Category: POLITICAL

  • Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    You are currently viewing Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की Himachal के CM से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Jalandhar MP Charanjit Singh Channi met Himachal CM, discussed many issues

    Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

     

    • जालंधर: पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मंगलवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में दोनों नेताओं में हुई यह मुलाकात करीब पौने घँटे तक चली रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

    PunjabKesari

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सीएम के आवास ओक ओवर में मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

    वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की की तस्वीरें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

  • चंपई सोरेन ने की भाजपा में शामिल होने की पुष्टि, बताया कि पहले सोचा संन्यास ले लूं,लेकिन..

    चंपई सोरेन ने की भाजपा में शामिल होने की पुष्टि, बताया कि पहले सोचा संन्यास ले लूं,लेकिन..

     

    नई दिल्ली- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। उन्होंने खुद मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की।

    चंपई सोरेन ने कहा, “जब मैं 18 अगस्त को आया था, तब मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। पहले तो मुझे लगा कि मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता के समर्थन के कारण मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। पहले तो मैंने सोचा संगठन बनाऊंगा, मगर इसके लिए अभी समय की कमी है। झारखंड की अपनी कुछ अलग परिस्थितियां है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ा और मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।”

    जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह 30 सितंबर को भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “हां”। चंपई सोरेन सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे और देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका देकर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। हिमंता बिस्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चंपई सोरेन और अपनी मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में बताया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने थोड़ी देर पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।”

    इससे पहले झारखंड में भाजपा की एक सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख सुदेश महतो ने भी सोमवार को दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी पार्टी की संभावित सीटों के बारे में अपनी डिमांड रखी। हालांकि भाजपा और आजसू के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी कई और राउंड की बातचीत होनी है। लेकिन अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सुदेश महतो ने भी एनडीए को मजबूत करने की बात कही।

    आजसू प्रमुख ने एक्स पर कहा, “आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। झारखंड के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।” इसी साल 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को जब सीएम रहते हुए ईडी ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने अपनी जगह चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी पर बिठाया था। जेल से बाहर आने के 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को हटाकर वापस सीएम की कुर्सी संभाल ली थी। तभी से चंपई सोरेन नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी।

  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सोमवार को जारी किए गए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 सीटों पर, दूसरे चरण में चुनाव वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में चुनाव वाले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

    भाजपा ने पाम्पोर से इंजी.सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शौपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार,भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार,डोडा से गजय सिंह राणा, रामबाण से राकेश ठाकुर,बनिहाल से सलीम भट्ट, हब्बाकदल से अशोक भट्ट और रियासी से कुलदीप राज दुबे को उम्मीदवार घोषित किया है।

    पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे,बुधल से चौधरी जुल्फीकर अली,मेंढर से मुर्तजा खान,नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत, छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

    इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला है। निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है। हालांकि, अटकलें हैं कि कविंद्र गुप्ता के नाम का ऐलान अगली लिस्ट में किया जा सकता हैय़ इस लिस्ट में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।

    आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

  • PM मोदी के यूक्रेन पहुंचने से पहले यूक्रेन ने मॉस्को पर किया बड़ा हमला, नाजुक बने हालात

    PM मोदी के यूक्रेन पहुंचने से पहले यूक्रेन ने मॉस्को पर किया बड़ा हमला, नाजुक बने हालात

     

     

    नई दिल्ली- पीएम मोदी 21-22 अगस्त तक पोलैंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला कर दिया है। दोनों देशों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। जिस कारण अब रूस फिर से यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

    अधिकारियों के मुताबिक रूसी क्षेत्र में नष्ट किए गए 45 ड्रोन में 11 मॉस्को, ब्रायंस्क के सीमावर्ती इलाके में 23, बेलगोरोद क्षेत्र में छह, कलुगा में तीन और कुर्स्क क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि पोडोल्स्क शहर के ऊपर कुछ ड्रोन को नष्ट किया गया। यह मॉस्को पर हमला करने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि मॉस्को की सुरक्षा प्रणाली के चलते ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल किया जा सका। उन्होंने कहा कि हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं रूसी मीडिया ने मॉस्को क्षेत्र में सुबह-सुबह ड्रोन उड़ने और रूसी रक्षा बल द्वारा उनको नष्ट करने के बाद आग के गोले बनने का फुटेज भी दिखाया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को के वानुकोवा, डोमोडेडोवा और झुकोवस्की हवाई अड्डे से चार घंटे तक उड़ानें प्रभावित रहीं। रूसी रक्षा बल के अधिकारियों का आरोप है कि उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र में 11 ड्रोन को नष्ट किया। जबकि पूरे देश में रातभर में 45 ड्रोन को मार गिराया गया।

  • CM भगवंत मान ने मुंबई में बड़े कारोबारियों से मुलाकात कर पंजाब में निवेश के लिए किया आमंत्रित

    CM भगवंत मान ने मुंबई में बड़े कारोबारियों से मुलाकात कर पंजाब में निवेश के लिए किया आमंत्रित

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत मुंबई में हैं। इस दौरान उन्होंने बड़े कारोबारियों और फिल्म उद्योग की हस्तियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

    मुख्यमंत्री मान ने आज मुंबई में सन फार्मा के CEO दामोदरन सतगोपन से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि आज मुंबई में बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान सन फार्मा के CEO दामोदरन सतगोपन से मुलाकात की गई।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सन फार्मा पहले से ही पंजाब में काम कर रही है और कंपनी ने पंजाब में विस्तार करने की योजना बनाई है, जिससे हजारों युवाओं को सीधी और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। सन फार्मा के CEO ने पंजाब में व्यापार करने के अनुकूल माहौल की बात की और पंजाबियों की भी प्रशंसा की।

    मुख्यमंत्री मान ने Sifytech के अध्यक्ष दलीप कौल से मुलाकात की और मोहाली में IT सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रण दिया। इसके अलावा, उन्होंने RPG ग्रुप के उपाध्यक्ष अनंत गोयनका से भी मुलाकात की और पंजाब में CEAT Tyres का प्लांट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जालंधर में लेदर इंडस्ट्री पहले से ही कार्यरत है और नए प्लांट से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा उत्तर भारत में CEAT Tyres को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

  • वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में किया पेश, विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा..

     वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में किया पेश, विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा..

     

    MBD NEWS : नई दिल्ली : वीरवार को लोकसभा में मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया। बिल पेश होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या अयोध्या के मंदिर में कोई गैर हिंदू सदस्य हो सकता है। पार्टी ने गैर मुस्लिमों को गवर्निंग काउंसिल में रखने पर विरोध जताया है।

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह विधेयक संविधान पर एक बुनियादी हमला है। इस विधेयक के जरिए वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हों। यह धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। आगे आप ईसाइयों के लिए जाएंगे, फिर जैन … भारत के लोग इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को अब नहीं सहेंगे। हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम अन्य धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई जिसमें कई विषयों के साथ ही वक्फ विधेयक को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और हिबी ईडेन ने लोकसभा में विधेयक पेश किए जाने का विरोध करने के लिए नियम 72 के तहत एक नोटिस दिया था।

  • Independence Day पर मुख्यमंत्री भगवंत मान Jalandhar में फहराएंगें तिरंगा, जारी हुई List

    You are currently viewing Independence Day पर मुख्यमंत्री भगवंत मान Jalandhar में फहराएंगें तिरंगा, जारी हुई List

    Chief Minister Bhagwant Mann will hoist the tricolor in Jalandhar on Independence Day, list released

    Independence Day पर मुख्यमंत्री भगवंत मान Jalandhar में फहराएंगें तिरंगा, जारी हुई List

     

    •  चंडीगढ़ः  स्वतंत्रता दिवस यानि15 अगस्त इस बार भी पूर्व वर्षों की तरह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह, जोश व गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बार जालंधर में तिरंगा फहराएंगे और देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों श्रद्धांजलि देंगे।

    वहीं, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी रूपनगर और वित्त मंत्री हरपाल सिंह पटियाला में तिरंगा फहराएंगे। गौरतलब है कि CM Maan ने पिछली बार पटियाला में तिरंगा फहराया था।

     

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

     

    संसद में आज मोदी सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती करने वाला बिल ला सकती है. इस बिल के मुताबिक सरकार वक्फ बोर्डों के उस अधिकार पर पर लगाम लगाना चाहती है, जिसके तहत वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित देते हैं. इस बिल को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं.

     

    बांग्लादेश पर अभी कोई बयान नहीं देगी कांग्रेस

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस बांग्लादेश के मसले पर सरकार से हालात की जानकारी दिए जाने तक कोई बयान नहीं देगी। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मसले पर चर्चा की। इसके बाद तय हुआ कि, सरकार के आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जाए।

  • ‘वक्फ बोर्ड’ में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्र सरकार, महिलाओं के बढ़ेंगे अधिकार, बोर्ड की शक्तियां होंगी कम

    ‘वक्फ बोर्ड’ में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्र सरकार, महिलाओं के बढ़ेंगे अधिकार, बोर्ड की शक्तियां होंगी कम

     

     

    नई दिल्ली- केंद्र सरकार जल्द वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट/ अधिनियम में कई बड़े बदलाव कर सकती है। सरकार इसके लिए संसद में एक विधेयक ला सकती है, जिसमें कई संशोधन हो सकते हैं। इसके तहत वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम किया जा सकता है।

    जानकारी के अनुसार इस विधेयक के तहत किसी भी संपत्ति को अपनी संपत्ति कहने की इसकी ‘अनियंत्रित’ शक्तियों में कटौती हो सकती है और महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित हो सकता है। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, विधेयक में वक्फ अधिनियम में करीब 40 संशोधन प्रस्तावित किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी कहा कि विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, विधेयक में अधिनियम की कुछ धाराओं को निरस्त करने का प्रस्ताव है, जिसका मुख्य उद्देश्य वक्फ बोर्डों के पास मौजूद मनमानी शक्तियों को कम करना है।

    विधेयक में इन बातों पर ध्यान
    इस कानून के जरिए केंद्र सरकार बोर्ड की निरंकुशता को खत्म करना चाहता है।
    विधेयक के जरिए बोर्ड में अधिक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सत्यापन शामिल है। महिलाओं के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए वक्फ बोर्डों की संरचना और कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए धारा 9 और धारा 14 में संशोधन हो सकता है।
    विवादों को सुलझाने के लिए वक्फ बोर्डों द्वारा दावा की गई संपत्तियों का नए सिरे से सत्यापन किया जाएगा।
    वक्फ संपत्तियों की निगरानी में मजिस्ट्रेट शामिल हो सकते हैं।
    मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने ही की बदलाव की मांग
    सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कानूनों को बदलने की मांग मुस्लिम बुद्धिजीवियों, महिलाओं और शिया और बोहरा जैसे विभिन्न संप्रदायों की ओर से आई है। देश भर में वक्फ बोर्डों के तहत लगभग 8 लाख 70 हजार संपत्तियां हैं और इन संपत्तियों के अंतर्गत कुल भूमि लगभग 9 लाख 40 हजार एकड़ है।

  • संसद के मानसून सत्र में संत सीचेवाल ने उठाए पंजाब के मुद्दे: फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाने की मांग

    संसद के मानसून सत्र में संत सीचेवाल ने उठाए पंजाब के मुद्दे: फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाने की मांग

    चंडीगढ़ :संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के मुद्दों को जोरदार से ढंग से उठाया। उन्होंने जहां किसानों-मजदूरों का मुद्दा उठाया है, वहीं पंजाब की जरूरतों को भी प्रमुखता से संसद में रखा। संत सीचेवाल की ओर से उठाए गए करीब 14 सवालों के जवाब अब तक विभिन्न मंत्रालयों को मिल चुके हैं।

    मानसून सत्र में संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्य रूप से सुभानपुर-करतारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर और फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की। कहा कि वर्ल्ड फंड नेचर फंड की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक 30 शहरों में पीने का संकट होगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब के तीन शहर प्रमुख हैं, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर सहित शहरों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में प्रश्न पूछे गए हैं। इस रिपोर्ट में शामिल बेंगलुरु में जल संकट साफ तौर पर देखा गया, जब पानी की कमी के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा। उन्होंने अपने हर सवाल के जरिए जनहित के मुद्दों, सामाजिक कुरीतियां दूर करने, पर्यावरण बचाने से जुड़े सवाल पूछे हैं।

    इसी प्रकार पंजाब और देश में बढ़ते कैंसर के मामलों और उपचार के बारे में, दहेज प्रथा को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों और कार्यों, पंचायतों के विकास और डिजिटलीकरण और वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों के बारे में सवाल किए। पंजाब के हवाई अड्डों को अपग्रेड करने तथा अन्य नई अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने, किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से मानी गई मांगों को पूरा न करने के कारणों, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बनाए गए घर और जारी किए और रोके गए फंड्स संबंधी लि​खित सवाल उठाए।

    संत सीचेवाल ने इस सत्र में अब तक जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों पर अ​धिर जोर दिया कि यह कृषि को कैसे प्रभावित करेगा और पीने के पानी का संकट पैदा करेगा। जिसका असर इस बार साफ दिख रहा है।