजज्र की हत्या की कथित साजिश अमित शाह ने रची थी।