विवाह के दौरान भाई द्वारा चलाई गोली में दुल्हन के सिर में लगी गोली..
फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में शादी समारोह में दुल्हन के सिर में गोली लग गई। गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत घायल दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
दुल्हन के सिर में गोली फंसी है। दुल्हन का नाम बलजिंदर कौर है। घटना फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) की है। रविवार शाम डोली विदाई समय दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के सिर में लगी। दुल्हन बलजिंदर कौर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के ख़िलाफ़ मामला किया दर्ज कर दिया है। पता चला है कि दुल्हन बलजिंदर कौर की डोली विदाई जब हो रही थी तो उसके सगे भाई गुरप्रीत सिंह ने अपनी बहन की गले लगाकर अपने पिस्टल से फ़ायर किया जो उसकी बहन बलजिंदर कोर के सिर पर लगा जिससे वह घायल हो गई। खुशियों का माहोल गम में बदल गया।









Leave a Reply