Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान जसपाल सिंह (60) के तौर पर हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक जसपाल सिंह के बेटे गुरमुख सिंह वासी गांव सुखिया नंगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले 8-9 वर्ष से गांव की टिकरी वालों में 25 एकड़ भूमि ठेके पर ली हुई है। जिसमे वह खेती करते है। 22 अक्टूबर को दोपहर बाद वह अपने पिता जसपाल सिंह के साथ अपनी वॉक्सवेगन गाड़ी पर सवार हो कर झल ठीकरीवाल में खेतो को देखने गए थे। तभी वहां जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे हुए रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह, उसका भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। अज्ञात ने उनकी गाड़ी के नजदीक आकर उसके पिता को गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए।
गुरमुख सिंह ने बताया कि गोली लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घयाल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां डयूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर इस मामले में रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह और उसके भाई के पुत्र के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply