Tag: जांच में जुटी Police

  • Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    Big News:IED tied with tape found outside this police station, bomb disposal squad captured it, police engaged in investigation

    Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते अजनाला से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अजनाला थाने के बाहर रविवार सुबह टेप से बंधी एक आईडी बरामद की है। आईडी मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को मामले की सूचना दी गई। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद बम को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित अपने साथ ले गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के DSP गुरबिंदर सिंह का कहना है कि अभी बम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उसे जांच के लिए लैब में भेजा है। इस संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि वह क्या है। इसे यहां कौन छोड़ कर गया, इसकी भी जांच की जा रही है। इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी संदिग्ध की कोई जानकारी मिल सके।

    अजनाला थाने के बाहर बम मिलने के बाद आसापास के इलाके में तलाशी अभियान चलाता बम निरोधक दस्ता। - Dainik Bhaskar

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाने के दोनों तरफ वाहन खड़े कर रास्ता बंद किया गया था, ताकि किसी भी नुकसान को कम किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने थाने के आसपास तलाशी शुरू कर दी है। इससे पहले बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के बाहर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। यह वही थाना है जहां फरवरी 2023 में अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ साथी को छुड़ाने के लिए हमला किया था।

    अमृतसर देहात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 7 बजे जब थाने से एक कर्मी बाहर निकला तो उसने देखा कि एक बाउल पड़ा था, जिसे खाकी रंग की टेप लगाकर अच्छी तरह से बंद किया हुआ था। उक्त बाउल के अंदर से कुछ तार बाहर निकले हुए थे। वह बम जैसी चीज थी, जो खुले में पड़ी हुई थी। उसे किसी भी चीज से ढंका नहीं गया था। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि उस चीज को देर रात धुंध का फायदा उठाकर रखा गया है।

  • Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    Due to old rivalry in Kapurthala, BJP leader murdered with sharp weapons, 2 friends injured, police engaged in investigation

    Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    कपूरथलाः कपूरथला जिले के अन्तर्गत आते सुलतानपुर लोधी में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि इस हमले दौरान उसके दो साथी घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसकी पुष्टि करते हुए DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि बीती देर रात भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। जिसको तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देती हुई मृतक की भाभी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे जिसके बाद मेरा देवर भी मेरे साथ आ गया। भाभी ने बताया कि इसके बाद खाना बनाकर मैं फिर दोबारा से डडविंडी चली गई तो मेरा देवर हनी कुमार अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद दाना मंडी में हनी कुमार और उसके दोस्त अजय कुमार बंटी, अमन कुमार गंभीर घायल अवस्था में  मिले। जहां उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिसके बाद उन लोगों को तुरंत उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसके देवर को मृत घोषित कर दिया। भाभी ने बताया कि पिछले 1 महीने से मेरे देवर पर कुछ युवकों ने यह तीसरा हमला किया है जिसमें उसकी हत्या हुई है। बता दें कि हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी था।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

  • Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    Owner opened fire on thief who was stealing tractor, thief seriously injured, police engaged in investigation

    Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना जोधेवाल में राहों रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर चोरी कर रहे एक चोर पर मालिक ने फायर कर दिया। जिसमें चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर पर अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली चोर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की आंख खुल गई और वह ट्रैक्टर चोर के पीछे भागा, लेकिन चोर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक ने अपनी पिस्तौल से ट्रैक्टर के टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली चोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चोर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर चोर की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Farmer shot dead due to land dispute in Kapurthala, police engaged in investigation

    Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    • कपूरथलाः कपूरथला के अन्तर्गत आते गांव झल्ल ठीकरीवाल में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं इस गोलाबारी में एक किसान को गोली लगने से वह गंभीर रूप से गायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान जसपाल सिंह (60) के तौर पर हुई है। इसकी पु​ष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक जसपाल सिंह के बेटे गुरमुख सिंह वासी गांव सुखिया नंगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले 8-9 वर्ष से गांव की टिकरी वालों में 25 एकड़ भूमि ठेके पर ली हुई है। जिसमे वह खेती करते है। 22 अक्टूबर को दोपहर बाद वह अपने पिता जसपाल सिंह के साथ अपनी वॉक्सवेगन गाड़ी पर सवार हो कर झल ठीकरीवाल में खेतो को देखने गए थे। तभी वहां जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे हुए रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह, उसका भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। अज्ञात ने उनकी गाड़ी के नजदीक आकर उसके पिता को गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए।

    गुरमुख सिंह ने बताया कि गोली लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घयाल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां डयूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर इस मामले में रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह और उसके भाई के पुत्र के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    Due to old rivalry, unknown assailants shot dead father and son, police engaged in investigation

    पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    होशियारपुरः होशियारपुर के अन्तर्गत आते गांव चक्कोवाल बाहमण्यिा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां अज्ञात हमलावरों ने करवा चौथ की रात पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस गोलाबारी में 2 बच्चे भी घायल हुए हैं।

    वारदात की सूचना मलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमरजीत (37) और उनके पिता कश्मीर सिंह (60) निवासी तलवंडी रईयां के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही। जब दोनों पिता-पुत्र नवजन्में बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में आए थे। लेकिन घर लौटते समय अस्पताल के बाहर ही अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

    Dead body of unknown child found in this canal of Jalandhar, police engaged in investigation

    Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

     

    • जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बस्ती बावा खेल नहर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बच्चे के शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नहर में नहा रहे बच्चों ने इस अज्ञात बच्चे के शव को देखा जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

    नहर में बच्चे का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस व लोगों की भीड़ का दृश्य। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बस्ती बाबा खेल की नहर में बच्चे सुबह नहा रहे थे, नहाते समय बच्चे की नजर नहर के बीच साइड में पानी में अटके एक अज्ञात बच्चे पर पड़ी, तब उसने बाहर लोगों को आवाज़ लगाई और बताया कि यह बच्चा नहर में पड़ा है। जिसके बाद लोगों द्वारा बच्चों को नहर से बाहर निकाला और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बच्ची को देखते हुए उसकी उम्र 3 से 6 महीने की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि बहुत ही शर्मनाक बात है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिसने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों ने बताया कि नहर के आसपास के लगे कैमरे चेक किए जाएंगे, ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 7 हजार रुपए उधार के चलते Army के जवान ने Cafe मालिक पर चलाई गोलियां, जांच में जुटी Police

    7 हजार रुपए उधार के चलते Army के जवान ने Cafe मालिक पर चलाई गोलियां, जांच में जुटी Police

    चंडीगढ़ः जिले के अंतर्गत आते सैक्टर-68 में स्थित एक कैफे पर उस वक्त गोलियां चल गईं, जब 7 हजार रुपए के उधार को लेकर कुछ लोगों में आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने कैफे संचालक पर गोलियां चला दीं जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान कैफे संचालक और आरोपी के बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें वह दोनों घायल हो गएं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालमें भर्ती करवाया गया है।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की पहचान सतवंत सिंह और उसके साथी उदित के रूप में हुई है। वहीं जांच में सामने आया है कि सतंवत सिंह आर्मी जवान है तथा वह आजकल ड्यटी से गैरहाजिर चल रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि जशनजीत सिंह ने बयान में कहा कि गिल्को वैली का रहने वाला उदित शोकिन अक्सर उसके कैफे में चाय-परांठे खाने आता था। इस दौरान उदित पर 7 हजार रुपए का उधार हो गया, जिसे वह बार-बार मांगने पर भी देने से इनकार करता रहा और कोई न कोई बहाना बनाता रहा। घटना वाली रात जीरकपुर के रहने वाले सतवंत सिंह उर्फ फौजी ने जशनजीत को कॉल कर कहा कि वह उदित के बारे में बात करना चाहता है। देर रात करीब 1 बजे सतवंत और उदित कार में सवार होकर जशनजीत के कैफे पहुंचे और उसे कार में बैठा लिया।

    पीड़ित जशनजीत ने बताया कि कार में बैठते ही सतवंत ने उस पर आरोप लगाए कि वह उसके बारे में गलत बातें फैला रहा है। इस पर जशनजीत ने कहा कि उसकी बात केवल उदित से है, उससे नहीं। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी और उदित ने जशनजीत को गालियां देकर उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान सतवंत ने कार से उतर कर पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। सतर्कता दिखाते हुए जशनजीत ने सतवंत का हाथ पकड़ लिया और पिस्टल की दिशा ऊपर कर दी, जिससे उसकी जान बच गई।

    वहीं वारदात के बाद आरोपी उदित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जशनजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने सतवंत सिंह और उदित शोकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उदित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सतवंत सिंह सेना में तैनात है, लेकिन फिलहाल वह अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से 45 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सतवंत ने यह पिस्टल कहां से हासिल की।

  • जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Delhi में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    5 members of the same family committed suicide in Delhi, bodies of all found lying in a closed room, police engaged in investigation

    जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    • नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वसंत कुंज के अधीन आते रंगपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बता दें कि मृतकों में एक पिता और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो देखा कि कमरा बंद था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो पॉंचों के शव अंदर पड़े हुए थे। चार बेटियों के पेट और गले में लाल कलावा बंधा था और सभी बेटियों के शव एक डबल बेड पर और पिता हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला।

    फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं जिस कारण वह चल-फिरने में असमर्थ थीं। वहीं, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Big incident in Punjab! Milk seller shot dead in public, police engaged in investigation

    Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

     

    • अमृतसर: जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव तारागढ़ तलावां में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते एक दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़ के रूप में हुई है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब कुलबीर सिंह वीरवार देर शाम रोजाना की तरह दूध डालकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान हमलावरों ने रास्ते में उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना जंडियाला गुरु के DSP Ravinder Pal Singh ने बताया कि मृतक कुलबीर सिंह धाकड़ गांव का रहने वाला था और वह दूध बेचने का काम करता था। वीरवार देर शाम को वह गांव तारागढ़ तलावां के घरों में दूध डालकर वापस घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। DSP ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 25 वर्षीय विवाहिता ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing 25 वर्षीय विवाहिता ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी Police

    25 year old married woman committed suicide by hanging herself at home, police engaged in investigation

    25 वर्षीय विवाहिता ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी Police

    •  जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते जिंदा रोड पर स्थित चक्की वाली गली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-1 की Police ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए Civil Hospital Jalandhar की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान पूजा निवासी जिंदा रोड, Maqsudan के रूप में हुई है।

    इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात ASI Sham Lal ने बताया कि मृतका पूजा अपने परिवार के साथ जिंदा रोड, चक्की वाली गली मकसूदां में रहती थी। उन्होंने बताया कि पूजा का पति मकसूदां सब्जी मंडी में फलों का थोक विक्रेता है और घटना के समय वह काम पर गया हुआ था।

    ASI ने बताया कि पुलिस जल्द ही पति के बयानों पर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त महिला ने आत्महत्या क्यों की, इस पर Police की जांच जारी है।