Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

Huge explosion in this area of ​​Ludhiana, young man seriously burnt, people in panic

Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गिल चौक इलाके के पास बीती देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां स्थित पंसारी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं, धमाके के बाद दुकान में काम करने वाला एक युवक बुरी तरह से झुलस गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि यहां काफी लंबे समय से पंसारी की दुकान में अवैध तरीके से पटॉश बेची जाती थी, जिस कारण अचानक से पटॉश में भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में दुकान में काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि अगर कोई अवैध तरीके से पटॉश बेचता पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *