सुनील जाखड़ की बढ़ी मुश्किलें, एससी कमिशन ने दिये मामला दर्ज करने के आदेश
जालंधरः पूर्व पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की मुश्किलें लगातार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा दिए गए बयान पर एसी कमिशन चंडीगढ़ ने संज्ञान लेते हुए जालंधर के पुलिस कमिशअरन को सुनील जाखड़ के खिलाफ मामला दर्ज करके के आदेश दिए हैं, साथ ही 15 दिनों के अंदर मामले की जांच करने के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा है।
जिक्रयोग्य है कि जी-23 नेताओं को लेकर एक साक्षात्कार के दौरान जाखड़ ने टिप्पणी की थी कि इन्हें नीचे से उठाकर सिर पर नहीं बिठाना चाहिए। उनके बयान के बाद पंजाब में हर जगह अनुसूचित जाति के लोग धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह वह प्रशासनिक अधिकारियों को सुनील जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं। इसी तरह के बहुत से अनुसूचित जाति के नेताओं ने आयोग को भी सुनील जाखड़ की टिप्पणी को लेकर शिकायतें की हैं।
जिसके बाद आयोग ने शिकायतों और धरने-प्रदर्शनों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अब मामले की जांच और केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एससी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टीवी चैनल पर अपशब्द कहे, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कानूनन अपराध किया है।








Leave a Reply