PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की डेटशीट, जानें तारीख से शुरू होंगे EXAM
चंडीगढ़- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। PSEB के अनुसार परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम भी गठित किया है। जहां पर स्टूडेंट्स से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च तक करवाई जाएगी। जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट www.pseb.ac.in पर परीक्षा की डेटशीट देखी जा सकती है।









Leave a Reply