बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

You are currently viewing MITHUN CHAKRABORTY को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

Pakistani don Shahzad Bhatti threatened MITHUN CHAKRABORTY, said – apologize for nonsense otherwise you will have to repent

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

 

  • मुबंईः  बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। बता दें कि दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कोलकाता से BJP नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है। इसके अलावा उसने मिथुन से माफी मांगने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि अगर अभिनेता ने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस धमकी के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शहजाद भट्टी मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धमकी दे रहा है। इन वीडियो में वह मिथुन के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान एक बयान दिया था, जो विवादों में आ गया। इस बयान में उन्होंने कहा था कि वह अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि 60 के दशक का मिथुन चक्रवर्ती बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका अनुभव काफी लंबा है और उन्होंने खून की राजनीति की है, इसलिए उन्हें राजनीति के दांव-पेंच अच्छे से समझ में आते हैं। वहीं चक्रवर्ती ने यह भी कहा था, “मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने कह रहा हूं कि अगर इस मुद्दे को सुलझाना होगा, तो मैं हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हूं।”इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

इस पर अब पाकिस्तानी गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की नसीहत दी है और साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा है कि, ‘मिथुन साब, मेरा आपको एक मशविरा है। आप 10-15 दिन में कोई वीडियो अपनी जारी करो और माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और आपका ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है।’।

भट्टी ने कहा कि आपकी फिल्में चाहे फ्लॉप रही हों, हम देखने जाते थे। आज आप जो अनाज खा रहे हो, इन लोगों की वजह से ही है। वैसे भी आप जिस उम्र में हो, उस उम्र में बंदा बकवास कर ही देता है, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ता है। वहीं, डॉन शहजाद ने अभिनेता की उम्र पर भी टिप्पणी की है। साथ ही धमकी देते हुए कहा है, ‘अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आपको पछताना पड़ सकता है कि ये मैंने क्या कर दिया है।’ शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *