
वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया
जालंधर 13 दिसम्बर/ नगर निगम वार्ड नंबर 22 से आप प्रत्याशी लव रोबिन अपने सैकड़ो साथियों सहित नामांकन पत्र भरा। जिसको लेकर उम्मीदवार लव रोबिन और उनके समर्थकों में भारी उत्साह पाया गया। वार्ड वासियों का भारी हुजूम उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गया। उम्मीदवार लव रोबिन के हक में नुक्कड़ बैठकों का दौर पिछले तीन दिनों से निरंतर जारी है जिसमें उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे लोगों ने भारी मतों से उन्हें जीत दिलवाने का प्रण बना लिया है । लव रोबिन पढे लिखे मीठे स्वभाव के व्यक्तिव के मालिक होने के कारण हर किसी को अपनी और खींच रहे है।
युवा आप नेता साऊ संसोया ने बताया कि डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है। जनता फूल मालाएं व नोटो के हार तथा पुष्प वर्षा से लव रोबिन का स्वागत कर रही है।
डोर टू डोर चुनावी प्रचार में अजीत नगर, विवेक नगर, गांधी नगर में सैकडों की संख्या मे महिलाएं युवा बजुर्ग लव रोबिन के लिए घर घर जाकर वोट मांगने निकले। मनी जी चाप वाले गांधी नगर से सिमरन व साऊ संसोया ने पूरी ताकत झौक चुनावी डोर टू डोर अभियान को पूरी तरह सफल बनाया। सैकडों परिवारों ने प्यार का आशीर्वाद दिया। साऊ संसोया ने कहा वार्ड नंबर 22 से लव रोबिन को भारी मतों से विजय बनाएगें और यह जीत जालंधर में ऐताहासिक जीत होगी।









Leave a Reply