भाई की Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured,जानें किस जगह पर घटित हुआ ये मामला..

You are currently viewing भाई के Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured

Unknown youth attacked Shiv Sena leader returning from brother’s birthday party, 3 seriously injured including leader

भाई की Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, नेता सहित 3 गंभीर Injured,जानें किस जगह पर घटित हुआ ये मामला..

 

लुधियानाः महानगर में बीती रात करीब 12 बजे आए अज्ञात युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा पर हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा नेता बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि जब राणा पर हमला हुआ उस वक्त वह जन्मदिन पार्टी से परिवार सहित आ रहे थे और उनके साथ उनका सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचा घायल हिन्दू नेता राजन राणा। - Dainik Bhaskar

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पौने 12 बजे शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा ,उनके भाई और भतीजे पर स्कूटी सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। राणा के सिर,माथे और बाजू पर चोट आई है। हमलावर मारपीट कर मौके से फरार हो गए जबकि उनका साथी लोगों की मदद से पकड़ा गया। राणा को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजन राणा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ छोटे भाई बोबी का जन्मदिन मना कर वापस कार में घर लौट रहे थे। चौड़ा बाजार में पराठे बेचने वालों की रेहड़ियों पर कुछ युवक खड़े थे। उनके भतीजे पीयूष ने सड़क पर रास्ता कम होने के कारण उन युवकों को हार्न बजा दिया। इतने में गुस्से में आए युवकों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उन लोगों ने राणा की कार में स्कूटी से टक्कर मारी। जिसके बाद उक्त युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसी युवक ने अपने करीब एक दर्जन युवकों को बुलाकर हमला कर दिया।

वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक करेगी। मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। हमला का कारण क्या है उस पर जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इस हमले में राजन राणा सहित उसका भाई बॉबी व भतीजा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में राणा का उपचार कर उसे डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *