
अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुआ दोगुना
अमृतसरः महानगर के एयरपोर्ट पर अपने पदक विजेता बेटे का इंतजार कर रहे पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस कारण वह बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें उनके साथ आए परिजनों ने संभाला। बता दें कि अमृतसर के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर वापस भारत लौटे हैं। एयरपोर्ट के बाहर हजारों प्रशंसकों के साथ उनका इंतजार कर रहे उनके पिता अचानक बेहोश होकर गिर गए थे।
बता दें कि लवप्रीत सिंह रविवार को सुबह दस बजे के करीब एयरपोर्ट रोड स्थित अपने गांव बल सिकंदर पहुंचेंगे, उनके पारिवारिक सदस्यों ने एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू से लेकर अपने गांव के घर तक बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए लेकर जाने की योजना बनाई है। शनिवार को यूके से लौटे खिलाड़ियों के साथ अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे लवप्रीत सिंह अपनी मां सुखविंदर कौर के साथ गले लग कर मिले थे।
जबकि उसके बाद अपने दादा गुरमेज सिंह, पापा कृपाल सिंह, दादी जसबीर कौर, बहन मनप्रीत कौर और भाई हरप्रीत सिंह के साथ कुछ ही पल मिले थे, क्योंकि पटियाला में पंजाब सरकार द्वारा करवाए जाने वाले सम्मान समारोह में पहुंचना था। रविवार को फूलों की वर्षा करते हुए ओपन गाड़ी में लवप्रीत को घर तक लेकर जाया जाएगा।








Leave a Reply