मुख्यमंत्री ने तलब किए पंजाब के सभी एसएसपी और सीपी, लॉ एंड ऑर्डर और राज्य में नशा रोकने पर करेंगे मंथन
चंडीगढ़ः पंजाब में कुछ दिनों से लगातार हो रही लूटपाट और हत्याओं के मामले पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों को चंडीगढ़ में तलब कर लिया है। मुख्यंमत्री सभी अधिकारियों के साथ पंजाब भवन में बैठक करेंगे जिसमें राज्य में ला एंड आर्डर और पंजाब में नशे पर लगाम लगाने पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में डीजीपी वीके भावरा सहित सभी सीनियर पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री की पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक होगी।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मुद्दा बना रखा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने भी मुद्दा उठाया कि आप सरकार बनने के बाद पंजाब में 5 कांग्रेसियों की हत्या हो चुकी है। कल ही लुधियाना में कांग्रेस के वार्ड प्रधान की हत्या कर दी गई। सिद्धू ने इसे जंगलराज करार दिया। सिद्धू ने चेतावनी भी दी कि अगर हत्यारे पकड़े नहीं गए तो कांग्रेस की लीडरशिप पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना देगी।









