जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

You are currently viewing जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

Demand to register a case against actor Akshay Kumar arose in Jalandhal, accused of distorting the search in the film Ramsetu

जालंधऱ में उठी अभिनेता अक्षय कुमार पर मामला दर्ज करने की मांग, रामसेतु फिल्म में खोज को तोड़मरोड़ कर पेश करने का लगाया आरोप

 

जालंधरः कुछ दिन पहले ही रिलीज की गई फिल्म रामसेतु के खिलाफ जालंध के डाक्टर अशोक कैंथ ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता अक्षय कुमार पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने फिल्म निर्माता पर फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़ के पेश करने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डाक्टर अशोक कैंथ ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से भारत और श्रीलंका सरकार के सहयोग से रामायण से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों की रिसर्च की, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म राम सेतु पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार समेत लेखक व निर्देशक पर मामला दर्ज करने की मांग रखी है। इस संबंध में शुक्रवार को

डाक्टर अशोक ने दावा किया है कि उनकी खोज का फिल्म राम सेतु में फिल्मांकन किया गया है। इस खोज को भी फिल्म निर्माता ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। इससे कापीराइट एक्ट का उल्लंघन करने के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया गया है। डाक्टर अशोक ने कहा कि मामले को लेकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह जालंधर को शिकायत दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय को भी इस संबंध में शिकायत भेजी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ सरबजीत लुभाना, बाबा लखबीर सिंह, बाबा मुखविंदर सिंह, संदीप गुप्ता व जस्सी सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *