Category: SPORTS

  • खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ी

    खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ी

     

    • खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था करीब 4 गुना बढ़ा दी गई है। गुरुवार शाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के साथ अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नर्मदा होटल लाया गया।

    इस दौरान एक DCP, एक SP, 4 PI, 5 PSI और 100 से अधिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी, BDDS और CISF के जवान तैनात रहे। वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है।टीम की सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अब खिलाड़ी का सुरक्षा घेरा पहले से ज्यादा मजबूत है। एक समय टीम इंडिया के आने पर यहां 2 PCR वैन टीम की सुरक्षा में लगाई जाती थीं, लेकिन आज DCP से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। टीम इंडिया की सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया है।

    भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं। गुजरात पुलिस ने पिछले 2 दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया गया है।

    होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी।

  • भारत ने एशियन गेम्स में 74 पदक जीतकर रचा इतिहास, PM मोदी बोले- गर्व का पल

    भारत ने एशियन गेम्स में 74 पदक जीतकर रचा इतिहास, PM मोदी बोले- गर्व का पल

     

    भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में अपनी सफलता की नई इबारत लिखी है. हिंदुस्तान की झोली में अब तक 74 पदक आए हैं. इसमें 16 गोल्ड, 27 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर पदक कड़ी मेहनत को दिखाता है. पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है.

     

    Asian Games 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर गर्व जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एशियन गेम्स में भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. देश के लिए यह गर्व का पल है. पीएम मोदी ने कहा कि हर पदक कड़ी मेहनत और उसके पैशन को दिखाता है. पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है. हम अपने सभी एथलीटों को बधाई देते हैं.बता दें कि भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में अपनी सफलता की नई इबारत लिखी है. हिंदुस्तान की झोली में अब तक 74 पदक आए हैं. इसमें 16 गोल्ड, 27 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल हैं. 2018 एशियन गेम्स (जकार्ता) में 16 गोल्ड मेडल के साथ कुल 70 पदक जीते थे. भारत ने 16वां गोल्ड मेडल तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता. इस इवेंट में उसने साउथ कोरिया को हराया.

     

    एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

    वहीं, अगर रैंकिंग की बात की जाए तो भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर है. मेडल टैली में पहले स्थान पर मेजबान देश चीन है. चीन ने टोटल 304 पदक जीते हैं. इसमें 166 गोल्ड, 91 सिल्वर और 47 कांस्य पदक शामिल हैं. 135 पदकों (34 गोल्ड, 49 सिल्वर और 52 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे नंबर जापान है. तीसरे नंबर पर 142 पदकों के साथ रिपब्लिक ऑफ कोरिया है. उसने 32 गोल्ड, 44 सिल्वर और 66 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं.

    पिछले 4 एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन

    साल गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
    2010 14 17 34 65
    2014 11 10 36 57
    2018 16 23 31 70
    2023 16 27 31 74*
  • Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

    Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

     

     

    हांगझोउ : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। शूटिंग इवेंट में ये सोने का तमगा हासिल हुआ। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर यह कारनामा किया। भारत ने कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में चीन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर से 0.4 अंक अधिक है। इस इवेंट के बाद चीन ने एशियन रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान खो दिया।

    इसी के साथ रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर सभी तीन भारतीय निशानेबाज अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और तीन व्यक्तिगत पोडियम स्थानों के लिए पांच अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

    क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे पायदान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले शूटर रहे। उनके बाद ऐश्वर्या 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं दिव्यांश कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। उनका अंतिम स्कोर 629.6 था।

    भारत को इसके बाद एक और मेडल मिला। रोइंग की मेन्स-4 स्पर्धा में जसविंदर, आशीष, पुनीत और आशीष ने ब्रॉन्ज जीता। रोइंग में भारत के बलराज पंवार मेडल से चूक गए। मेन्स सिंगल्स स्कल्स फाइनल में बलराज चौथे नंबर पर रहे। चीन ने इस इवेंट का गोल्ड, जापान ने सिल्वर और हॉन्ग कॉन्ग ने ब्रॉन्ज जीता।

    भारत ने पहले दिन जीते थे 5 पदक
    इन खेलों में भारत ने दमदार शुरुआत की और स्पर्धा के पहले ही दिन रविवार को 5 पदक अपने नाम कर लिए। स्टार शूटर मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला पदक दिलाया। शूटिंग में एक और मेडल मिला जबकि रोइंग में देश को 3 पदक अभी तक मिल चुके हैं।

  • भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

    भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

     

    नई दिल्ली -भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। नीरज ने फाइनल में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर पाकिस्तान के अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरज का पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के हर कोई भारत के गोल्डन बॉय को सैल्यूट कर रहे हैं।

    वीडियो को भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगा लिया। इसके बाद वह और चेक रिपब्लिक के याकुव वाडवेज्च जब फोटो क्लिक कराने के लिए एक साथ आए तो उसी समय नदीम बगल में खड़े थे। इसके बाद नीरज ने नदीम को भी साथ आने को कहा।

  • खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

    खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

     

     
     

    नई दिल्‍ली : यौन उत्‍पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे आज शाम हरिद्वार पहुंचेगे और अपने सारे मैडल गंगा में बहा देंगे। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि इन मेडलों को हम गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि वह गंगा मां हैं। जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।

    विनेश फोगाट ने ट्विटर पर लिखा, हमारे साथ 28 मई को जो हुआ वो आप सबने देखा। हम महिला पहलवान ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं। फोगाट ने लिखा, हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

    फोगाट ने मेडल प्रवाहित करने के बाद आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, इन मेडल के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, इसलिए हम अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। फोगाट ने कहा, इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।

  • ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

    ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

     

    नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्टेलियाई पीएम एंथनी अल्‍बनीज के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने एक खास रथ से स्टेडियम का जायजा भी लिया।

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज पहले दिन का खेल देखेंगे। मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है।

  • भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

    You are currently viewing भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

    Indian cricketer Prithvi Shaw refused to take selfie, then 8 people attacked and broke the glasses of the car, case registered

    भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

     

     

    मुंबईः भारतीय क्रिकेटर टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ द्वारा एक फैन को नाराज करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, पृथ्वी शॉ के साथ एक फैन की बदतमीजी का मामला सामने आया है। मुंबई के ओशिवारा में भारतीय टीम के एक क्रिकेट खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित जबरन वसूली और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के आरोप में 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ​ पिछले ​दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • WFI की बैठक रद्द; खेल मंत्रालय की रोक के चलते 4 हफ्ते टली मीटिंग

     WFI की बैठक रद्द; खेल मंत्रालय की रोक के चलते 4 हफ्ते टली मीटिंग

    नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ की आज अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) को रद्द कर दिया गया है। AGM बैठक आज सुबह 10 बजे अयोध्या में शुरू होनी थी। पहलवानों के धरने के बाद इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। खबरें ये भी थी कि बृजभूषण शरण सिंह भी इस बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। खेल मंत्रालय ने शनिवार को रेसलिंग फेडरेशन की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बैठक के रद्द होने के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।

    देश के कई बड़े पहलवान बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना करना बैठे थे। दो दिन के धरने के बाद शुक्रवार देर रात खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों से बात की थी। इस बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि पहलवानों की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। चार हफ्ते बाद ये समिति अपनी रिपोर्ट देगी। साथ ही साथ जांच चलने तक बृजभूषण शरण सिंह को भी फेडरेशन के कामों से अलग कर दिया गया था।

    खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को इस खेल निकाय के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया। मंत्रालय ने सिंह के उत्तर प्रदेश के गढ़ गोंडा में शुरू होने वाली ओपन चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया था। इसके बाद से इस बात पर संशय था कि एजीएम होगी या नहीं। इसी अहम बैठक के बाद बृजभूषण शरण सिंह मीडिया से बात करने वाले थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बृजभूषण अब जांच खत्म होने तक मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे।

    खेल मंत्रालय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति के सदस्यों के नामों की रविवार को घोषणा करेगा। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। शनिवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी और साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के डीजी (निदेशक) संदीप प्रधान के बीच इस मामले पर हुई बैठक के बाद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

    इससे पहले डब्ल्यूएफआई और विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा गतिरोध फिलहाल कुछ समय के लिए खत्म हो गया क्योंकि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार देर रात अपना धरना समाप्त कर दिया।

  • कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन: कमेटी बनाने के सुझाव पर राजी नहीं पहलवान- अनुराग ठाकुर, आज फिर करेंगे मुलाकात

    कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन: कमेटी बनाने के सुझाव पर राजी नहीं पहलवान- अनुराग ठाकुर, आज फिर करेंगे मुलाकात

     

     

    नई दिल्ली : देश के नामचीन पहलवान जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत करीब 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने पहलवानों को आरोपों की जांच और मांगों पर विचार के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया है। इस पर पहलवान राजी नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज फिर पहलवानों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पहलवानों ने गुरुवार को अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उनके साथ डिनर किया था। पहलवानों और खेल मंत्री के बीच ये बैठक 10 बजे से करीब पौने दो बजे तक चली।

    उधर, बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को फोन कर 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देने का आदेश सुना दिया गया है। हालांकि, बृजभूषण शरण का कहना है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण शरण ने 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

  • एशियाई अंडर-17 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी,बैडमिंटन स्टार उन्नति हुड्डा ने किया ये कमाल…

     एशियाई अंडर-17 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी,बैडमिंटन स्टार उन्नति हुड्डा ने किया ये कमाल…

     

     

     

    नोनथाबुरी  -युवा भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा बैडमिंटन एशियाई अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में शनिवार को जापान की मिओन योगोउची को हराकर अंडर-17 एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गईं। उन्नति ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए योकोउची को 21-8, 21-17 के सीधे गेमों में हराकर फाइनल में कदम रखा।

    ओडिशा ओपन 2022 का महिला एकल खिताब जीतने वाली उन्नति ने एशियाई टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया है। फाइनल में उन्नति का सामना मेज़बान थाईलैंड की सरुनरक वितिदसर्न से होगा। इसी बीच, उन्नति के हमवतन अनीष थोप्पानी ने अंडर-15 के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्श मोहम्मद और संस्कार सरस्वत की जोड़ी ने अंडर-17 पुरुष युगल के फाइनल में कदम रखा।