चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले संदिग्धों का सुराग देने वालों को मिलेगा बड़ा ईनाम..
चंडीगढ़ : सेक्टर 10 के पॉश एरिया में घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में एक तरफ पुलिस टेररिस्ट एंगल पर जांच कर रही है वहीं घटना के सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। ये वीडियो सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने जिस ऑटो में हमलावर आए थे उसके चालक को गिरफ्तार किया।
चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 10 में हुए बम धमाके के मामले में शामिल दोनों संदिग्धों की सूचना देने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उक्त दोनों संदिग्धों के सुराग देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोठी पर हमले में आरोपियों को ऑटो में लाने वाले चालक को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, इसमें खालिस्तानी एंगल की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार स्पॉट पर डटी हुई हैं।









Leave a Reply