Tag: जांच में जुटी Police

  • बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

    Fearless robbers hacked ATM and stole cash worth more than Rs 25 lakh, police engaged in investigation

    बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

     

    • कपूरथलाः शहर में बढ़ रही चोरी ओर लूटपाट की घटनाएं बढ़ने के कारण जहां लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसा ही मामला बीती रात उस वक्त सामने आया, जब शहर में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाते 25.27 लाख रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा शहर के पलाही रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए गैस कटर से एटीएम से कटकर उसमें पड़ी 25.27 लाख रूपए नगदी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी फगवाड़ा रुपिंदर भट्टी ने पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों को जल्द काबू गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर स्थित एक टायर की दुकान मालिक से बाइक सावर 2 बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।इस मामले में अभी तक कोई भी व्यक्ति पुलिस की हिरासत में नहीं आया। दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके।

  • Jalandhar की नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Jalandhar की नहर में तैनात मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

    Jalandhar की नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

     

    • जालंधर: जिले के अंतर्गत आते गांव रायपुर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक का शव रायपुर की नहर से तैरता हुआ बरामद किया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ प्राप्त कर रही है।

    मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना मकसूदा के एएसआई हरबंस पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा कड़ी में मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला गया। शव बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतककी पहचान के लिए उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जिक्रोयोग्य है कि करीब 2 साल पहले भी इसी नहर में से दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी पहचान पुलिस आज तक नहीं करवा पाई है। इनमें से एक महिला की तो गोली मारकर हत्या की गई थी। आज मिले शव को बाहर निकाल कर देखा तो युवक मूल रूप से नेपाली लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को मृतक की फोटो भेजी है ताकि शव की पहचान हो सके।

  • अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर किया Murder, Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    Unknown killers strangled an elderly man to death, the family had gone to visit Himachal, police engaged in investigation

    अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

     

    • होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर के थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामना आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राम आसरा (60) निवासी गांव गोंदपुर के रूप में हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक रशपाल सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी अपने परिवार के साथ इटली से उनके गांव गोंदपुर आई थी। वीरवार शाम को वह अपनी मौसी के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थल पीर निगाह माथा टेकने गया था और घर पर उसके पिता अकेले थे।

    घटना का उस वक्त पता चला कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी पड़ोसी ममता पिता को रोटी देने आई तो देखा कि घर का मेन गेट और अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब लोगों ने इकट्ठा होकर देखा तो रशपाल सिंह का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जिसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर कपड़े से कसकर बंधे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं वारदातस्थल पर पुलिस एसपी होशियारपुर मेजर सिंह , बलजिंदर सिंह मल्ही थाना प्रभारी माहिलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में होशियारपुर के एसपी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव गोंदपुर में रशपाल सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंटिंग टीम और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।