Category: PUNJAB

  • पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Showroom caught fire due to spark from firecrackers, goods worth lakhs burnt to ashes

    पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    जगराओंः महानगर के अंतर्गत आते जगराओं में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक होलसेल में शोरूम में अचानक आग लग गई। जिस कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण दीपावली पर चलाए जा रहे पटाखे बताए जा रहे हैं जिसकी चिंगारी के कारण शोरूम में आग लग गई।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के अंतर्गत आते गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास के पास पड़ते होलसेल कॉस्मेटिक के शोरुम में बीती रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही पलों में शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं शोरूम के मालिकों को मामले की सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी तंग गलियां के कारण दुकान तक नही पहुंच पाई। जिसके चलते गाड़ी को श्री गुरुद्वारा आत्मा सिंह के पास ही खड़ी करके वहां से करीब 700-800 मीटर पानी की पाईप डालनी पड़ी। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

  • Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    You are currently viewing Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    Bullets fired in dispute over bursting of firecrackers on Diwali night, 1 dead, 3 seriously injured

    Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    अमृतसरः दीपावली की रात महानगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 2 पक्षों में हुए विवाद ने खूनी रूप धार लिया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान कशमीर सिंह पुत्र काला सिंह के रूप में हुई है और घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, मंगल राम और गुरमेज के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि दिवाली की रात राजासांसी के गांव कोटला डूम में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान 2 पक्षों में हुई बहसबाजी ने खूनी रूप ले लिया दोनों पक्षो की ओर से उनके साथी इकट्ठे हो गए। इसी दौरान छोटा भाई कशमीर सिंह दोनों पक्षों को समझाने व शांत करवा रहा था कि दर्जन के करीब हथियारबंद लोग साहिब सिंह पुत्र जागीर सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कशमीर सिंह की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान लेने के बाद सरपंच निशान सिंह कोटला सहित दर्जन के करीब लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम द्वारा प्रदूषण मुक्त तरीके से पूरे हर्षोल्लास व उमंग से दिव्य दिवाली का हुआ भव्य आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम द्वारा प्रदूषण मुक्त तरीके से पूरे हर्षोल्लास व उमंग से दिव्य दिवाली का हुआ भव्य आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम द्वारा प्रदूषण मुक्त तरीके से पूरे हर्षोल्लास व उमंग से दिव्य दिवाली का हुआ भव्य आयोजन

     

    MBD NEWS : (सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में प्रदूषण मुक्त हर्षोल्लास व उमंग से भरी दिव्य दिवाली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक संध्या आरती के साथ किया गया। जिसमें पंडाल में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने हाथ में दिया लेकर अपने भाव अर्पित किये।

    इसके उपरांत श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी जयन्ती भारती जी ने दिवाली पर्व में आध्यात्मिक व सामाजिक रहस्यों को उजागर करते हुए बताया कि दिवाली में जब दीये को प्रज्जवलित किया जाता है तो उसे नमन किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि दिया वंदनीय इसलिए होता है क्यूंकि वो औरों के लिए जलता है, ना की औरों से जलता है। इसलिए दिवाली में हर वर्ष हम घरों की सफाई तो खूब करते हैं किन्तु आज हमें अपने हृदय के किवाड़ खोल कर उन समस्त नकारात्मक विचारों को बाहर निकाल देना चाहिए जो आत्मा को अशांत करते हैं क्यूंकि आत्मा का अशांत होना देह की देहांत होने से ज्यादा दुखदायी होता है।

    इसके उपरांत स्वामी विश्वानंद जी ने पंडाल में उपस्थित संगत को शपथ ग्रहण करवाई। जिसमें उन्होंने इस पर्व पर पर्यावरण के प्रति, अपनी जिम्मेदारी निभाने का, पटाखों का प्रयोग ना करने का, पेड़ लगाने का, अपने आस-पास को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।


    प्राकृतिक रंगों से सजी रंगोलियां, हस्तकला व कलाकृतियां, मिट्टी के दियों से जगमग परिसर, आकर्षक मुक्त वातावरण, नृत्य प्रस्तुति इत्यादि को देख कर हर कोई नूरमहल की दिव्य दिवाली भजन गुनगुनाता जा रहा था।

     

  • लड्डू विवाद के बाद TTD का बड़ा फैसला ,तिरुमला में होंगे सिर्फ हिंदू कर्मचारी

    लड्डू विवाद के बाद TTD का बड़ा फैसला ,तिरुमला में होंगे सिर्फ हिंदू कर्मचारी

     

    तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने एक विवादास्पद फैसला लेते हुए कहा है कि भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में सिर्फ हिंदू कर्मचारी ही काम करेंगे। TTD के नए अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने यह फैसला लड्डू विवाद के बाद लिया है। नायडू ने कहा, तिरुमला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि अन्य धर्मों के कर्मचारियों का क्या किया जाए।

    पहले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकार के दौरान लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इस आरोप का खंडन किया गया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का फैसला संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन कर सकता है। धार्मिक संगठनों ने भी इस फैसले का विरोध किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आंध्र प्रदेश सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है। साथ ही, यह भी देखना होगा कि यह फैसला कोर्ट में चुनौती दी जाती है या नहीं।

  • Punjab में तेज रफ्तार क्रेटा कार का कहर, 8 वर्षीय बच्ची सहित 2 महिलाओं को रौंदा, Death

    You are currently viewing Punjab में तेज रफ्तार क्रेटा कार का कहर, 8 वर्षीय बच्ची सहित 2 महिलाओं को रौंदा, Death

    Speeding Creta car wreaks havoc in Punjab, crushes 2 women including 8 year old girl, dies

    Punjab में तेज रफ्तार क्रेटा कार का कहर, 8 वर्षीय बच्ची सहित 2 महिलाओं को रौंदा, Death

    दीनानगरः दीनानगर के अन्तर्गत आते बहरामपुर रोड पर स्थित गांव रामपुर के पास आज सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने 2 महिलाओं सहित एक 8 बर्षीय बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे थाना प्रमुख बहरामपुर ओंकार सिंह ने बताया कि दीनानगर की तरफ से एक काले रंग की क्रेटा कार तेज रफ्तार से आ रही थी। जब वह रामपुर के पास पहुंची तो अचानक से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और इस दौरान गांव के बाहर मेन रोड पर दीनानगर की एक महिला अपनी निजी स्कूल में पढ़ने वाली पोती के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी को क्रेटा कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, इसी गाड़ी ने आगे जाकर स्कूटी सवार निजी स्कूल की टीचर को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि क्रेटा कार पलटियां खाते हुए सड़क किनारे बनी दुकान में जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे दौरान दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

    थाना प्रमुख ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान कृष्णा देवी (72) निवासी रामपुर और सुधा शर्मा निवासी इसेपुर के रुप में हुई है। और 8 बर्षीय बच्ची की पहचान आरवी के तौर पर हुई है। थाना प्रमुख ने बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर जो कागज गाड़ी से बरामद हुए हैं उससे चालक पठानकोट का रहने वाला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

  • Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

    Huge explosion in this area of ​​Ludhiana, young man seriously burnt, people in panic

    Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

    लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गिल चौक इलाके के पास बीती देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां स्थित पंसारी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं, धमाके के बाद दुकान में काम करने वाला एक युवक बुरी तरह से झुलस गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि यहां काफी लंबे समय से पंसारी की दुकान में अवैध तरीके से पटॉश बेची जाती थी, जिस कारण अचानक से पटॉश में भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में दुकान में काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि अगर कोई अवैध तरीके से पटॉश बेचता पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की Death, दूसरा फरार

    You are currently viewing Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,  एक की Death, दूसरा फरार

    Heavy firing between police and gangsters in Punjab, one dead, other absconding

    Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की Death, दूसरा फरार

    अमृतसर: अमृतसर के अन्तर्गत आते ब्यास के करीब पड़ते गांव भिंडर में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी लखबीर लांडा गिरोह का हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए DIG  बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों ब्यास के पास सठयाला मंडी में एक आढ़तिए व पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। DIG ने बताया कि पुलिस ने आतंकी लंडा हरिके के तीन शूटर गुरशरण, परवीन और पारस को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस बीच आज जब पुलिस गुरशरण और पारस को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए लेकर आई तो उन्होंने छिपे हुए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गुरशरण मारा गया जबकि दूसरा गैंगस्टर पारस नदी में कूदकर भागने में सफल हो गया।

    DIG ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपी पारस की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ दौरान मृतक गुरशरण से 9 एमएम का ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जबकि फरार गैंगस्टर पारस के पास भी ग्लॉक है। उन्होंने कहा कि मृतक गैंगस्टर रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के अलावा कई हत्या के मामलों में भी शामिल था।

    DIG बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों की इस आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    Fearless robbers raided the famous temple of the city, stole cash worth Rs 45 to 50 thousand and escaped

    बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    लुधियाना : पंजाब में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और चीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में स्थित श्री माता नैना देवी के मंदिर से सामने आया है जहां 3 अज्ञात लुटेरों ने मंदिर में रखी गोलक सहित 45 हजार रूपए की नकदी चोरी पर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी मोहल्ला न्यू शिमलापुरी निवासी डॉ. अविनाश सांवल ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह पिछले 3 साल से श्री नैना देवी मंदिर धर्मशाला, शिमलापुरी के चेयरमैन हैं और इस मंदिर के पुजारी सुरेंद्र प्रसाद रतूड़ी हैं, जो मंदिर की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के पुजारी के रिशतेदार ने फोन कर बताया कि माता नैना देवी के मंदिर का गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मंदिर के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को बुलाया तो देखा कि मंदिर के अंदर से गोलकें चोरी हो चुकी थीं।

    जब उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो पता चला कि बीती रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच 3 लोग मंदिर का गेट तोड़ अंदर दाखिल हुए और लोगों द्वारा दिया गया दान (लगभग 45 से 50 हजार) सहित गोलक चोरी कर ले गए। जिसेक बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जांच अधिकारी एएसआई हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सोमवार को हमला किया था. केरी बट्टल इलाके में सेना की एक एंबुलेंस पर फायरिंग की थी. इसके बाद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया. दो दिन चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने एआई की भी मदद ली.

    AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    सेना ने अखनूर में मार गिराए 3 आतंकी.

    जम्मू के अखनूर में सोमवार को हमला करने वाले 3 आतंकियों का सुरक्षाबलों ने खात्मा कर दिया है. हमले के तुरंत बाद सेना ने ऑपरेशन आसन शुरू किया था. इसमें एनएसजी कमांडो, हेलीकॉप्टर के साथ ही बीएमपी-II लड़ाकू वाहनों को भी उतारा. ये पहली बार था जब आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बीएमपी-II जैसे टैंक उतारे गए. इतना ही नहीं एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की भी मदद ली गई.

    आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म होने के बाद सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें सेना के मेजर जनरल, समीर श्रीवास्तव ने बताया, ऑपरेशन आसन में हमने मानव रहित वाहन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया. इसके हमें त्वरित और अच्छे परिणाम मिले. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हमने एक आर्मी डॉग खो दिया.

    सेना ने बताया ऑपरेशन में क्यों उतारे गए टैंक

    मेजर जनरल ने बताया कि जब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी आतंकवादियों ने डॉग फैंटम पर गोलियां चलाईं. इस हमले में फैंटम ने देश के लिए बदिलान दिया. उसके बलिदान के कारण ही कई लोगों की जान बची. उन्होंने बीएमपी टैंक के इस्तेमाल पर भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमने बीएमपी का इस्तेमाल किया क्योंकि वो दुर्गम इलाका था. 30 डिग्री की ढलान और घने जंगल में आतंकवादियों का पता लगाने के बाद वहां पहुंचने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था.

  • Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा, 1 बच्चे की Death

    You are currently viewing Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा,  1 बच्चे की Death

    Major accident in Punjab due to tire burst of school van full of children, 1 child died

    Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा, 1 बच्चे की Death

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के अधीन आते गांव मल्ला में बीते दिन उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन का अचानक से टायर फट गया और स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने के बाद स्कूल वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वहीं, दो शिक्षक और 4 बच्चों सहित वैन चालक घायल हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन न्यू मालवा पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी वैन एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बच्चों को वापस स्कूल ले जा रही थी। इस दौरान जब वैन गांव मल्ला के पास पहुंची तो वैन काअचानक से टायर फट गया और वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल वैन में 30 से 35 बच्चे सवार थे, जिसमें ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वैन से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन जहां इलाज के दौरान आज सुबह 9 वर्षीय जसकमल नामक छात्र की मौत हो गई। फिलहाल, कोटभाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।