Category: PUNJAB

  • लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    You are currently viewing लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    Robbers targeted motorcyclist at point of sharp weapon, snatched mobile phone and silver chain and absconded

    लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    •  संगरूरः पंजाब में बेखौफ लुटेरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला संगरूर के अन्तर्गत आते भवानीगढ़ से सामने आया हैं। यहां बीते दिन गांव घराचों से संगरूर जाने वाली सड़क पर 2 लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल सवार को घेर कर तेजधार हथियार की नोक पर उससे उसका मोबाइल फोन और चांदी की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए चांद पत्ती घराचों निवासी राघव कुमार जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 अगस्त बुधवार को अपनी बहन को लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर संगरूर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव घराचों से संगरूर की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो रास्ते में सुआ खुरानी पुल से गुजरते समय एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन और गले में पहनी चांदी की चेन छीन मौके से फरार हो गए।

    वहीं, लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राघव जोशी की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

    You are currently viewing पैसों के लेन-देन के चलते देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

    Due to money transaction, bullets were fired outside the house late at night, the accused fled from the spot, 3 live bullets and 7 shells recovered from the spot

    पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

     

    • कपूरथलाः कपूरथला के अन्तर्गत आते गांव खुसरोपुर में बीती देर रात एक घर के बाहर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। गोलाबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को मौके से तीन कारतूस और सात गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं।

    इस संबंधी जानकारी दते हुए बरिंदर सिंह वासी गांव खुसरोपुर ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले गुरिंदर सिंह से पैसों का लेन देन था और इसी के चलते दोनों में आपस में झगड़ा भी हुआ था। तब गुरिंदर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बरिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात को वह घर में सोया हुआ था। देर रात लगभग एक बजे के करीब उसके घर के बाहर फायरिंग करने की आवाज आई। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। जब वह उठा और शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि गुरिंदर सिंह ने ही अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर, जांच अधिकारी ASI जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव के ही आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ASI ने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 जिंदा रौंद व 7 गोलियों के खोल भी बरामद किए है।

  • Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Big incident in Punjab! Milk seller shot dead in public, police engaged in investigation

    Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

     

    • अमृतसर: जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव तारागढ़ तलावां में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते एक दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़ के रूप में हुई है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब कुलबीर सिंह वीरवार देर शाम रोजाना की तरह दूध डालकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान हमलावरों ने रास्ते में उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना जंडियाला गुरु के DSP Ravinder Pal Singh ने बताया कि मृतक कुलबीर सिंह धाकड़ गांव का रहने वाला था और वह दूध बेचने का काम करता था। वीरवार देर शाम को वह गांव तारागढ़ तलावां के घरों में दूध डालकर वापस घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। DSP ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    You are currently viewing Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    Encounter between police and gangsters in Ludhiana, one injured, two accused arrested, firing at Sindhi Bakery

    Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

     

    लुधियाना: महानगर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बीते दिनों राजगुरु नगर सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि इश गोलीबारी में एक बदमाश गंभईर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद किया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे।

    गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है।

    जिक्रयोग्य है कि उक्त  आरोपियों द्वारा बीते दिनों एनआरआई की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

  • निहंग ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, घर में घुसकर तलवार से काटा

     निहंग ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, घर में घुसकर तलवार से काटा

    अमृतसर : यहां एक निहंग सिंह द्वारा एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक का नाम मलकीत सिंह था जोकि वेरका ब्लॉक के गांव जहांगीर का निवासी था। कल रात निहंग सुखदेव सिंह ने मलकीत सिंह के घर में घुसकर तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें मलकीत सिंह की मौत हो गई। मलकीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। मलकीत के पड़ोस में सुखदेव रहता था। कल उसने मलकीत के घर में घुसकर हमला कर दिया। वारदात के वक्त मलकीत घर में अकेला था। पीडि़त परिवार ने इंसाफ की मांग की है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश थी जिस कारण सुखदेव सिंह ने पहले मलकीत को बेरहमी से पीटा और फिर मार डाला।

  • Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

    You are currently viewing Fast Food Shop में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

    A massive fire broke out in a fast food shop, all the goods were reduced to ashes, the fire brigade reached the spot and brought it under control

    Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

     

    •  खन्नाः खन्ना के अन्तर्गत आते दोराहा में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित हंगरी प्वाइंट नामक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी ओर चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि बीती रात 2 बजे कर करीब उन्हें सूचना मिली कि हंगरी प्वाइंट नामक दुकान में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इस आगजनी में दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

    अधिकारियों ने बताया कि फास्ट फूड शॉप के अंदर ही गैस सिलेंडर पड़े थे और इस आगजनी की घटना में इनमें धमाका हो सकता था। गनीमत रही कि रसोई में पड़े इन सिलेंडरों तक आग नहीं पहुंची और उससे पहले ही आग को कंट्रोल कर लिया गया। वहीं, इस दुकान के साथ ज्वेलरी शॉप और कपड़ों का शोरूम है भीषण आग से इन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल, आग लगने के कराणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    You are currently viewing Big Breaking: होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    Big Breaking: Former Hoshiarpur minister Sunder Sham Arora once again joins Congress.

     होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

     

    •  चंडीगढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत होशियारपुर से पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी में शामिल करवाया। बता कें सुंदर शआम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री भी रह चुके हैं और इससे पहले वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव के साथ सुंदर शाम अरोड़ा ने मुलाकात की। जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस की टिकट पाना चाहते थे। ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    जिक्रयोग्य है कि सुंदर शाम अरोड़ा को पहली सफलता वर्ष 2012 में मिली जब उन्होंने भाजपा नेता और लगातार तीन बार से होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले तीक्ष्ण सूद को शिकस्त दी। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते और उद्योग मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2022 के विस चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

  •  3 घंटों तक ठप रहा यातायात अमृतसर एयरपोर्ट, पंजाब में पहली बार हुआ ऐसा

     3 घंटों तक ठप रहा यातायात अमृतसर एयरपोर्ट, पंजाब में पहली बार हुआ ऐसा

     

     

    अमृतसर : पंजाब के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार रात ड्रोन मूवमेंट की घटना के कारण हवाई यातायात 3 घंटे तक ठप रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रात 10:15 बजे से 11 बजे तक ड्रोन मूवमेंट देखी गई, जिसके चलते फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई।

    इस घटनाक्रम के चलते एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जो दिल्ली से आ रही थी, को 20 मिनट तक हवा में रहना पड़ा। यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 4 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई, और कई अन्य फ्लाइट्स भी देर से उड़ीं।

    पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इस दौरान कोई ड्रोन बरामद नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कुल 3 ड्रोन एयरपोर्ट पर देखे गए, जिनमें से 2 ड्रोन एयरपोर्ट की बाउंड्री और टर्मिनल की बैकसाइड पर देखे गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर, फ्लाइट्स की आवाजाही रोकी गई और एहतियातन एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया।

    यह घटना पंजाब में ड्रोन मूवमेंट का पहला मामला है, और इससे संबंधित जांच अभी जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्थिति को नियंत्रित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उपाय किए जाने की पुष्टि की है।

  • डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

     

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

    MBD NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक जालंधर नॉर्थ एरिया में प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विशेष तौर पर संस्था के जनरल सैक्रेटरी एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, ज्वाइंट सचिव मोहित सेखड़ी, सुनील कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने पत्रकारों की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने अमरप्रीत सिंह को सीनियर उप प्रधान, धर्मेंद्र सोंधी को पीआरओ, नरेंद्र गुप्ता को उप प्रधान, कुलप्रीत सिंह को सचिव, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का इंचार्ज,

    केवल कृष्ण कॉर्डिनेटर, जतिन बब्बर को ज्वाइंट सेक्रेटरी, रवींद्र किट्टी को जालंधर वेस्ट का सेक्रेटरी नियुक्त किया। इस मौके प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर सिंह आजाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ने हार पहनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर भेंट किए।

    इस मौके एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद और प्रदीप वर्मा ने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में एसोसिएशन की बैठकें आयोजित कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी और साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र आई डी कार्ड व्हीकल स्टीकर भेंट किए जायेंगे। इस मौके हरीश शर्मा, राजिंदर कुमार अरोड़ा , विक्की सूरी आदि कई पत्रकार मौजूद थे।

  • ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ 

    MBD NEWS ਜਲੰਧਰ, 26 ਅਗਸਤ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਿਓਲ ਨਗਰ ਨੇੜੇ ਦੁਰਗਾ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਰ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਦੀਪੂ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਕਲੀਨਰ ਵਜੋਂ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਤਾਰੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਦੋਸਤ ਹੈ ਅਤੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਅਵਤਾਰ ਨੇ ਉਸ ਤੋਂ 1.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਲਏ ਸਨ। ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 20 ਅਗਸਤ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਗੱਗੂ ਉਕਤ ਪੈਸੇ ਲੈਣ ਲਈ ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਗਏ ਸਨ।

    ਉਧਰ, ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤਾਰੀ ਨੇ 9-10 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰ ਕੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀਪਕ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਗੱਗੂ ਦੇ ਵੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐੱਫ. ਆਈ ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਵਤਾਰ ਸੁਮਨ ਉਰਫ ਤਾਰੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 305 ਨਿਊ ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ, ਜੌਨੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਐਚ. /o ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 223 ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਰਜਤ ਨਾਹਰ ਉਰਫ਼ ਨੋਨਾ ਪੁੱਤਰ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 108 ਟਾਵਰ ਇਨਕਲੇਵ ਪੀ.ਐੱਚ.-3 ਪੀ.ਐਸ. ਲਾਂਬੜਾ ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਜੌਨੀ ਅਤੇ ਰਜਤ ਨਾਹਰ ਨੋਨਾ ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਗਏ ਦੋ ਚਾਕੂ (ਦਾਤਾਰ) ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।