Category: PUNJAB

  • CM Maan को मिली Hospital से छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

    You are currently viewing Big News:CM Maan को मिली Hospitalसे छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

    Big News: CM Maan discharged from hospital, left for his home, was admitted in Fortis Hospital for 3 days

    CM Maan को मिली Hospital से छुट्टी, अपने घर के लिए हुए रवाना, 3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

     

    •  चंडीगढ़ः सीएम मान को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत सीएम मान को फोर्टिस अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई है और अस्पताल से अपने काफिले के साथ घर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं सीएम मान ने शाम 5 बजे अपने आपास पर एक बैठक भी बुलाई गई है। बता दें कि सीएम मान को खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल में 26 सिंतबर को भर्ती करवाया गया था।

    अस्पताल से बाहर निकलते हुए सीएम भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान ने अस्पताल से निकलते ही आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग मंडियों में प्रोक्योरमेंट के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दे सकते हैं। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस शामिल थे।

    जिक्रयोग्य है कि सीएम भगवंत मान को 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है।

  •  1 अक्टूबर से बदल जाएगा punjab के स्कूलों का समय, ये होंगी नई Timings

     1 अक्टूबर से बदल जाएगा punjab के स्कूलों का समय, ये होंगी नई Timings

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 अक्टूबर (1 October) से बदलने जा रहा है। नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होकर दोपहर 2:50 बजे छुट्टी देंगे। शिक्षा विभाग (Education Department) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो पूरे पंजाब के 19,000 से अधिक स्कूलों पर लागू होंगे।

    पंजाब में स्कूल का समय साल में तीन बार बदलता है। 1 अप्रैल (1 April) से 30 सितंबर (30 September) तक स्कूलों का समय (Timings) सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होता है, जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3:20 बजे तक होगा।

  • चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया  25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया

    25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    MBD NEWS जालंधर, 28 सितंबर:चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते सतलुज दरिया के नजदीक गांव भोडे, संगोवाल, बुर्ज डगाडा, माओ साहिब, वेहरां, कैमवाला, बूटे दिया छन्ना, रामपुर और बाउपुर आदि गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया ।
    इस कार्रवाई के दौरान कुल 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्युमीनियम के बर्तन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए।
    तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक कमिश्नर (आबकारी) जालंधर वेस्ट रेंज नवजीत सिंह ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन जालंधर की देखरेख में सुबह 7 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस बीच सतलुज नदी के किनारे 30-35 किलोमीटर तक तलाशी की गई।
    उन्होंने बताया कि कुल 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 4 चालू भट्टियां सहित 8 ड्रम बरामद किए और प्रत्येक ड्रम में करीब 40 लीटर लाहन थी, जिससे कुल करीब 320 लीटर लाहन पकड़ा गया। इसके अलावा 42 प्लास्टिक तिरपाल जब्त किए गए, जिसमें 600 लीटर प्रति के हिसाब से कुल 25,200 लीटर कचरा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि एल्युमीनियम के 4 बर्तन पकड़े गए, जिनमें करीब 80 बोतल अवैध शराब थी। उन्होंने बताया कि 2 रबर ट्यूब जब्त की गई, जिनमें करीब 350 बोतल अवैध शराब थी।
    नवजीत सिंह ने बताया कि रेड पार्टी को दूर से आता देख मौके पर मौजूद लोग भाग गए। लावारिस होने के कारण बरामद सामान, अवैध शराब व बर्तनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    सर्च टीम में आबकारी अधिकारी सुनील गुप्ता, सरवन सिंह, जसपाल सिंह, अनिल कुमार, आबकारी इंस्पैक्टर साहिल रंगा और आबकारी पुलिस स्टाफ शामिल था।

  • जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Delhi में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    5 members of the same family committed suicide in Delhi, bodies of all found lying in a closed room, police engaged in investigation

    जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    • नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वसंत कुंज के अधीन आते रंगपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बता दें कि मृतकों में एक पिता और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो देखा कि कमरा बंद था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो पॉंचों के शव अंदर पड़े हुए थे। चार बेटियों के पेट और गले में लाल कलावा बंधा था और सभी बेटियों के शव एक डबल बेड पर और पिता हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला।

    फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं जिस कारण वह चल-फिरने में असमर्थ थीं। वहीं, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    You are currently viewing Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann may get leave today, was admitted to Fortis Hospital yesterday.

    Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    • चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि वह रूटीन चैकअप के लिए वहां पर गए थे। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया था। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से कुछ टेस्ट लिए गए जिनकी रिपोर्ट आज आएंगी। रिपोर्ट जांच के बाद ही सी.एम. मान भगवंत मान को आज छुट्टी मिल सकती है।

    डाक्टरों का कहना है कि CM मान की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। उनके फेफड़ों में सूजन की लक्षण सामने आए थे जिससे चलते दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की खबर सामने आई थी।

  • Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

    You are currently viewing Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

    Crime News: Robbers made Israeli woman a victim in Amritsar, snatched her bag and ran away; Was going to Bagha border to watch retreat ceremony

    Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

     

    • अमृतसर: महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला महानगर में उस वक्त देखने को मिला, जब इजरायल से श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद बाधा बार्डर जा रही थी तो रास्ते में लुटेरों ने महिला को शिकार बनाते हुए उसका बैग लूट कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के पास की। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता महिला ने बताया कि वह इजराइल से श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए यहां आई थी। इसी बीच जब विदेशी महिला रिट्रीट सेरेमनी देखने बाघा बॉर्डर जा रही थी तो रास्ते में लुटेरों ने उसे निशाना बना लिया। महिला का कहना है कि लुटेरों ने पहले तो विदेशी महिला से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन जब लुटेरे फोन लेने में असफल रहे तो वे विदेशी महिला के पास मौजूद बैग को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब बाइक सवार तीन लुटेरे घटना को अंजाम दे रहे थे तो वह चलते ऑटो से नीचे गिर गयी, जिससे उसे चोट लग गई।

    घटना के बाद पीड़िता महिला ने स्थानीय थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिये बयानों में विदेशी महिला ने बताया कि उसके बैग में पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान है। उन्होंने कहा कि वह इजराइल में इलाज करा रही हैं। जल्द ही उसे वापस लौटना है लेकिन उससे पहले ही उसके साथ लूटपाट हो गई जो बेहद चिंता का विषय है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

    Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

     

    हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुनील जाखड़ ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साल पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने चुप्पी साधे रखी है। उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि,  जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच उनके निजी सचिव संजीव त्रिखा ने खारिज किया है। त्रिखा का कहना है कि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है।

    बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और विचारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्टी की अहम बैठक से भी जाखड़ नदारद रहे। जाखड़ 10 जुलाई के बाद से पंजाब बीजेपी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वह पंजाब में पार्टी के सदस्यता अभियान से भी नदारद हैं. पार्टी के सूत्रों ने यह भी कहा था कि जाखड़ कुछ पारंपरिक भाजपा नेताओं के साथ असहज महसूस कर रहे थे।

  • Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

    You are currently viewing Punjab का सबसे मंहगा Ladowal Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला….

    Punjab’s most expensive Ladowal Toll Plaza is going to be free from tomorrow, know the whole matter….

    Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

     

    • लुधियानाः पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल यानि शुक्रवार को एक बार फिर से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। बता दें कि वहां से गुजरने वाले लोगों को किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह फैसला टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

    इस संबंधी दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। जिसके चलते 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।

  • पंजाब के CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, मोहाली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    You are currently viewing पंजाब CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, Mohali के अस्पताल में भर्ती

    Punjab CM Bhagwant Mann’s health suddenly deteriorated, admitted to Mohali hospital

    पंजाब के CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, मोहाली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    • चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो जाने के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    CM दफ्तर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाया गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। भगवंत मान को 20 जुलाई 2022 की रात को पेट में तेज दर्द के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गैस्ट्रो डॉक्टर ने उनका इलाज किया था और उन्हें पेट में इंफेक्शन बताया था।

  • पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

     

    पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

    Punjab Panchayat elections will be held on October 15

    पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। इसके तहत 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं, चुनाव के लिए 27 सिंतबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो चार अक्तूबर तक चलेगी। 5 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 7 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिया पंजाब चुनाव आयोग कमिशनर राज कमल चौधरी की तरफ से बुधवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रोल रोल की अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 19,010 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा। 1,33,97,932 कुल मतदाता ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव में 83,437 सरपंच चुने जाएंगे। 2018 में 4 हजार पंचायतें सर्वसम्मति से बनी थी।

    चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फीस 100 रुपये जमा करवाने होगी। एससी कैंडीडेट्स के लिए 50 रुपये नॉमिनेशन फीस होगी। वहीं, चुनावी खर्च में सरपंच पद के उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं पंच के लिए 30 हजार रुपये है। 2018 के पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च सरपंच उम्मीदवारों के लिए 30 हजार और पंच के लिए 20 हजार रुपये था। हर जिले में इलेक्शन आब्जर्वर लगाए जाएंगे। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा। आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव को लेकर पूरी जानकारी sec.punjab.gov.in पर साझा की जाएगी।

    राज्य चुनाव आयोग कमिश्नर ने बताया कि बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा।  सरपंच और पंच चुनाव के लिए अलग सिंबल रखे गए हैं। कुल चुनाव सिंबल 173 होंगे। इनमें जिला परिषद चुनाव के लिए 32 सिंबल हैं। ब्लॉक समिति के लिए 32, पंचों के लिए 70 और सरपंच के लिए 38 सिंबल रखे गए हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल रखी गई है। वहीं सरपंच के लिए गुलाबी बैलट पेपर और पंच के लिए सफेद बैलट पेपर होगा।

    ग्राम पंचायत चुनाव में अलग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट सभी राजनीतिक दलों को भेजी जाएगा। सरकार किसी भी ग्राम के लिए कोई ग्रांट और सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं करेगी। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 96 हजार से अधिक स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।