अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

You are currently viewing अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

Former CM Charanjit Channi’s troubles increased in illegal sand mining case, ED sent summons

अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

 

जालंधरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अवैध रेत माइनिंग के मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ईडी के राडार पर आ गए है। प्रवर्तन निदेशालय ने चन्‍नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर चन्नी आज जालंधर ईडी दफ्तर में पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कल ईडी ने चन्नी से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए थे।

बता दें कि इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व उनके भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के ठिकानों से ईडी की टीम ने 10 करोड़ रुपये सहित कुछ अन्य सामान बरामद बरामद कर उसे हिरासत में लिया था। आरोप है कि हनी ने चन्नी के इशारे पर अवैध रंत खनन करवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया, जिसके बदले में करोड़ों रूपये की कमाई की थी।

इसके अलावा हनी के पास से लाखों रुपये कीमत की घडि़यां और अन्य सामग्री भी बरामद हुई थी। इसकी पड़ताल के लिए ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की पड़ताल भी की और इस बात की जानकारी जुटाई कि हनी के पास आखिर 10 करोड़ रुपये कहां से आए। कहीं यह राशि उसने चन्नी की अवैध कमाई के हिस्से के रूप में तो नहीं रखी थी। जिस समय ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया तब चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे और प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका था। परिणाम स्वरूप चन्नी ने इस मामले में खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा था कि अगर उनके किसी रिश्तेदार ने गलत काम किया है तो उसकी सजा भी वह भुगतेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *