Category: POLITICAL

  • भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे: मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे: मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

     

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को आंतकवाद से लड़ने में सबसे आगे बताया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के बारे में भी बात की और और कहा कि विकसित भारत हमारा लक्ष्य है लेकिन विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र भी जरूरी है.

    भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे...मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद मुंबई पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. इसके साथ ही विकसित भारत को लेकर बात की और कहा कि विकसित भारत हमारा लक्ष्य है लेकिन विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र भी जरूरी है. क्योंकि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जो हर क्षेत्र में सबसे आगे रहा है.

    इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कि मुंबई भारत और दुनिया के लिए काउंटर टेररिज्म का सिंबल है. जब हम UNSC के मेंबर थे, तो हम काउंटर टेररिज्म कमेटी के अध्यक्ष थे. सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग हमने पहली बार भारत में मुंबई के उस होटल में की थी, जहां एक आतंकवादी हमला हुआ था. अब दुनिया देखती है कि आतंकवाद की इस चुनौती के सामने कौन खड़ा है.

  • पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

    पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब के हर अनाज मंडी में इन दिनों धान के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। मंडी से धान की धीमी उठान और खरीद की सुस्त रफ्तार को लेकर किसान परेशान है। हालांकि पंजाब में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी धान की उठान और खरीद की प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच मोदी सरकार का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और मंडियों के अनाज खरीदा जाएगा।

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मोदी सरकार में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम आपसे अनाज खरीदेंगे और जितनी जगह की जरूरत होगी, हम बना रहे हैं। हमने निकासी के लिए पंजाब को सर्वोच्च स्तर पर प्राथमिकता दी है। जब पंजाब के सीएम भगवंत मान मेरे पास आए थे, तो मैंने एफसीआई को निर्देश दिए थे कि अगर उन्हें जो गोदाम आवंटित किया गया है, उसमें जगह नहीं है, तो एफसीआई को तुरंत ढुलाई का जिम्मा संभालना होगा। 2013-2014 में ए ग्रेड धान के लिए एमएसपी 1,345 रुपए थी, सामान्य ग्रेड के लिए यह 1,310 रुपए थी। आज हम कुल 2,300 रुपए दे रहे हैं। 10 साल में हमने इतनी बढ़ोतरी की है। मैं मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करता हूं कि वे संबंधित लोगों से बात करें और खरीद बढ़ाएं। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। मोदी सरकार पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने जो भी प्रतिबद्धता जताई है, हम उसे जरूर पूरा करेंगे।”

  • पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

    पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

     

    चंडीगढ़- पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक नहर सहित अन्य पानी के मुद्दे उठे है। नॉर्थ जोन काउंसिल स्टैंडिंग कमेटी की हुई मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई बातचीत में कोई भी सहमति नहीं बनी है। पंजाब की ओर से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

    पंजाब ने एक बार फिर से हरियाणा की एसवाइएल बनाने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, अलबत्ता राज्य सरकार ने यमुना के पानी से पंजाब के हिस्से की मांग की। इस पर हरियाणा ने आपत्ति जताई और कहा कि इससे पहले तो कभी भी इस हिस्से की पंजाब ने मांग नहीं की थी। नदी जल संबंधी हुए विभिन्न समझौतों को लेकर राजस्थान व हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने मांग की है कि हैडवर्क्स का अधिकार केवल पंजाब के पास ही नहीं होना चाहिए बल्कि राजस्थान व हरियाणा को भी अधिकार मिलना चाहिए जिस पर पंजाब ने आपत्ति जताई।

    इसी दौरान पंजाब ने भाखड़ा मेन लाइन पर 30 स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों पर दो-दो मेगावाट के जेनेरेशन प्लांट लगाए जा सकते हैं पर हरियाणा ने इस पर आपत्ति की कि इससे हमारे यहां पानी के फ्लो को नुकसान होगा। भारत सरकार के अधिकारियों ने सभी संबंधित राज्यों से बिजली के टीएंडडी लासेस को कम करने का सुझाव दिया। यही नहीं, भारत सरकार के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट के लिए ली जाने वाली जमीन को लेकर सीएलयू आदि का मुद्दा भी उठाया। वहीं हरियाणा विस के लिए चंडीगढ़ में भूमि देने पर बनेगी सहमति बैठक में बताया गया कि हरियाणा सरकार की ओर से नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन के मुद्दे पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
    हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ विधानसभा के नए परिसर के लिए एक एकड़ जमीन का मामला लंबे समय से लटका होने का मुद्दा उठाया।

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूद

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूद

     

    वायनाड- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। उन्होंने बुधवार को अपने नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए।

    इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं। प्रियंका के नामांकन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं। इसी कारण थोड़ी देर बाद प्रियंका गांधी के पति और उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल चैंबर से बाहर आ गए। प्रियंका गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके भाई और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने वायनाड की जिला कलेक्टर मेघश्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

    प्रियंका ने नामांकन से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड शो किया और इसके बाद रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट को चुना और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। सीपीआई ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। वे साल 2014 के आम चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा ने यहां से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 4.60 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में तीन जिले आते हैं, जिनमें वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल है।

  • आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में एनसी को दिया समर्थन, उपराज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र..

    आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में एनसी को दिया समर्थन, उपराज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र..

     

     

    नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को गया कि इसे लेकर समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया है। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आप का एक विधायक जीता है। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही, गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने 6 सीट हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने 29, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 3 और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल ने अपने उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में एनसी के विधायक दल का नेता चुना है।

    वहीं, कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में बैठक करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ‘कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा की अध्यक्षता में मीटिंग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि बैठक में चुने गए नेता का नाम पार्टी आलाकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 7 में से 4 निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को को समर्थन दे दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘कांग्रेस के साथ बातचीत की जा रही है। उन्हें फैसला करने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया है। जैसे ही वे हमें समर्थन पत्र देंगे। मैं सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा।’ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को तीन चरणों में हुए थे। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को हुई थी।

  • जम्मू-कश्मीर चुनाव: अंतिम चरण के लिए लोगों में दिखाई दे रहा गजब का उत्साह, लंबी लाइनों में मतदाता कर रहे अपनी बारी का इंतजार

    जम्मू-कश्मीर चुनाव: अंतिम चरण के लिए लोगों में दिखाई दे रहा गजब का उत्साह, लंबी लाइनों में मतदाता कर रहे अपनी बारी का इंतजार

     

     

    श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। 5,060 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

    घाटी के पट्टन, संग्रामा, क्रेरी, तंगमर्ग, कुंजर, उरी शहर और अन्य स्थानों पर मतदान केंद्रों पर पुरुषों की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जबकि जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, उधमपुर, आरएस पुरा और अन्य मतदान केंद्रों पर पारंपरिक डोगरी पोशाक पहने मतदाता उत्सव के मूड में बाहर निकले।

    सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। बीमार और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में 39.18 लाख मतदाता 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

    जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों और घाटी के बारामूला तथा कुपवाड़ा जिलों में 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है।

    जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में 16 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनके लिए अभी मतदान चल रहा है।

    चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदान के लिए 5,030 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।

    कश्मीरी प्रवासी (माइग्रेंट) मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मतदान ठीक से संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है।

    मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मतदान कर्मचारियों और आम लोगों के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आने-जाने की सुरक्षा का काम सोमवार को किया गया था। सेक्टर अधिकारियों, मतदान पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सुबह होते ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई।

    सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

  • CM Maan को मिली Hospital से छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

    You are currently viewing Big News:CM Maan को मिली Hospitalसे छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

    Big News: CM Maan discharged from hospital, left for his home, was admitted in Fortis Hospital for 3 days

    CM Maan को मिली Hospital से छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

     

    •  चंडीगढ़ः सीएम मान को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत सीएम मान को फोर्टिस अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई है और अस्पताल से अपने काफिले के साथ घर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं सीएम मान ने शाम 5 बजे अपने आपास पर एक बैठक भी बुलाई गई है। बता दें कि सीएम मान को खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल में 26 सिंतबर को भर्ती करवाया गया था।

    अस्पताल से बाहर निकलते हुए सीएम भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान ने अस्पताल से निकलते ही आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग मंडियों में प्रोक्योरमेंट के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दे सकते हैं। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस शामिल थे।

    जिक्रयोग्य है कि सीएम भगवंत मान को 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है।

  • Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    You are currently viewing Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann may get leave today, was admitted to Fortis Hospital yesterday.

    Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    • चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि वह रूटीन चैकअप के लिए वहां पर गए थे। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया था। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से कुछ टेस्ट लिए गए जिनकी रिपोर्ट आज आएंगी। रिपोर्ट जांच के बाद ही सी.एम. मान भगवंत मान को आज छुट्टी मिल सकती है।

    डाक्टरों का कहना है कि CM मान की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। उनके फेफड़ों में सूजन की लक्षण सामने आए थे जिससे चलते दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की खबर सामने आई थी।

  • Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

    Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

     

    हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुनील जाखड़ ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साल पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने चुप्पी साधे रखी है। उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि,  जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच उनके निजी सचिव संजीव त्रिखा ने खारिज किया है। त्रिखा का कहना है कि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है।

    बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और विचारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्टी की अहम बैठक से भी जाखड़ नदारद रहे। जाखड़ 10 जुलाई के बाद से पंजाब बीजेपी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वह पंजाब में पार्टी के सदस्यता अभियान से भी नदारद हैं. पार्टी के सूत्रों ने यह भी कहा था कि जाखड़ कुछ पारंपरिक भाजपा नेताओं के साथ असहज महसूस कर रहे थे।

  • पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

     

    पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

    Punjab Panchayat elections will be held on October 15

    पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। इसके तहत 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं, चुनाव के लिए 27 सिंतबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो चार अक्तूबर तक चलेगी। 5 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 7 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिया पंजाब चुनाव आयोग कमिशनर राज कमल चौधरी की तरफ से बुधवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रोल रोल की अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 19,010 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा। 1,33,97,932 कुल मतदाता ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव में 83,437 सरपंच चुने जाएंगे। 2018 में 4 हजार पंचायतें सर्वसम्मति से बनी थी।

    चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फीस 100 रुपये जमा करवाने होगी। एससी कैंडीडेट्स के लिए 50 रुपये नॉमिनेशन फीस होगी। वहीं, चुनावी खर्च में सरपंच पद के उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं पंच के लिए 30 हजार रुपये है। 2018 के पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च सरपंच उम्मीदवारों के लिए 30 हजार और पंच के लिए 20 हजार रुपये था। हर जिले में इलेक्शन आब्जर्वर लगाए जाएंगे। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा। आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव को लेकर पूरी जानकारी sec.punjab.gov.in पर साझा की जाएगी।

    राज्य चुनाव आयोग कमिश्नर ने बताया कि बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा।  सरपंच और पंच चुनाव के लिए अलग सिंबल रखे गए हैं। कुल चुनाव सिंबल 173 होंगे। इनमें जिला परिषद चुनाव के लिए 32 सिंबल हैं। ब्लॉक समिति के लिए 32, पंचों के लिए 70 और सरपंच के लिए 38 सिंबल रखे गए हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल रखी गई है। वहीं सरपंच के लिए गुलाबी बैलट पेपर और पंच के लिए सफेद बैलट पेपर होगा।

    ग्राम पंचायत चुनाव में अलग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट सभी राजनीतिक दलों को भेजी जाएगा। सरकार किसी भी ग्राम के लिए कोई ग्रांट और सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं करेगी। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 96 हजार से अधिक स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।