Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की Death, दूसरा फरार
अमृतसर: अमृतसर के अन्तर्गत आते ब्यास के करीब पड़ते गांव भिंडर में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी लखबीर लांडा गिरोह का हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए DIG बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों ब्यास के पास सठयाला मंडी में एक आढ़तिए व पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। DIG ने बताया कि पुलिस ने आतंकी लंडा हरिके के तीन शूटर गुरशरण, परवीन और पारस को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस बीच आज जब पुलिस गुरशरण और पारस को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए लेकर आई तो उन्होंने छिपे हुए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गुरशरण मारा गया जबकि दूसरा गैंगस्टर पारस नदी में कूदकर भागने में सफल हो गया।
DIG ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपी पारस की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ दौरान मृतक गुरशरण से 9 एमएम का ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जबकि फरार गैंगस्टर पारस के पास भी ग्लॉक है। उन्होंने कहा कि मृतक गैंगस्टर रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के अलावा कई हत्या के मामलों में भी शामिल था।
DIG बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों की इस आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।








Leave a Reply