Category: PUNJAB

  • मानव से प्रेम ही ईश्वर प्रेम है :निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

    मानव से प्रेम ही ईश्वर प्रेम है :निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

    *मानव से प्रेम ही ईश्वर प्रेम है :निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज*

    MBD NEWS: चंडीगढ़/समालखा(मनोज शर्मा)77 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन,संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक किया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित होकर सुखद आनंद की दिव्य अनुभूति प्राप्त कर रहे है।

    समालखा के विशाल मैदानों में शनिवार की रात्रि को मंगलकारी प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करते हुए सतगुरु माता जी ने अपने दिव्य संदेश में फरमाया कि संसार में विचरण करते हुए जब हम अपने सीमित दायरे से सोचते हैं तो केवल कुछ ही लोगों से रुबरु हो पाते हैं, किन्तु ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी से जब हम इस परमपिता परमात्मा संग जुड़ते है तब हम सही अर्थो में सभी से प्रेम करने लगते हैं। यही प्रेमाभक्ति ईश्वर प्राप्ति का सरलतम मार्ग है।

    भक्ति की परिभाषा को एक नया दृष्टिकोण देते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि यदि जीवन के हर क्षण को भक्ति में बदल दिया जाए, तो अलग से पूजा का समय निकालने की आवश्यकता ही नहीं रहती। यही विचारधारा जब व्यापक रूप ले लेती है तो सबके प्रति निस्वार्थ सेवा और प्रेम की भावना को जाग्रत करती है। आपने संतों के संग और ध्यान (सुमिरण) को आत्मा की गहराई से जोड़ने का सरल माध्यम बताया।

    सतगुरु माता जी ने उदाहरण स्वरूप समुद्र की गहराई और शांति को सहनशीलता और विनम्रता का सुंदर प्रतीक बताया। जिस प्रकार समुद्र अपने अंदर सब कुछ समेटे हुए होता है फिर भी शांत अवस्था में रहता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने भीतर सहिष्णुता और विशालता विकसित करनी चाहिए।

    *सेवादल रैली*
    संत समागम का द्वितीय दिन सेवादल रैली को समर्पित है जिसका आयोजन भव्य रूप में हुआ। इस आकर्षक रैली में देश एवं दूर-देशों से आए हुए सेवादल के भाई एवं बहनों ने भाग लिया और मिशन की शिक्षाओं एवं आध्यात्मिकता पर आधारित लघु नाटिकायें प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर शारीरिक व्यायाम, खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति द्वारा प्रमुखता से निःस्वार्थ सेवा भाव को अभिव्यक्त किया गया।

    सतगुरु माता जी ने सेवादल रैली में उपस्थित श्रद्धालुओं को सेवा, समर्पण और विनम्रता का दिव्य संदेश देते हुए कहा कि सेवा का भाव न केवल पवित्र है अपितु यह जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और अनुशासन का संुदर प्रतीक है। आपने समझाया कि सेवादल की वर्दी को केवल बाहरी आवरण न मानकर इसे अपने भीतर के अहंकार को मिटाने और सेवा-भाव को जागृत करने का माध्यम समझना है। सेवादल के सदस्य अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों का सामंजस्य करते हुए भी सेवा को निभाते है। यही तालमेल एक आदर्श जीवन का उत्तम उदाहरण है।

    सेवादल रैली के दौरान प्रस्तुत नाटकों और संदेशों ने यह दर्शाया कि सेवा केवल कार्य नहीं अपितु यह एक दिव्य भावना है जो हमारे आचरण और शरीर की भाषा में झलकनी चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य में सेवा, सुमिरण और सत्संग का जज्बा निरंतर बढ़ता रहे और हमस ब अपने जीवन को निरंकार के प्रति समर्पित करते हुए समाज में अनुकरणीय योगदान दें।

  • Sad News: इंटरनेशनल Kabaddi खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, Sports जगत में फैली शोक की लहर

    You are currently viewing Sad News: इंटरनेशनल Kabaddi खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, Sports जगत में फैली शोक की लहर

    Sad News: International Kabaddi player commits suicide by hanging, wave of mourning spread in the sports world

    Sad News: इंटरनेशनल Kabaddi खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, Sports जगत में फैली शोक की लहर

    मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आते गांव सिधवां बेट इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे तहत किशनपुरा कलां के एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी ने आज फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अवतार सिंह शंटी को एक समय किशनपुरा कलां के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शंटी आज सुबह अपने गांव किशनपुरा कलां से निकला था और यहां आकर सफेदे के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर मौके पर पहुंचे शंटी के बेटे और अन्य करीबियों की मौजूदगी में पुलिस ने रस्सी काटकर लटकते शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक इंटरनेशनल कबड्डी की टीम का मशहूर खिलाड़ी रहे बंटी से शंटी 2 भाइयों में से छोटे भाई थे कबड्डी खेल जगत में मृतक का काफी नाम था। शंटी को एक समय किशनपुरा कलां के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीम का स्तंभ माना जाता था।

    थाना गिद्दड़विंडी के प्रभारी राजविंदर सिंह ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जगराओं भेज दिया। मृतक शंटी अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

  • धुंध ने वजह से मचा कोहराम : मिनी बस की टक्कर से 3 की मौत, बाइक पर बने रेहडे़ में जा रहा था परिवार

    धुंध ने वजह से मचा कोहराम : मिनी बस की टक्कर से 3 की मौत, बाइक पर बने रेहडे़ में जा रहा था परिवार

     

     

    कपूरथला  : कपूरथला में धुंध के चलते फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    जानकारी के अनुसार गांव विर्क निवासी रामपाल ने बताया के बलवीर कालोनी होशियारपुर निवासी उनके रिश्तेदार गरीबदास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्हें मिलने के लिए बाइक रेहड़े पर सवार होकर आए थे। उसने बताया कि यह लोग जब वापस होशियारपुर जा रहे थे तो गांव जगजीतपुर के निकट बाइक रेहड़े की एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई।

  • अस्पताल के डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की क्यूं दी सलाह

     अस्पताल के डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की क्यूं दी सलाह

    अमृतसर- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के चोटिल होने की खबर सामने आ रही हैं। हालांकि थोड़ी देर पहले वे श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए थे। इसी दौरान उनकी टांग में फ्रैक्चर हो गया।

    फ्रैक्चर होने का कारण उनको चलने में काफी परेशानी आ रही थी। जिसके बाद उन्हें श्री गुरु राम दास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

  • घने कोहरे के कारण PRTC बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री गंभीर Injured

    You are currently viewing Sangrur में घने कोहरे के कारण PRTC बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री गंभीर Injured

    Heavy collision between PRTC bus and truck due to dense fog in Sangrur, many passengers seriously injured

     घने कोहरे के कारण PRTC बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री गंभीर Injured

    संगरूरः संगरूर जिले में चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां पीआरटीसी बस और खाद से भरे ट्रक-ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बस के कंडक्टर सहित करीब आधा दर्जन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुई सवारियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भवानीगढ़ में बलियाल कट के पास हुआ, जब ट्रक सर्विस लेन पर मुड़ रहा था तो इस दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग डर गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, इस हादसे दौरान बस कंडक्टर सहित करीब आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा।

  • Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

    You are currently viewing Ludhiana में दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, Death

    Tragic accident in Ludhiana, person fell from second floor while talking on phone, died

    Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

     

    • लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गीता नगर स्थित ताजपुर रोड पर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब यहां छत पर फोन सुनते हुए टहलते समय एक व्यक्ति का अचानक से पैर स्लिप हो गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाके के लोग तुरंत उपचार के सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान विमलेश कुमार के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी राम कृष्ण ने बताया कि विमलेश धागा मिल में वेंडर चलाने का काम करता था और 7 साल से लुधियाना में रह रहा था। उसके दो बच्चे है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पड़ोसी ने बताया कि विमलेश आज सुबह छत पर टहल रहा था और उसे किसी का फोन आया हुआ था। फोन सुनते समय अचानक से उसका पैर स्लिप हो गया और विमलेश दूसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत की पहली मंजिल पर गिर गया।

    खून से लथपथ हालत में विमलेश को इलाके के लोग तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन जहां डॉक्टरों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

  • दर्दनाक सड़क हादसा; कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing Dehradun में दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

      दर्दनाक सड़क हादसा; कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

    • देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां कंटेनर से टकराने के बाद एक कार सीधा पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार सवार छह युवक-युवत‍ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था क‍ि इस दौरान कार के परखच्‍चे तक उड़ गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार किशननगर चौक से रही थी। इस दौरान जब कार ओएनजीसी चौक पर पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण पहले कंटेनर को टक्कर मारी। टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार छह युवक-युवत‍ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

    मृतकों की पहचान गुनीत (19) निवासी जीएमएस रोड, कुणाल (23) वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल (23) निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा (20) निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। वहीं, सिधेश अग्रवाल (25) गंभीर रूप से घायल है।

  • पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने House के बाहर की Firing , CCTV में कैद हुई वारदात

    पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने House के बाहर की Firing , CCTV में कैद हुई वारदात

    • अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते छेहर्टा इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक घर के बाहर दो आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीबारी की यह घटना पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें नजर आ रहे है कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और गोलीबारी की और उसके बाद गोलियों के खाली खोल भी लेकर फरार हो गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी शिवदर्शन ने बताया कि यह फायरिंग की घटना गैंगस्टरों द्वारा नहीं की गई बल्कि पुरानी रंजिश के चलते इसको अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि छेहरटा थाने के अंतर्गत भल्ला कॉलोनी में रहने वाले युवक से आरोपियों की पुरानी दुश्मनी थी और इसी वजह से उन्होंने उसके घर के सामने दो से तीन गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि भल्ला कालोनी के रहने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - Dainik Bhaskar

    एसीपीसी दर्शन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि जिस पिस्तौल से उन्होंने गोली चलाई है, वो अवैध है या उसके पास लाइसेंस है। अगर उनके पास पिस्टल का लाइसेंस है तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इन दोनों लड़कों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही कोई बदमाश है और न ही कोई गैंगस्टर। छेहरटा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट की गई दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • विवाह के दौरान भाई द्वारा चलाई गोली में दुल्हन के सिर में लगी गोली..

    विवाह के दौरान भाई द्वारा चलाई गोली में दुल्हन के सिर में लगी गोली..

     

    फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में शादी समारोह में दुल्हन के सिर में गोली लग गई। गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत घायल दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

    दुल्हन के सिर में गोली फंसी है। दुल्हन का नाम बलजिंदर कौर है। घटना फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) की है। रविवार शाम डोली विदाई समय दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के सिर में लगी। दुल्हन बलजिंदर कौर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के ख़िलाफ़ मामला किया दर्ज कर दिया है। पता चला है कि दुल्हन बलजिंदर कौर की डोली विदाई जब हो रही थी तो उसके सगे भाई गुरप्रीत सिंह ने अपनी बहन की गले लगाकर अपने पिस्टल से फ़ायर किया जो उसकी बहन बलजिंदर कोर के सिर पर लगा जिससे वह घायल हो गई। खुशियों का माहोल गम में बदल गया।

  • नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवकों पर हमला, तीन की मौत..

     नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवकों पर हमला, तीन की मौत..

     

    गढ़शंकर  आज यहां मोरांवाली गांव में बड़ी वारदात देखने को मिली। यहां 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई है। इस झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ। इस विवाद में कई लोग घायल भी हुए हैं। वारदात का जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है।

    बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची हुई है। वहीं मृतकों के शवों को गढ़शंकर के अस्पताल ले जाया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।