Category: PUNJAB

  • पशुओं को शरेआम सड़कों और जनतक स्थानों पर छोड़ने पर पाबंदी

     

    पशुओं को शरेआम सड़कों और जनतक स्थानों पर छोड़ने पर पाबंदी

    MBD NEWS: जालंधर, 13 सितम्बर: अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट मेजर डा. अमित महाजन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है कि ज़िला जालंधर ( देहाती) की सीमा में पड़ते हलके में कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को शरेआम सड़कों और जनतक स्थानों पर नहीं छोडेगा।
    यह आदेश 8 नवंबर 2024 तक लागू रहेगा।

  • चंडीगढ़; घर पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिस्टल और गोला-बारूद सहित आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़; घर पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिस्टल और गोला-बारूद सहित आरोपी गिरफ्तार

     

     
     0 

    चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित घर पर हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी रोहन मसीह वासी गांव पासिया, अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

    इसकी जानकारी DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि आरोपी अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की हिरासत में है। पूछताछ में आरोपी रोहन ने ग्रेनेड हमले की बात कबूली है। वहीं, लुधियाना के खन्ना से भी कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

  • चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले संदिग्धों का सुराग देने वालों को मिलेगा बड़ा ईनाम..

    चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले संदिग्धों का सुराग देने वालों को मिलेगा बड़ा ईनाम..

    चंडीगढ़ : सेक्टर 10 के पॉश एरिया में घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में एक तरफ पुलिस टेररिस्ट एंगल पर जांच कर रही है वहीं घटना के सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। ये वीडियो सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने जिस ऑटो में हमलावर आए थे उसके चालक को गिरफ्तार किया।

    चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 10 में हुए बम धमाके के मामले में शामिल दोनों संदिग्धों की सूचना देने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उक्त दोनों संदिग्धों के सुराग देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोठी पर हमले में आरोपियों को ऑटो में लाने वाले चालक को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, इसमें खालिस्तानी एंगल की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार स्पॉट पर डटी हुई हैं।

  • बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को सरकार ने दिए सख्त निर्देश

     बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को सरकार ने दिए सख्त निर्देश

     

    जालंधर पंजाब सरकार के संस्थान पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने सोढल मेले को लेकर जालंधर निगम के कमिश्नर और शहर के डिप्टी कमिश्नर को कुछ निर्देश भेजे हैं, जिसके बाद जालंधर निगम ने इस बार 17 सितंबर को लगने जा रहे सिद्ध बाबा सोढल मेले को प्लास्टिक फ्री करने का अभियान छेड़ दिया है।

    इस अभियान के पहले चरण में निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्री कृष्ण ने अपनी टीम सहित मेला क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है। विभिन्न दुकानों पर जाकर उन्होंने प्लास्टिक के लिफाफे संबंधी उपयोग को देखा जिस दौरान उन्हें हैरानी हुई कि एक दो दुकानदारों को छोड़कर सभी द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल किया जा रहे थे। अब निगम टीम ने दुकानदारों को समझाना शुरू कर दिया है कि वह प्लास्टिक के लिफाफे हरगिज उपयोग न करें। इस विषय पर जालंधर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक भी ली और जरूरी निर्देश दिए।

    – लंगर इत्यादि के लिए किसी प्रकार की प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी का इस्तेमाल न हो।

    – प्लास्टिक फिल्म लगी पेपर प्लेट व अन्य कटलरी का इस्तेमाल न किया जाए।

    – मिठाई के डिब्बों इत्यादि पर प्लास्टिक के रैपर नहीं होने चाहिए।

    – पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों , कप इत्यादि का इस्तेमाल न हो

    – प्लास्टिक के बने फ्लेक्स, बैनर इत्यादि न लगाए जाएं।

    – बुके इत्यादि प्लास्टिक और प्रतिबंधित कपड़े इत्यादि से कवर न हों

    इन विकल्पों का हो इस्तेमाल

    – लंगर इत्यादि के लिए स्टील के बर्तन उपयोग में लाए जाएं

    – लंगरों पर पत्तल और डूने इत्यादि से बनी क्राकरी का इस्तेमाल हो

    – कपड़े के थैले, जूट बैग और पेपर बैग का इस्तेमाल किया जाए

    – छबील इत्यादि के लिए स्टील ग्लास इस्तेमाल हो

    – मेले के दौरान गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने का प्रावधान किया जाए।

  • पाकिस्तान में आने वाले भूकंप ने हिला दिया उत्तर भारत, लोगों में डर का माहौल…

    पाकिस्तान में आने वाले भूकंप ने हिला दिया उत्तर भारत, लोगों में डर का माहौल…

     

     

    नई दिल्ली : आज दोपहर 12:58 बजे उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की जानकारी प्राप्त हुई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 आंकी है और इसके केंद्र को पाकिस्तान में डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है। भूकंप के चलते लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिससे झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।

    पाकिस्तान के अखबार “द ट्रिब्यून” के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 5.4 के करीब बताई है। पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के शहरों जैसे मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग, साथ ही राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, स्वात घाटी, और उत्तरी वजीरिस्तान में भी भूकंप आया है।

    फिलहाल, किसी भी देश में जान या माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार, यदि भूकंप की तीव्रता 6 से कम है, तो आमतौर पर बड़ा खतरा नहीं होता है। हालांकि, भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे था, जिससे इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक हो सकता था। यह भूकंप 29 अगस्त को अफगानिस्तान में आए भूकंप के ठीक बाद हुआ है। राहत और बचाव एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

  • समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो,चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा: जितेंद्र कालरा

    समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो,चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा: जितेंद्र कालरा

    *समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो,चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा: जितेंद्र कालरा*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) विश्व हिन्दू परिषद् चंडीगढ़ के गौ रक्षा आयाम प्रमुख जितेंद्र कालरा ने गौरक्षा आयाम की टीम के साथ,मक्खन माजरा चंडीगढ़ में स्थित गौशाला का दौरा किया । वहां पर उन्होंने देखा कि गोवंश बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं बहुत से गोवंश जख्मी और बीमार हैं ।
    चंडीगढ़ नगर निगम के द्वारा चलाई जा रही इस गौशाला में कागजों में तो यहां पर डॉक्टर, सुपरवाइजर,प्रबंधक सभी तरह की नियुक्तियां की हुई है परंतु इस गौशाला की स्थिति देखकर यह लगता है की कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा रहा है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा आयाम ,चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर से मांग करता है की इस गौशाला का दौरा करें और जिस भी अधिकारी की गलती हो उसके ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही करवाएं,ताकि बेजुबान गोवंश के ऊपर हो रहे अत्याचारों को समाप्त किया जा सके । जितेंद्र कालरा ने कहा कि अगर इन अधिकारियों पर समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद का गौ रक्षा आयाम चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन करेगा।

    इस मौके पर गौरक्षा आयाम से जितेंदर कालरा, रोशन, राजू, हर्ष कुमार, रोहित आदि मौजूद रहे ।

  • ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਸੀਪੀ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਜੁਰਮ ਦਾ ਸਫਾਇਆ ਕਰਨ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਦੁਹਰਾਈ

    MBD NEWS : ਜਲੰਧਰ, 9 ਸਤੰਬਰ: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਖੋਹ ਤੋ ਬਾਅਦ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਘਸੀਟਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ |

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਕਸ਼ਮੀ ਵਾਸੀ ਪਰਾਗੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਨੰਬਰ 75/03 ਗਾਰਡਨ ਕਾਲੋਨੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਭੈਣ ਕੰਮ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਰੋਕ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਲੱਗੇ। ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨੇ ਬਾਈਕ ‘ਤੇ ਪਿੱਛੇ ਬੈਠੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ ਪਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਦੂਰ ਤੱਕ ਘਸੀਟ ਕੇ ਲੈ ਗਏ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੇ ਕਾਫੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 6 ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 198 ਮਿਤੀ 07.09.2024 ਅਧੀਨ 304, 3(5) ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪਵਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਬੱਗਾ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਨੰ: 573 ਲਤੀਫਪੁਰਾ, ਜਲੰਧਰ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਗਗਨ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨੰ. 6 ਏਕਤਾ ਵਿਹਾਰ ਨੇੜੇ ਕੁੱਕੀ ਢਾਬ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦਾ ਐਚ. 1490 ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਫੇਜ਼ 2, ਜਲੰਧਰ, ਅਤੇ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਲਵ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨੰਬਰ. 1490 ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਫੇਜ਼ II। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰ: ਪੀ.ਬੀ.08-ਬੀ.ਈ.-1179 ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ |

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਤਿੰਨ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ ਜਦਕਿ ਪਵਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਇਤਿਹਾਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਫਰਮ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ
    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਅਪਰਾਧ ਦਾ ਸਫਾਇਆ ਕਰਨ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ।

  • पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान 

    पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान का पंजाब प्रदेश में शुभारंभ किया। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि जहां देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, वहीं हमें अपने पंजाब पर लगी नजर को हटाने के लिये भी समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में असफल सरकार काम कर रही है, जिससे पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां सत्ता पक्ष और विपक्षी दल मिले हुये हैं, वहीं हमारी भी पंजाब के लोगों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। पंजाब में नशीली दवाओं के भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बुरी स्थिति हो गयी है, जिसके लिये लापरवाह राज्य सरकार जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा, “ हमें सदस्यता अभियान के तहत पंजाब के हर कोने, हर क्षेत्र तक पहुंचना है। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।” उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये हमें गंभीरता और समर्पित भावना से काम करने की जरूरत है। जाखड़ ने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान देने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर समस्त एकत्रित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान का उद्देश्य किसी सदस्यता का नवीनीकरण या संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि देश की प्रगति के लिये समर्पित भावना से काम करना है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के चरित्र निर्माण वाली सोच को लेकर हर घर तक दस्तक देना है ताकि भाजपा के सबसे बड़े उद्देश्य राष्ट्र प्रथम-मजबूत राष्ट्र खुशहाल सारा देश के मूलमंत्र को और ज्यादा गति देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यों की भूमिका चुनावों के साथ खत्म नहीं हो सकती बल्कि उन्हें राष्ट्र को प्रगति के पथ की तरफ ले जाते हुए और अधिक सक्रिय रह कर मातृभूमि की सेवा के लिये तैयार रहना होता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 18 साल और उससे कुछ बड़े बच्चों में समर्पण की भावना को जागृत करना भी जरूरी है।

  • पंजाब ‌; मानसून सत्र में फायर सेफ्टी समेत 4 बिल पास, पंचायत को मिलेंगे 5 लाख, भर्ती के बदले गए नियम

    पंजाब ‌; मानसून सत्र में फायर सेफ्टी समेत 4 बिल पास, पंचायत को मिलेंगे 5 लाख, भर्ती के बदले गए नियम

     

    चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के मानसून सेशन के दौरान 4 बिलों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इन बिलों में पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल और पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल समेत 4 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

    इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फायर विभाग में अब लड़कियों को भर्ती के लिए 60 की जगह 40 किलोग्राम वजन उठाना होगा। पंचायतों के चुनाव पार्टी निशान पर नहीं होंगे। सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। बेअदबी मामले को कोर्ट में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कई नए तथ्य सामने आए हैं। वहीं, कृषि पालिसी भी तैयार हैं। जल्दी ही शेयर होल्डर से मीटिंग करेंगे। वहीं, अब सदन को अनिश्चित कालीन समय के लिए स्थगित कर दिया है।

    पंचायत को देंगे 5 लाख
    सीएम ने कहा कि उनकी कोशिश है कि गांवों का सरपंच पार्टी का नहीं गांवों का हो। पंजाब में जल्दी ही पंचायत चुनाव करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वहीं, 2018 में किसी भी व्यक्ति ने पार्टी निशान पर चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा इसके चलते इस नियम में संशोधन किया जाएगा। जो गांव सर्वसम्मति से पंचायत चुनेंगे, उसे 5 लाख का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम समेत अन्य सुविधाएं दी जएगी। उन्होंने उल्लू और हंस की कहानी सुनाकर पंचायत चुनाव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव सर्वसम्मति से होते हैं तो लोगों के पैसे बचेंगे। आजकल तो 40-40 लाख खर्च सरपंच के चुनाव पर आ जाता है।

    – सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पहला राज्य बनेगा, जहां पर लड़कियों को फायर सर्विस का मौका देंगे। पंजाब फायर एंड इमरजेंसी संशोधन बिल बहुत जरूरी था। क्योंकि सालों से नियम नहीं बदले थे, जिस वजह से दिक्कत आ रही थी। कुछ दिन पहले उनसे डेराबस्सी में कुछ लड़कियां मिली थी। उनका कहना था कि रिटन टेस्ट पास कर लिया है। लेकिन फिजिकल टेस्ट में दिक्कत आई है। क्योंकि वहां पर नियम था कि 60 किलोग्राम की बोरी उठाकर लड़के और लड़कियों को चलना होगा। इस वजह से वह भर्ती नहीं हो पा रही है। ऐसे में लड़कियों के नियम बदले जाए। वह भी इस चीज को जानकर हैरान रह गए थे। अब लड़कियों के लिए वजन की की शर्त 60 किलोग्राम की जगह 40 किलोग्राम करने जा रहे हैं। वहीं, फायर बिग्रेड को न्यूयॉर्क की तर्ज गाड़ियां और उपकरण दिए गए हैं।

    – वहीं सीएम ने कहा डीएपी से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा से उनकी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कहा था कि पंजाब सेंट्रल पूल में 120 लाख मीट्रिक टन दे रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें डीएपी का बनता कोटा नहीं दिया। सीएम ने कहा कि नड्डा ने कहा था कि आप अपने अफसर दिल्ली भेज दो। पंजाब का कोटा पूरा दिया जाएगा। इसके बाद हमारे अफसर वहां गए थे। वहीं, उन्होंने विधायक संदीप जाखड़ को कहा कि आप यह चीज खुद जान ले और अपने चाचा को भी बता देना। क्योंकि अधूरा नॉलेज खतरनाक होता है।

    – सीएम ने कहा कि पंजाब की खेती पॉलिसी तैयार है। जल्दी ही शेयर होल्डर से मीटिंग करेंगे। साथ ही जैसे ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू की थी, वैसे ही उसे लागू किया जाएगा। किसानों से इस बारे में राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार का उदाहरण देते हैं। उन्होंने तीन कानून बना दिए। लेकिन बाद में कानून वापस लेने पड़े। क्योंकि जिन के लिए कानून बनाए थे, उनसे चर्चा नहीं की गई। अफसरों ने नीति बनाई थी। अगर चर्चा की होती तो हरसिमरत की कुर्सी बच जाती।

  • राहुल गांधी बोले ; J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, अब PM मोदी के झुक गए कंधे

    राहुल गांधी बोले ; J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, अब PM मोदी के झुक गए कंधे

     

     

    जम्मू- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रचार की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी को उतारा है। जम्मू के रामबन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे और जम्मू-कश्मीर के लोगों को स्टेटहुड वापस दिलाने का वादा किया।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी आज देश में नफरत फैला रही है। उनका काम नफरत फैलाने का है लेकिन हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में राज्यों का बंटवारा तो कई बार हुआ लेकिन पहली बार स्टेटहुड को छीना गया। जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड छीना गया है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएंगे। उन्होंने बीजेपी और केंद्र पर यह कर निशाना साधा कि यहां केवल राज्य को ही समाप्त नहीं किया गया बल्कि लोगों का अधिकार भी छीना गया। राहुल ने कहा कि हम चाहते थे कि पहले आपको राज्य का दर्जा वापस मिले फिर चुनाव हो, लेकिन बीजेपी ये नहीं चाहती है। उनका कहना है पहले चुनाव होगा फिर राज्य के दर्जे पर बात होगी।

    अब मोदी जी के कंधे झुक गए: राहुल
    राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं। इस बार उन्होंने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए।

    बाहरी लोग उठा रहे सारा फायदा- राहुल
    राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहा कि आज आपका धर्म और आपका सब कुछ आपसे छीना जा रहा है और सारा फायदा बाहर के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा नहीं मिल रहा। बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप देश के लोगों को बिजली दे रहे हैं लेकिन आपकी जेब से बिजली का पैसा लिया जा रहा है।

    एलजी पर राजा कहकर कसा तंज
    राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले राजा होते थे, 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई और देश को संविधान दिया। लेकिन अब फिर से यहां राजा का शासन हो गया है। राहुल गांधी ने इसी के साथ यहां के एलजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब एलजी यहां के राजा हैं। इसीलिए हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना है।