Jalandhar की नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना मकसूदा के एएसआई हरबंस पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा कड़ी में मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला गया। शव बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतककी पहचान के लिए उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जिक्रोयोग्य है कि करीब 2 साल पहले भी इसी नहर में से दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी पहचान पुलिस आज तक नहीं करवा पाई है। इनमें से एक महिला की तो गोली मारकर हत्या की गई थी। आज मिले शव को बाहर निकाल कर देखा तो युवक मूल रूप से नेपाली लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को मृतक की फोटो भेजी है ताकि शव की पहचान हो सके।








Leave a Reply