Category: ENTERTAINMENT

  • 1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

    1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

     

    मुंबई -यहां मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 1000 करोड़ के स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समुद्र किनारे पर बने इस स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। इस स्टूडियो में रामसेतु, आदिपुरुष जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अवैध स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद ही बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि अस्थाई स्टूडियो बनाने की अनुमति दी गई थी। इस अनुमति का दुरुपयोग करते हुए स्थायी स्टूडियो बनाया गया। इसलिए यह स्टूडियो अवैध है।

  • ‘प्रोजेक्ट K’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पसली में लगी चोट- सांस लेने में दिक्कत

    ‘प्रोजेक्ट K’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पसली में लगी चोट- सांस लेने में दिक्कत

     

    मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हैदराबाद में हुई जहां अमिताभ बच्चन अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। चोट लगने की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है। बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

    अमिताभ बच्चन ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने बताया कि हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। ये हादसा एक एक्शन शॉट के समय हुआ। बिग बी को पसली में चोट आई है। अमिताभ बच्चन ने बताया- रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है। चोट लगने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई है।

    हैदराबाद के AIG अस्पताल में अमिताभ बच्चन का सीटी स्कैन किया गया। चेकअप के बाद बिग बी घर वापस आ गए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें पट्टी बांधी हैं और आराम करने की सलाह दी है।

    अमिताभ बच्चन इस समय तकलीफ से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है। मूव करने और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। पूरी तरह से ठीक होने में बिग बी को अभी थोड़ा समय लगेगा। उन्हें दवाइयां दी गई हैं। डॉक्टर्स ने कुछ पेन किलर्स भी दी हैं, ताकी उन्हें दर्द से थोड़ी राहत मिल सके।

    बिग बी को इस तरह चोट लगना हर किसी के लिए काफी परेशान करने वाला है। अमिताभ संग हुए इस हादसे के बाद उनके सभी कामों और शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है। जब तक अमिताभ बच्चन पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक फिल्म या शूटिंग से संबंधित कोई काम नहीं किया जाएगा।

    अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो फिलहाल अपने घर जलसा में रेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, जरूरी एक्टिविटीज के लिए वो थोड़ा बहुत मूव कर लेते हैं। लेकिन बिग बी के लिए ये आसान नहीं है, क्योंकि अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने फैंस संग जुड़े रहना पसंद करते हैं। हर हफ्ते वो जलसा के बाहर अपने चाहनेवालों से रूबरू होते हैं। लेकिन चोट लगने की वजह वे बिग बी इस बार अपने फैंस से मिल नहीं पाए। अमिताभ ने सभी फैंस से गुजारिश की थी की कि वो जलसा के बाहर उनसे मिलने ना आएं, क्योंकि वो मिलने की कंडीशन में नहीं हैं।

    महानायक अमिताभ बच्चन को चोट लगने की खबर ने उनके तमाम चाहनेवालों को निराश कर दिया है। अमिताभ के सभी फैंस बेहद दुखी हैं। हर कोई मेगास्टार के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं मांग रहा है। हम भी यही दुआ करते हैं कि फैंस के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ जल्दी से सेहतमंद हो जाएं।

  • जालंधऱ के मशहूर कामेडियन के खिलाफ युवक ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीपी दफ्तर पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार

    You are currently viewing जालंधऱ के मशहूर कामेडियन के खिलाफ युवक ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीपी दफ्तर पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार

    Young man accused of cheating against famous comedian of Jalandhar, reached CP office and pleaded for justice

    जालंधऱ के मशहूर कामेडियन के खिलाफ युवक ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीपी दफ्तर पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार

     

     

    जालंधर: पंजाब में युवाओं को विदेशों के सपने दिखाकर उनके साथ ठगी करने के मामला लगा बढ़ रहे हैं। वहीं अब जालंधर के युवक ने मशहूर कामेडियन के खिलाफ उसे विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगाए गए हैं। वीरवार को सीपी दफ्तर पहुंच युवक ने उक्त कामेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की मांग की है।

    इस संबंधी जानकारी देते पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद भी काके शाह विदेश चला गया है। इस दौरान पीड़ित द्वारा राजनीतिक दबाव की भी बात कही गई है। आपको बता दें कि काके शाह के खिलाफ यूके भेजने के नाम पर 6 लाख रुपय की ठगी करने के आरोप हैं।

  • राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार,राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ लगाये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

    राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार,राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ लगाये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

     

     

    मुंबई : बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत के आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर दी है।

    राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने पिछले महीने ही कोर्ट मैरिज की थी। आदिल खान दुर्रानी 27 साल के हैं और कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनका कार का बिजनेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल और राखी मई 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं उन्होंने राखी के साथ मिलकर एक मुंबई में एक डांस एकेडमी भी खोली है।

  • जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

    You are currently viewing जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

    Demand to register a case against actor Akshay Kumar arose in Jalandhal, accused of distorting the search in the film Ramsetu

    जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

     

    जालंधरः कुछ दिन पहले ही रिलीज की गई फिल्म रामसेतु के खिलाफ जालंध के डाक्टर अशोक कैंथ ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता अक्षय कुमार पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने फिल्म निर्माता पर फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़ के पेश करने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डाक्टर अशोक कैंथ ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से भारत और श्रीलंका सरकार के सहयोग से रामायण से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों की रिसर्च की, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म राम सेतु पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार समेत लेखक व निर्देशक पर मामला दर्ज करने की मांग रखी है। इस संबंध में शुक्रवार को

    डाक्टर अशोक ने दावा किया है कि उनकी खोज का फिल्म राम सेतु में फिल्मांकन किया गया है। इस खोज को भी फिल्म निर्माता ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। इससे कापीराइट एक्ट का उल्लंघन करने के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया गया है। डाक्टर अशोक ने कहा कि मामले को लेकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह जालंधर को शिकायत दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय को भी इस संबंध में शिकायत भेजी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ सरबजीत लुभाना, बाबा लखबीर सिंह, बाबा मुखविंदर सिंह, संदीप गुप्ता व जस्सी सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।

  • ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

    You are currently viewing ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

    Malkhan of ‘Bhabhi Ji Ghar Par Hai’ passed away, Dipesh Bhan had fallen while playing cricket

    ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

     

    मुबंईः पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर दीपेश भान का शनिवार सुबह निधन हो गया है। 11 मई 1981 को जन्मे दीपेश महज 41 की उम्र में ये संसार छोड़ कर चले गए। बताया जा रहा है कि, एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर दीपेश भान के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।

    बता दें कि दीपेश ने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करना के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे। शो में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने वाले दीपेश भान असल में शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।

    टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी दीपेश के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। कविता ने ट्विटर पर लंबी पोस्ट के साथ दीपेश को याद किया है। भले ही दीपेश को ज्यादा पहचान ‘भाभी जी घर पर है’ से मिली लेकिन इसके पहले भी वह कई कॉमेडी शो की जान रहे हैं। वह ‘भूतवाला सीरियल,’ ‘एफआईआर’, ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’ के साथ ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।

  • जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    रियायती दरों में टिकटें लेने के लिए 9417313252 और 90413 90514 पर करें संपर्क

    जालंधर : भीषण गर्मी में अगर आपको पानी में परिवार और दोस्तों के साथ पंजाबी गायकों के गीतों के बीच मस्ती करने का अवसर मिले तो क्या आप उस अवसर को खोना चाहेंगे, बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। तो फिर वो अवसर आपके पास आ गया है। तारीख है 16 अप्रैल और दिन शनिवार। वीकैंड रिपोर्ट की तरफ से होशियारपुर रोड पर जंडूसिंघा के पास कपूर पिंड में स्थित हरलीन वाटर पार्क में वैसाखी मेला करवाया जा रहा है। इस मेले में हारवी संधू, पेजी शाहकोटी, जग्गी सिंह जैसे नामचीन कलाकार और संगीत जगत से जुड़ी शख्सीयतें आपका मनोरंजन करेंगी। इस वैसाखी मेले में भाग लेने और रियायती टिकटें लेने के लिए आप 9417313252 और 90413 90514 पर संपर्क कर सकते हैं।   लाइव म्युजिक, लक्की ड्रा, रैन डांस इस मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे