Category: POLITICAL

  • Aam Aadmi Party की आज शाम होने वाली बैठक में नए CM के नाम पर लग सकती है मोहर

     

    Aam Aadmi Party की आज शाम होने वाली बैठक में नए CM के नाम पर लग सकती है मोहर

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर कयासबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच, आज शाम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) केजरीवाल के घर जाएंगे। यह दोनों नेताओं की इस्तीफे के एलान के बाद पहली मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में नए मुख्यमंत्री (New CM) के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक भी आज शाम केजरीवाल के घर पर बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के आला नेता नए मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी राय रखेंगे।

    केजरीवाल के इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोगों का मानना है कि पार्टी किसी नए चेहरे को इस पद पर ला सकती है।

    अभी तक केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केजरीवाल ने यह फैसला पार्टी को मजबूत बनाने और नए सिरे से काम करने के लिए लिया है। केजरीवाल के इस्तीफे ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किसको दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाती है।

  • कन्हैया मित्तल ने लिया भाजपा में यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल…

    कन्हैया मित्तल ने लिया भाजपा में यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल…

     
     0 

    चंडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज)- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे‘ भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के साथ रहेंगे। मित्तल ने अपने बयानों के लिए वीडियो संदेश जारी कर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे सनातनी भाई बहन और खासकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है और इतनी चिंता करता है। मैंने जो बात कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं उसे मैं वापस लेता हूं।

    उन्होंने कहा, “इससे पहले मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। अब मैं उस फैसले को वापस लेता हूं। इस फैसले से सनातनियों का दिल टूटा है। मैंने अब किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान करता हूं।” उन्होंने आगे कहा,“हम सब मिलकर यही संकल्प लेते हैं कि हम राम के थे, हैं, और रहेंगे। मैं आपसे फिर से माफी मांगता हूं। जब कोई अपना गलती करता है, तो बहुत तकलीफ होती है। मुझे लग रहा था कि मेरा फैसला गलत था। जो फैसला लिया है, वह गलत था, इसलिए मैंने अब उसे वापस ले लिया है। मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं।”

    ज्ञात हो कि, बीते दिनों कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। दरअसल, वह भाजपा से टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की संभावना को देखते हुए बाद में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इस ऐलान की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। कन्हैया मित्तल का भजन ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, काफी चर्चित हुआ था। भाजपा ने इस भजन का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भी किया था।

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान…

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान…

     

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले, पार्टी ने अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

    बीजेपी ने विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने गनौर से मौजूदा विधायक निर्मल रानी को टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह देवेंद्र कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। राई सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को भी टिकट नहीं मिला है; उनकी जगह कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा गया है।

    पटौदी से मौजूदा विधायक सत्य प्रकाश को नजरअंदाज करते हुए बिमला चौधरी को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बधकल सीट पर मौजूदा विधायक सीमा त्रिखा का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह धनेश अधलखा को उम्मीदवार बनाया गया है।

    देखें लिस्ट-

    Image

    Image

  • BJP के विधायकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी..

     BJP के विधायकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी..

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति को खत लिखा है।
    दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि संविधान के कथित उल्लंघन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया ज्ञापन गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।

    गुप्ता ने एक बयान में दावा किया कि दिल्ली सरकार द्वारा छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न करना और कैग रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई न करना संविधान का उल्लंघन है। भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के कारण दिल्ली में उत्पन्न संवैधानिक संकट के बीच तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया।

    गुप्ता ने राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त एक पत्र को साझा करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उसे गृह सचिव को भेज दिया है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह सचिव से इस मामले पर तत्काल और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

    केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही थी ये बात
    हालही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं, तो इस देश में कोई ईमानदार नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भिवानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हरियाणा में सरकार चलाते 10 साल हो गए, लेकिन उनके कार्यकाल में प्रदेश के सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे नहीं हुए। यहां बिजली नहीं आती है।

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही बेटे हैं। दिल्ली में शानदार स्कूल-अस्पताल बनाने, मुफ्त बिजली-पानी देने, महिलाओं को मुफ्त बस सफर देने से आज दिल्ली का नाम दुनिया भर में रोशन है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल से डरते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनाने के बाद यहां के लोगों को भी दिल्ली, पंजाब जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

  • पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान 

    पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान का पंजाब प्रदेश में शुभारंभ किया। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि जहां देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, वहीं हमें अपने पंजाब पर लगी नजर को हटाने के लिये भी समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में असफल सरकार काम कर रही है, जिससे पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां सत्ता पक्ष और विपक्षी दल मिले हुये हैं, वहीं हमारी भी पंजाब के लोगों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। पंजाब में नशीली दवाओं के भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बुरी स्थिति हो गयी है, जिसके लिये लापरवाह राज्य सरकार जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा, “ हमें सदस्यता अभियान के तहत पंजाब के हर कोने, हर क्षेत्र तक पहुंचना है। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।” उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये हमें गंभीरता और समर्पित भावना से काम करने की जरूरत है। जाखड़ ने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान देने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर समस्त एकत्रित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान का उद्देश्य किसी सदस्यता का नवीनीकरण या संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि देश की प्रगति के लिये समर्पित भावना से काम करना है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के चरित्र निर्माण वाली सोच को लेकर हर घर तक दस्तक देना है ताकि भाजपा के सबसे बड़े उद्देश्य राष्ट्र प्रथम-मजबूत राष्ट्र खुशहाल सारा देश के मूलमंत्र को और ज्यादा गति देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यों की भूमिका चुनावों के साथ खत्म नहीं हो सकती बल्कि उन्हें राष्ट्र को प्रगति के पथ की तरफ ले जाते हुए और अधिक सक्रिय रह कर मातृभूमि की सेवा के लिये तैयार रहना होता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 18 साल और उससे कुछ बड़े बच्चों में समर्पण की भावना को जागृत करना भी जरूरी है।

  • हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन! 5 सीटों पर बनी  सहमति…

    हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन! 5 सीटों पर बनी  सहमति…

     

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा में जैसे-जैसे चुनावी तारीख सामने आ रही है वैसे-वैसे चुनावी जोड़तोड़ की स्थिति बदलती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन तय हो गया है।

    5 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में जींद, कलायत, गुहला पानीपत ग्रामीण और पिहोवा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आप ने 10 सीटें मांगीं थी, लेकिन पर 5 पर सहमति बनी है। इसके लिए आज हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर मीटिंग हुई। जिसमें आप से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहुंचे।

    पहले बताया गया था कि राहुल गांधी के आग्रह के बावजूद हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने आप को ज्यादा सीटें देने में हिचकिचाहट दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने चार से ज्यादा सीटें देने से इंकार कर दिया, जबकि आप ने 20 सीटों की मांग की थी। मगर अब सपा की एंट्री से सीट बंटवाले का फॉर्मूला बदलता नजर आ रहा है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस एक्ट के तहत, 31 जुलाई 2024 तक खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों के लिए अब एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि इसका उद्देश्य केवल छोटे प्लॉट मालिकों को राहत देना है, जबकि अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन से आम जनता को अपने प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संशोधन के अनुसार, यदि किसी ने 31 जुलाई, 2024 तक अवैध कॉलोनी में स्थित 500 वर्ग गज तक के क्षेत्र के लिए एक पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बेचने के लिए एक समझौता पत्र या अन्य कोई दस्तावेज तैयार किया है, तो एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बाद खरीदे गए प्लॉट्स पर एनओसी की आवश्यकता होगी और सभी सरकारी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया और बार-बार अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया। उन्होंने कहा कि यह बिल उन लोगों के लिए सजा और जुर्माने की व्यवस्था करता है जिन्होंने अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया है। जुर्माना 25 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है और सजा 5 साल से 10 साल तक की हो सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बिल के तहत, अवैध कॉलोनाइज़र अब भी अपनी गलत गतिविधियों की जिम्मेदारी उठाएंगे और आम जनता को इन समस्याओं का सामना करने से राहत मिलेगी। उन्होंने इस कदम को पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया और कहा कि यह बिल उन करोड़ों लोगों को राहत प्रदान करेगा जिन्होंने गलती से अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई लगाई थी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने किए गए गलत कामों के लिए माफी मांग रहे हैं, जबकि जनता ने पहले ही उन्हें खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गलती के लिए माफी मांगी जा सकती है, लेकिन अपराध की माफी नहीं होती।

  • अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री: पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा

    अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री: पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा

    चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा पूरा करते हुए विधानसभा में पेश किए जाने वाले पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (शोध) बिल-2024 तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 की दो धाराओं में संशोधन किए जा रहे हैं। इस बिल के जरिए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 की धारा 20 की उप धारा (4) संशोधन किया जाएगा, जिसके तहत अब संशोधित नई उप धारा(5) के तहत जिन लोगों के पास 31 जुलाई 2024 से पहले किसी भी इल्लीगल कॉलोनी में खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट को लेकर NOC की जरूरत नहीं होगी।

    वर्तमान में अवैध कॉलोनियों में स्थित भूखंडों के पंजीकरण के लिए एनओसी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए पंजीकरण, समझौता या पावर ऑफ अटॉर्नी मार्च 2018 से पहले होनी चाहिए, लेकिन जिनके पास 2018 से पहले संपत्ति की बिक्री-खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है, उनके प्लॉट का पंजीकरण बिना एनओसी के नहीं किया जा रहा है।

    संशोधित बिल में प्रावधान किया गया है की किसी भी प्लॉट की खरीद से संबंधित पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बेचने के लिए इकरारनामा या कोई अन्य दस्तावेज जो सरकार निर्धारित करेगी उसके तहत बिना NOC के रजिस्ट्री कराने में छूट दी गई है। 31 जुलाई 2024 के बाद कि किसी भी खरीद पर ये संशोधन लागू नहीं होगा।

    बता दें कि अगर यह बिल लागू होता है तो 500 गज तक के प्लॉट खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अवैध कॉलोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होगी। ये बिल पंजाब विधानसभा से पास होने के बाद पंजाब के राज्यपाल के पास मंज़ूरी के लिए जाएगा और फिर मंज़ूरी मिलने के बाद इसकी नोटिफिकेशन कर जी जाएगी जिससे लाखों लोगों को फ़ायदा होगा जो NOC के लिए भटक रहे थे।

  • असम में मुस्लिमों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा जुमे की नमाज का ब्रेक

    असम में मुस्लिमों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा जुमे की नमाज का ब्रेक

     

     

    नई दिल्ली- असम सरकार ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिस कारण असम विधानसभा में मुस्लिम सदस्यों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने सत्र के दौरान जुमा के दिन मुस्लिम सदस्यों को मिलने वाले 2 घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है।

    असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले को लेकर सरकार का कहना है कि इससे विधानसभा में प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और शुक्रवार के दिन भी आम दिनों की तरह कार्यवाही चलती रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अध्यक्ष ने विधानसभा में 2 घंटे के ब्रेक को खत्म करके प्रोडक्टिविटी को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को हटा दिया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों के प्रति मेरा आभार।

    बता दें कि आमतौर पर असम विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9.30 पर शुरू होती है। शुक्रवार को जुमा होता है इसलिए उस दिन सदन की कार्यवाही में 2 घंटे का ब्रेक दिया जाता था। ब्रेक की वजह से सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे से शुरू होती थी, लेकिन अब ब्रेक का समय खत्म होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही हर दिन 9.30 बजे से शुरू होगी।

  • होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    You are currently viewing Big Breaking: होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    Big Breaking: Former Hoshiarpur minister Sunder Sham Arora once again joins Congress.

     होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

     

    •  चंडीगढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत होशियारपुर से पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी में शामिल करवाया। बता कें सुंदर शआम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री भी रह चुके हैं और इससे पहले वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव के साथ सुंदर शाम अरोड़ा ने मुलाकात की। जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस की टिकट पाना चाहते थे। ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    जिक्रयोग्य है कि सुंदर शाम अरोड़ा को पहली सफलता वर्ष 2012 में मिली जब उन्होंने भाजपा नेता और लगातार तीन बार से होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले तीक्ष्ण सूद को शिकस्त दी। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते और उद्योग मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2022 के विस चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।