Category: POLITICAL

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

    You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann’s visit to Delhi canceled, will now go after 2-3 days

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भवगंत मान का कल होने वाला दिल्ली दौरा रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि अब सीएम भगवंत मान 2-3 दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि इसके पीछे की वजह को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पंजाब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने जा रहे थे। उनके इस दौरे की जानकारी गत सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके पंजाब समकक्ष मान और उनके कर्मचारी शिक्षा में सुधार देखने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे।

    जिक्रयोग्य है कि विधानसभा चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि पंजाब में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाएंगे। दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप सरकारी स्कूल देखने आई थी। इसी तरह पंजाब में भी कनाडा से लोग सरकारी स्कूल देखने आएंगे। इसके लिए आप ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ही मिसाल दी थी।

    अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के वक्त कहा था कि पंजाब में 16 हजार पिंड और वार्ड क्लीनिक बनाए जाएंगे। इन्हें दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर बनाया जाएगा। सेहत को लेकर आप ने सभी नागरिकों को मुफ्त सेहत सुविधाओं के साथ सभी सरकारी अस्पतालों के सिस्टम में भी सुधार करने का भरोसा दिया था।

  • अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

    You are currently viewing अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

    ED may also summon former Chief Minister’s son in illegal sand mining case!

    अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

     

    जालंधरः अवैध रेत खन्न और तबादलों के मामले में जहां पूर्व मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी से साढ़े चार घंटे लंबी पूछताछ की गई है। वहीं अब ईडी की टीम पूर्व मुख्यंमत्री के बेटों से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की कुछ माह पहले ही शादी हुईई है।

    बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ईडी के समक्ष पेश हुए थे, जहां उनसे अवैध खन्न और तबादलों के मामले में लगातार चार घंटे तक पूछताछ की की गई थी। वहीं, शनिवार को चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगी कुदरतदीप सिंह लवी की जमानत याचिका पर जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत ने सुनवाई 20 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है। करीब दो हफ्ते पहले दोनों के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कपूरथला जेल में बंद हनी और कुदरतदीप ने जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपिंदरजीत चहल की अदालत में सुनवाई हुई। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक पेश हुए और सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया।

    जिक्रोयग्य है कि चुनावों से पहले ईडी ने इसी साल जनवरी में भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी की थी। जांच एजेंसी को उसके पास से करीब 8 करोड़ रुपये कैश मिला था। इसके बाद हनी के सहयोगी के घर से भी 2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद फरवरी में ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • पार्टी को फिर से एकजुट करने में जुटे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वडिंग राजिंदर बेरी के घर पहुंच की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने की कवायद में लाई तेजी…

    You are currently viewing जालंधऱ में राजिंदर बेरी के घर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू

    Punjab Congress President Raja Vading reached Rajinder Beri’s house in Jalandhal, the exercise to strengthen the party started

    पार्टी को फिर से एकजुट करने में जुटे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वडिंग राजिंदर बेरी के घर पहुंच की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने की कवायद में लाई तेजी…

     

    जालंधरः पंजाब में बिखरी कांग्रेस को एक बार फिर से एकजुट करने की क्वायद के तहत पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार को जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के घर पहुंचकर उनसे व उनके परिजनों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इससे पहले शनिवार को जालंधर में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान वड़िंग का जिला कांग्रेस कमेटी ने भी पुष्प गुच्छ देकर जालंधर में नए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। सारे कार्यक्रम में पार्टी जिला प्रधान बलराज ठाकुर नजर नहीं आए। वड़िंग ने सेंट्रल हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना।

    जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रदेश में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। इससे पहले वह बीते दिन अमृतसर में थे और शनिवार को इसी कड़ी में उन्होंने जालंधर में दस्तक दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नए प्रधान के साथ कार्यकारी प्रधान भारतभूषण आशु, पूर्व विधायक कुलवीर जीरा समेत अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे।

    जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रदेश में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। इससे पहले वह बीते दिन अमृतसर में थे और शनिवार को इसी कड़ी में उन्होंने जालंधर में दस्तक दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नए प्रधान के साथ कार्यकारी प्रधान भारतभूषण आशु, पूर्व विधायक कुलवीर जीरा समेत अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे।

    बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उपनेता प्रतिपक्ष राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू के घर पर भी पहुंचे थे। उन्होंने भी वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर शिकायतों को सुना था।

  • सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

    You are currently viewing सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

    MP Harbhajan Singh’s big announcement, salary received from Rajya Sabha will be spent on education and well being of farmers’ daughters

    सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

     

    चंडीगढ़ः पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब से राज्यसभा सांसद बने हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे। सांसद ने अपनी फेसबुक पोस्ट और ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि वह राष्ट्र बेहतरी के लिए सांसद बने हैं और उनसे जो बन पड़ेगा, करेंगे। बता दें कि हरभजन सिंह कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी से पंजाब से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।

    जानकारी अनुसार, जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह की पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। यहां तक कि पंजाब चुनाव में उन्हें सीएम फेस बनाने की तैयारी थी। हालांकि पंजाब में हालात देख भाजपा इससे पीछे हट गई। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन प्रधान नवजोत सिद्धू भज्जी से मिले। तब पूरी उम्मीद थी कि भज्जी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। इसके बाद अचानक वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आप ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेज दिया।

  • पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    You are currently viewing पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    Punjab: 300 units of free electricity will be available in every house from July 1, Mann government has issued 30 days report card

    पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार को सत्ता में आए आज एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। यहां 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस ऐलान के बाद आप सरकार ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई कैटेगिरी नहीं होगी। गरीब से लेकर अमीर परिवारों को 2 महीने में 600 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। जिस परिवार का बिल 2 महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होगी, उन्हें पूरा बिल देना पड़ेगा। वहीं, सरकार व्यवसायिक और औद्योगिक बिजली के रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेगी। किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी भी जारी रहेगी।

    हालांकि पहले से 200 यूनिट छूट ले रहे एससी, बीसी और गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों को अब प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उसके ऊपर वह जो बिजली खर्च करेंगे, सिर्फ उसी का बिल देना होगा। उन्हें पूरा बिल नहीं चुकाना होगा। भगवंत मान ने कहा कि इनका उदे्श्य आने वाले कुछ सालों में पंजाब में 24 घंटे बिजली की सप्लाई देना है और पंजाब में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना है।

    इस मुद्दे के बारे में आप के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने अखबारों में दिए इश्तेहारों के हवाले से जानकारी दी है। इसके अलावा मान सरकार ने पंजाब के हर अखबार में पंजाब सरकार का 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। इसमें सरकार द्वारा बीते एक महीने में किए गए कामों का जिक्र है। अपने रिपोर्ट कार्ड में मान सरकार ने जिक्र किया है कि उन्होंने एंटी करप्शन लाइन की शुरुआत की और 25 हजार नई सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

    You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

    Punjab Chief Minister Bhagwant will see Delhi’s schools, CM Arvind Kejriwal invites

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार लगातार शिक्षा में सुधारों का प्रयास कर रही है। जिसके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को ट्वीट कर दी। दरअसल, भगवंत मान का यह दौरा तब हो रहा है जब हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।

    गौरतलब है कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इतना सुधार किया है कि दुनियाभर के लोग इन बदलावों को देखने आ रहे हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने ट्वीट के जरिए दी।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत की यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूल देखने आई थीं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अभी हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी हमारे स्कूल देखने आए थे। सोमवार 18 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई अधिकारियों के साथ सरकारी स्कूलों को देखने आएंगे। वे यह देखने आ रहे हैं कि ऐसे सुधार किस प्रकार किए गए, क्योंकि उन्हें भी पंजाब के स्कूलों में ऐसा सुधार करना है।

  • पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है. (File Pic)

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है.

    बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है.

    दौरान जनता को आम आदमी पार्टी द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक भगवंत मान सरकार फिलहाल पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की हालत नहीं है. मान सरकार यदि लोगों से किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करती है तो उसे 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.

    इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को राय दी है कि बिजली फ्री करने के वादे को गर्मी के मौसम में लागू करने की बजाए मानसून में लागू किया जाना चाहिए. कोयले की कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट कभी भी गहरा सकता है. हालांकि मान सरकार से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि ‘आप’ मुफ्त बिजली के अपने वादे से पीछे हटने को तैयार नहीं है और वह 73.39 लाख उपभोक्ताओं को किसी भी कीमत पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना चाहती है.

    गर्मी में मुफ्त बिजली योजना लागू करना नामुमकिन: PSPCL
    आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता मुफ्त बिजली के वादे को परवान चढ़ाने के लिए दृढ़ हैं, लेकिन कर्ज में डूबी पीएसपीसीएल ने संदेश दिया है कि गर्मी का मौसम बीतने के बाद ही इसे स्कीम को लागू किया जाना चाहिए. बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार पीएसपीसीएल ने भगवंत मान सरकार को इससे अवगत करा दिया है कि अब बिजली के अंधाधुंध प्रयोग से मांग में वृद्धि हो सकती है.

    पंजाब के बिजली संयंत्र कर रहे अपनी क्षमता से कम उत्पादन
    कोयले की कमी के कारण चार तापीय इकाइयां बंद होने से राज्य में 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो रहा है. जीवीके थर्मल प्लांट की दो इकाइयां बंद हैं, जबकि मानसा में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड की एक इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद है. रोपड़ में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की एक इकाई वार्षिक रखरखाव के लिए बंद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएसपीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बिजली मुफ्त दिए जाने के निर्णय का फिलहाल आकलन करने की जरूरत है. इस तरह की स्कीम को लागू करने के लिए गर्मी का मौसम​ बिल्कुल भी मुफीद समय नहीं है, इसे मानसून के दौरान लागू किया जा सकता है.

    सरकारी खजाने पर आएगा 5000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
    मुफ्त बिजली के वादे को लागू करने में नौकरशाही की अनिच्छा के पीछे भारी सब्सिडी बिल है, जिसे राज्य को वहन करना होगा. पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज पहले से ही चढ़ा है. मुफ्त बिजली योजना लागू करने में राज्य सरकार के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा. वर्तमान में पंजाब कृषि परिवारों को मुफ्त बिजली और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करता है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य का कुल बिजली सब्सिडी बिल 10,668 करोड़ रुपये था. इसमें से 7,180 करोड़ रुपये किसानों को और 1,627 करोड़ रुपये एससी, पिछड़ी जातियों और बीपीएल परिवारों को सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं.

    सौजन्य : न्यूज़ 18

    Latest update

    वही अभी अभी जालंधर में संबोधित करते मुख्यमंत्री मान ने कहा हम लोग इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहे है पार्टी जल्द ही जनता को तोहफा देने की कोशिश में जुटी है जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा

  • जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    BSP leaders clashed with each other in Jalandhar, after the scuffle, there was a huge uproar, a group sitting on a dharna… read what is the matter

    जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते डा. बीआर अंबेदकर चौक पर अंबेडकर जयंती पर बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थित को संभाला। मिली जानकारी अनुसार अंबेडकर जयंती पर नकोदर चौक में बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वहां पर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने वहां पर भारत रतन बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने थे, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    जिसके बाद एक गुट वहां पर बीच सड़क में धरना लगाकर बैठ गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बहुत समझाने की कोशिश की। लेकिन जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से भीड़ को हटाया गया। इसी बीच पुलिस का विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता और करतारपुर से प्रत्याशी रहे बलविंद्र सिंह एक पुलिस वाले का डंडा छीन लाए और अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। वह इस बात का विरोध कर रहे थे कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर बल कैसे प्रयोग किया। इसी बीच वहां पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।

  • हत्या; तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

    You are currently viewing अब तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

    Now due to electoral rivalry in Tarn Taran, the young man was cut with sharp weapons, condition critical, police started investigation

    हत्या; तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव ठठियां महंता के युवक पर चुनावी रंजिश के कारण कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत इस वारदात की सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान दिलबाग सिंह निवासी ठठियां महंता के रूप में हुई है तथा वह कांग्रेस पार्टी का वर्कर है। वहीं हमलावर युवक आम आदमी पार्टी के वर्कर बताए जा रहे हैं।

    घटना की जानकारी देते घायल दिलबाग सिंह के पिता निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि उनके बेटे दिलबाग सिंह (30) का विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ विवाद हुआ था और कुछ समय बाद यह मामला बाद में ठंडे बस्ते में पड़ गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिलबाग अपनी तीन वर्षीय की बेटी जसकीरत कौर का दाखिला करवाने के नौशहरा पन्नुआ के निजी स्कूल गया था

    वहां से कुछ कागजात की कापी करवाने के लिए वह मोटरसाइकिल पर गांव ठट्ठियां महंता के बस अड्डे पर पहुंचा। इसी दौरान दातरों से लैस करीब छह लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला करते हुए दोनों टांगों, बाजुओं और सिर पर गहरे घाव करके आरोपित फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

    You are currently viewing अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

    Former CM Charanjit Channi’s troubles increased in illegal sand mining case, ED sent summons

    अवैध रेत खनन मामले में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन

     

    जालंधरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अवैध रेत माइनिंग के मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ईडी के राडार पर आ गए है। प्रवर्तन निदेशालय ने चन्‍नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर चन्नी आज जालंधर ईडी दफ्तर में पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कल ईडी ने चन्नी से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए थे।

    बता दें कि इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व उनके भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के ठिकानों से ईडी की टीम ने 10 करोड़ रुपये सहित कुछ अन्य सामान बरामद बरामद कर उसे हिरासत में लिया था। आरोप है कि हनी ने चन्नी के इशारे पर अवैध रंत खनन करवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया, जिसके बदले में करोड़ों रूपये की कमाई की थी।

    इसके अलावा हनी के पास से लाखों रुपये कीमत की घडि़यां और अन्य सामग्री भी बरामद हुई थी। इसकी पड़ताल के लिए ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की पड़ताल भी की और इस बात की जानकारी जुटाई कि हनी के पास आखिर 10 करोड़ रुपये कहां से आए। कहीं यह राशि उसने चन्नी की अवैध कमाई के हिस्से के रूप में तो नहीं रखी थी। जिस समय ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया तब चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे और प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका था। परिणाम स्वरूप चन्नी ने इस मामले में खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा था कि अगर उनके किसी रिश्तेदार ने गलत काम किया है तो उसकी सजा भी वह भुगतेगा।